ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हनुमान जन्मोत्सव : मंदिरों में लगा भक्तों का तांता, बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठी इस्पात नगरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

हनुमान जन्मोत्सव : मंदिरों में लगा भक्तों का तांता, बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठी इस्पात नगरी

By Mohan Rao
Published: April 23, 2024
Share
सेक्टर-9 मंदिर में लगी भक्तों की भीड़
SHARE

भिलाई। देशभर में मंगलवार को हनुमान जन्मोत्सव की धूम है। बजरंगबली को समर्पित मंगलवार को उनके जन्मोत्सव को लेकर भक्तों में अलग ही उत्साह है। चैत्र शुक्ल की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस पावन अवसर पर इस्पात नगरी के मंदिरों में सुबह भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर सेक्टर-9 स्थित संकट मोचक हनुमान मंदिर में ब्रह्ममुहूर्त से ही भक्तों की भीड़ उमडनी शुरू हो गई। दुर्ग भिलाई के सभी हनुमान मंदिरों में सुबह से ही पूजा अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया।

हिन्दु नववर्ष के बाद पवित्र माह चैत्र प्रतिपदा में हनुमान जयंती का विशेष स्थान है। पूर्णिमा तिथि और मंगलवार के दिन हनुमान जयंती शुभ संयोग है। इस विशेष दिन को हनुमान भक्तों ने और भी विशेष कर दिया। दुर्ग भिलाई के तमाम हनुमान मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। विशेष रूप से सेक्टर-9 स्थित संकटमोचक हनुमान मंदिर में सोमवार आधीरात से ही विशेष पूजा अनुष्ठान शुरू हो गए। यही नहीं आधीरात के बाद से ही हनुमान मंदिर में भक्तों का जुटना शुरू हो गया।

मंदिर से लेकर सड़क तक भक्तों की भीड़
सेक्टर-9 स्थित संकट मोचक  हनुमान मंदिर में भक्तों की भीड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मंदिर से लेकर सड़क तक भारी भीड़ रही। गेट के पास जय हनुमान सेवा वाहिनी द्वारा विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर पहुंचने वाले भक्तों को पोहा व जलेबी के साथ शीतल जल दिया गया। वहीं भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन द्वारा दूर दूर तक पंडाल लगाया गया था ताकि भक्तों को छांव मिल सके। सेवादार भी भक्तों की सेवा में लगे हुए हैं।

कोरोना की वैक्सीन बनते ही मुंह मांगी कीमत देने को तैयार है देश, भारत भी नहीं है पीछे
10वीं-12वीं की परीक्षाएं लिखित माध्यम से ही होंगी, शिक्षा मंत्री कल करेंगे तारीखों की घोषणा
खड़गपुर में रेल रोको आंदोलन : अचानक रद्द हुई 10 ट्रेने…. इन ट्रेनों का बदला रूट…. देखें पूरी सूची
Big news : कम्प्यूटर प्रशिक्षण देने वाली ‘आईसेक्ट’ छत्तीसगढ़ में हुई ब्लैक लिस्ट… शिक्षा विभाग की कार्रवाई
सरकार का बड़ा फैसला, अब जहरीली शराब बेचने वाले को होगी फांसी या उम्रकैद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आज से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पीएम मोदी, राजभवन में करेंगे विश्राम…. जानिए पूरा शेड्यूल
Next Article CG News : मुठभेड़ में मारे गए 29 नक्सलियों पर था 1 करोड़ 78 लाख इनाम, सभी की हुई शिनाख्त
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?