ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मांसपेशियों में है ऐंठन? उपचार के लिए अपनाएं ये आसान और प्रभावी घरेलू नुस्खे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

मांसपेशियों में है ऐंठन? उपचार के लिए अपनाएं ये आसान और प्रभावी घरेलू नुस्खे

By Sonu Sahu
Published: June 20, 2023
Share
SHARE

वर्कआउट और चोट से लेकर मौसमी बदलाव और उम्र तक, मांसपेशियों में ऐंठन होने के कई कारण हो सकते हैं। इस समस्या के कारण लोगों को काफी परेशानी होती है क्योंकि इसकी वजह से वह कोई भी काम करने में असमर्थ रह जाते हैं। यही वजह है कि इससे जल्द राहत पाना जरूरी होता है। आइये आज हम आपको मांसपेशियों के दर्द से राहत पाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे बताते हैं।

Contents
  • ठंडी या गर्म सिकाई करें
  • हल्दी और फिटकरी का मिश्रण लगाएं
  • मालिश करने से मिलेगी मदद
  • विंटरग्रीन ऑयल का करें इस्तेमाल
  • नमक भी है उपयोगी

ठंडी या गर्म सिकाई करें

अगर आप मांसपेशियों की ऐंठन और दर्द से जल्दी राहत पाना चाहते हैं तो ठंडी या गर्म सिकाई करें। यह प्रभावित हिस्से में सूजन को कम करने में मदद करेगी और इससे मांसपेशियों को आराम भी मिलेगा। लाभ के लिए प्रभावित हिस्से पर 20 मिनट के लिए हीटिंग पैड या आइस पैक लगाएं। गर्मी सख्त मांसपेशियों को आराम देगी, जबकि ठंडी सिकाई सूजन को कम करने में मददगार है। इसे दिन में 2-3 बार दोहराएं।

हल्दी और फिटकरी का मिश्रण लगाएं

हल्दी एंटी-सेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है, जो मांसपेशियों की ऐंठन को ठीक कर सकती है। दूसरी ओर फिटकरी रक्त को पतला करने वाले यौगिकों से भरपूर है, जिससे इस दर्दनाक स्थिति से राहत मिलती है। लाभ के लिए हल्दी और फिटकरी का गाढ़ा पेस्ट बना लें और फिर इसे प्रभावित जगह पर लगाएं। मालिश करने के बजाय इसे प्राकृतिक रूप से सूखने के लिए छोड़ दें।

मालिश करने से मिलेगी मदद

मालिश मांसपेशियों में ऐंठन को दूर करने का एक प्रभावी तरीका है। दरअसल, मालिश करने से प्रभावित हिस्से में रक्त परिसंचरण में सुधार होता है, मांसपेशियों को आराम मिलता है और उनके अंदर और आसपास की सूजन कम हो जाती है। इसके लिए गर्म तेल की मालिश करें क्योंकि गर्मी प्रभावित हिस्से को शांत कर देगी। आप दर्द निवारक तेल से मालिश का विकल्प भी चुन सकते हैं।

विंटरग्रीन ऑयल का करें इस्तेमाल

विंटरग्रीन ऑयल दर्द निवारक गुणों से भरपूर होता है। इसमें मिथाइल सैलिसिलेट नामक यौगिक होता है, जो रक्त प्रवाह में सुधार करता है। यह तेल बाजार में आसानी से उपलब्ध हो जाता है, इसलिए आप इसे आसानी से खरीद सकते हैं। लाभ के लिए किसी भी कैरियर ऑयल में विंटरग्रीन ऑयल की कुछ बूंदें डालकर मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण से प्रभावित हिस्से की मालिश करें।

नमक भी है उपयोगी

दर्द से राहत पाने के लिए नमक सबसे आसान उपाय है। नमक में सोडियम होता है, जो शरीर में द्रव संतुलन को नियंत्रित करता है। इसी की कमी से मांसपेशियों में ऐंठन अधिक होती है, इसलिए नमक इस समस्या से राहत दिलाने में सहायक है। लाभ के लिए पानी में आधा चम्मच नमक, थोड़ा-सा नींबू और 2-3 चम्मच चीनी (वैकल्पिक) मिलाकर नियमित अंतराल पर इसका सेवन करें। नमक से जुड़े इन हैक्स को भी आजमाएं।

31 मार्च तक छत्तीसगढ़ लॉकडाउन
Celebrity Cricket League: 18 और 19 को स्क्रीन से निकलकर मैदान पर दम दिखाएंगे कलाकार
भिलाई में दशहरा : रंगारंग आतिशबाजी के साथ हुआ बुराई का अंत, शहर में जगह जगह हुआ रावण दहन
छत्तीसगढ़ की धरोहर से रूबरू हुई नई पीढ़ी – जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी में वर्चुअल क्विज ने बढ़ाया उत्साह
प्रदेश में मिले कोरोना के 3809 नये मरीज , 5226 मरीज हुए स्वस्थ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: लू के थपेड़े और बियाबान में परीक्षा केन्द्र
Next Article क्या आप भी बच्चे को जबरदस्ती खिलाते हैं खाना, जान लीजिए इसके गंभीर परिणाम…
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?