ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आस्थाई टेंट में शुरू हुआ नेवई थाना: तीन कांस्टेबल के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद दहशत में पुलिस विभाग, सभी का होगा कोरोना टेस्ट
Share
Notification Show More
Latest News
​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल
September 26, 2026
धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू
September 26, 2026
मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा
September 26, 2026
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई
September 26, 2026
आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता
September 26, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

आस्थाई टेंट में शुरू हुआ नेवई थाना: तीन कांस्टेबल के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद दहशत में पुलिस विभाग, सभी का होगा कोरोना टेस्ट

By @dmin Published June 19, 2020
Share
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के लिए गुरुवार का दिन कोरोना संक्रमण के लिहाज से काफी अहम रहा। जिले में कुल 9 पॉजिटिव केस मिले जिनमें नेवई थाने के तीन कांस्टेबल भी शामिल हैं। यह तीनों कांस्टेबल की ड्यूटी कंटेनमेंट जोन में लगाई गई थी। कांस्टेबल के पॉजिटिव आने के बाद नेवई थाने को सील कर दिया गया वहीं आज से थाने को आस्थाई टेंट में शुरू कर दिया गया है। कांस्टेबल के संक्रमित होने के बाद पुलिस विभाग दहशत में है। उक्त तीनों कांस्टेबल के प्रायमरी कांटेक्ट का पता लगाया जा रहा है। वहीं एहतियात के तौर पर आज कंटेनमेंट जोन में ड्यूटी करने वाले सभी कांस्टेबल्स व उनके परिवाल वालों का टेस्ट कराया जाएगा।

Contents
प्रायमरी कांटेक्ट में कई पुलिस कर्मियों के शामिल होने का अंदेशाप्रदेश भर में सामने आए 82 नए मामले

बता दें कि गुरुवार को जिले में 9 कोरोना पॉजीटिव मरीजों की पहचान हुई। जिसमें कोविड अस्पताल के 2 डॉक्टर, नेवई थाने के 3 कांस्टेबल, 3 ग्रामीण और एक अमेरिका से लौटी महिला पॉजीटिव पाई गई। इन नए मरीजों के साथ ही दुर्ग जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 86 हो गई है, वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 47 है और 39 मरीज स्वस्थ हो कर डिस्चार्ज हो गए हैं जबकि 3 मरीजों की मौत हो चुकी है। इधर कांस्टेबल में कोरोना की पुष्टि होने के बाद नेवई थाने को सील कर आस्थाई कैंप में लगा दिया गया है। नेवई थाना प्रभारी व प्रशिक्षु डीएसपी चित्रा वर्मा ने बताया कि कुछ दिनों के लिए थाने को शिफ्ट किया गया है वहीं पूरे स्टाफ व उनके परिवार का टेस्ट कराया जाएगा।

प्रायमरी कांटेक्ट में कई पुलिस कर्मियों के शामिल होने का अंदेशा

पॉजिटिव मिले नेवई थाने के तीन कांस्टेबल के प्रायमरी कांटेक्ट में कई पुलिस वालों के होने का अंदेशा है। बताया पुलिस सूत्रों के मुताबिक उक्त तीनों की ड्यूटी कंटेनमेंट जोन में होने के साथ की तीनों थानों में ड्यूटी दे रहे थे। इस दौरान थाने का पूरा स्टाफ उनके संपर्क में आया। बताया जा रहा है कि मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम में हुए प्रेसवार्ता के दौरान भी पॉजिटिव कांस्टेबल में से एक मौजूद था और प्रंट में रहकर अपनी सेवा दे रहा था। इस लिहाज से कई पत्रकार भी उक्त कांस्टेबल के संपर्क में रहे होंगे।

प्रदेश भर में सामने आए 82 नए मामले

प्रदेश भर में पिछले 24 घंटे के भीतर 82 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है और 46 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। इनमें बलरामपुर- 22, बलौदाबाजार- 12, जांजगीर- 11, रायपुर- 11, दुर्ग- 9, राजनांदगांव- 8, बिलासपुर- 4, कोरिया- 3 और कोरबा- 2 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। प्रदेश में अब तक 1946 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें 1202 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो गए हैं। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 735 है जबकि 9 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

You Might Also Like

​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल

धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू

मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई

आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता

@dmin June 19, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used Corona in India: पिछले 24 घंटे में सामने आए रिकार्ड 13586 नए मामले, स्वास्थ विभाग का दावा वृद्धि दर में गिरावट
Next Article Hanitrapping racket in Bilaspur: gangster used to collect huge amount by making pornographic videos with the help of Kalgirl बिलासपुर में हनिट्रैपिंग का रैकेट: कालगर्ल का सहरा लेकर अश्लील वीडियो बनाकर वसूलते थे मोटी रकम, ऐसे पकडाया गैंग

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?