ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बिलासपुर में हनिट्रैपिंग का रैकेट: कालगर्ल का सहरा लेकर अश्लील वीडियो बनाकर वसूलते थे मोटी रकम, ऐसे पकडाया गैंग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

बिलासपुर में हनिट्रैपिंग का रैकेट: कालगर्ल का सहरा लेकर अश्लील वीडियो बनाकर वसूलते थे मोटी रकम, ऐसे पकडाया गैंग

By @dmin
Published: June 19, 2020
Share
Hanitrapping racket in Bilaspur: gangster used to collect huge amount by making pornographic videos with the help of Kalgirl
Hanitrapping racket in Bilaspur: gangster used to collect huge amount by making pornographic videos with the help of Kalgirl
SHARE

बिलासपुर। शहर में हनिट्रैपिंग का बड़ा मामला सामने आया है। कॉलगर्ल के सहारे अश्लील वीडियों बनाकर लोगों का फांसना और उनसे मोटी रकम वसूलना इस गिरोह का काम था। लंबे समय से चल रहे इस गोरखधंधे का बिलासपुर पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। मामले में पुलिस ने दो कॉलगर्ल, एक कांस्टेबल, एक पीसीआर वैन के ड्राइवर, फर्जी डीएसपी व एमएमएस गिरोह के मास्टरमाइंड सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शिकायतकार्ता से करीब दो लाख रुपए वसूल किए। आरोपियों के पास से पुलिस ने 6 मोबाइल, 15 हजार रुपए कैश भी बरामद किया है।

Contents
  • कालगर्ल के बहाने ऐसे फंसाया जाल में
  • पुलिस ने ट्रैप कर आरोपियों को धर दबोचा

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि 17 जून को एक व्यक्ति ने बिलासपुर एसपी से शिकायत कर बताया कि कोई उसे एमएमएस वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है। उसने 2 लाख रुपए की डिमांड की थी, जिसमें से 36 हजार रुपए उसे दे चुका है, बाबजूद उसे लगातर ब्लैकमेल किया जा रहा है। शिकायत के बाद एसपी प्रशांत अग्रवाल ने तुरंत एक्शन लिया एमएमएस के मास्टरमाइंड और 2 कॉलगर्ल सहित आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया।

कालगर्ल के बहाने ऐसे फंसाया जाल में

छह महीने पहले मास्टर माइंड मुकुल शर्मा ने पीडि़त व्यक्ति को फोन कर उसके लिए लड़की उपलब्ध कराने की बात कही। कुछ दिन बाद लड़की ने सामने वाले व्यक्ति को फोन कर अपना पता देते हुए उसे अपने ठिकाने पर बुला लिया। व्यक्ति बताये हुए जगह पर पहुंचा और कमरे में दाखिल हुआ, लड़की ने दरवाजा बंद कर लिया। इसी दौरान दरवाजे पर पुलिस की वर्दी और एक व्यक्ति और एक सिविल ड्रेस में युवक पहुंचा और दोनों की अश्लील वीडियो बनाकर पैसों की डिमांड शुरू कर दी। दोनों युवकों ने उस व्यक्ति को धमकी दी कि अगर उसे पैसा नहीं दिया गया तो ना सिर्फ वो एमएमएस को वायरल कर देगा, बल्कि लड़की से उसे बलात्कार के केस में फंसा भी देगा। दोनों युवकों ने पीडित का मोबाइल रख लिया और लगभग 14 हजार रुपए वसूल लिए। इसके 3-4 दिन बाद पीडि़त व्यक्ति के पास डीएसपी के नाम से फोन कर कार्रवाई से बचने के लिए 2 लाख रुपए की डिमांड की गई। इसके पीडि़त व्यक्ति ने किसी तरह से 22 हजार रुपए का इंतजाम करके कथित डीएसपी को भेजवाया। इसके बाद बाकी बचे रुपए की डिमांड भी होने लगी। इसके बाद परेशान युवक ने एसपी से इस मामले में पूरी शिकायत की।

पुलिस ने ट्रैप कर आरोपियों को धर दबोचा

शिकायत के बाद पुलिस ने जाल बिछाया और जैसे ही एक व्यक्ति पैसे लेने के लिए पहुंचा पुलिस की टीम ने उसे दबोच लिया। उसने व्यक्ति ने मुकुल शर्मा के लिए काम करने की बात स्वीकारी। उसके बाद पुलिस ने उन लड़कियों को भी पकड़ा, जो इस गोरखधंधे में लीड रोल में थी, जिसके जिम्मे ग्राहक के साथ संबंध बनाने के नाम पर एमएमएस तैयार करने का जिम्मा था। पुलिस को लड़कियों रैकेट में एक पुलिसकर्मी के भी शामिल होने की बात कही, पुलिस ने लड़की की पहचान के बाद रामकुमार खांडेकर नाम के कांस्टेबल और एक पुलिस की सीसीआर वैन के ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। इस रैकेट में आरोपी महिला का पति भी एमएमएस के नाम पर पैसा वसूली किया करता था। पुलिस ने आरोपी मुकुल को मध्यप्रदेश के सागर से गिरफ्तार किया है, जहां से उसे बिलासपुर लाया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने मुकेश शर्मा, सूरज सारथी, पुलिसकर्मी रामकुमार, कृष्णा शर्मा, आकाश निर्मलकर और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से सुरक्षित हुई महिलाओं की रसोई
परीक्षा पे चर्चा: पीएम मोदी बोले- पेरेंट्स अपने सपनों को बच्चों पर न थोपें
दृष्टिबाधित स्कूल कैंपस में छात्र ने लगाई फांसी, फंदे पर लटकते देख टीचर्स और कर्मचारियों के उड़े होश, फिर हुआ ये सब…
इराकी बेस पर फिर दागा गया रॉकेट, अमेरिकी सेना को निशाना बनाना था मकसद
दुर्ग-भिलाई के लिए नया आकर्षण का केंद्र बनेगा ठगड़ा बांध… विधायक वोरा ने अफसरों से जून तक कार्य पूर्ण कराने दिया निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आस्थाई टेंट में शुरू हुआ नेवई थाना: तीन कांस्टेबल के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद दहशत में पुलिस विभाग, सभी का होगा कोरोना टेस्ट
Next Article Big Army success: Eight terrorists wiped out in 32 hours, five in Shopian and three in Avantipora सेना की बड़ी कामयाबी: 32 घंटे में आठ आतंकियों का सफाया, शोपियां में पांच और अवंतीपोरा में तीन ढेर
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?