ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: सबके सब फेल, केवल भाजपा पास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: सबके सब फेल, केवल भाजपा पास

By Om Prakash Verma
Published: December 4, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले, मतदान के दौरान और यहां तक कि मतगणना के दिन भी सुबह साढ़े आठ बजे तक कांग्रेस ही जीत रही थी। जिताने वालों में राजनीतिक पंडितों से लेकर चुनावों का विश्लेषण करने वाले और एक्जिट पोल का डंका बजाने वाले सभी शामिल थे। सुबह के रुझानों के बाद भूपेश अपनी टीम और मतदाताओं को बधाई भी दे रहे थे। फिर जो पत्ते खुले तो खुलते ही चले गए और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के आंकड़े ही सही साबित होते चले गए। हालांकि, खुद रमन भी मतगणना से पहले भाजपा के लिए इससे कम सीटों की उम्मीद जताने लगे थे। आखिर ऐसा क्या हुआ कि कांग्रेस पिछली बार के मुकाबले आधी सीटों पर सिमट गई। उसके एक-दो नहीं बल्कि 9 मंत्री चुनाव हार गए। इसमें वो भी शामिल थे जो मुख्यमंत्री पद के दावेदार थे और अंत-पंत उपमुख्यमंत्री बनकर माने थे। दरअसल, कांग्रेस फीलगुड फैक्टर का शिकार हो चली थी। कांग्रेस के प्रत्याशी अपनी जीत को लेकर इतने आश्वस्त थे कि उन्होंने चुनावों को सीरियसली लिया ही नहीं। जिसने सीरियसली लिया, वह तमाम विसंगतियों के बावजूद चुनाव जीत गए। ऐसे नेताओं में भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है। ईडी के छापों और शराब की कालिख के बावजूद देवेन्द्र और उसकी टीम पूरी शिद्दत से लगी रही। इसका लाभ उसे मिला। भाजपा पहले ही चुनावी रणनीति बना चुकी थी। समय से पहले प्रत्याशियों की घोषणा करना तो एक छलावा था जिसने कांग्रेस सहित चुनाव विश्लेषकों तक को ठग लिया। उसने जीतने वाले और हारने वाले दोनों प्रत्याशी खड़े किये। भाजपा का टारगेट ही 50 से 60 सीटें थीं। कुछ सीटों को उसने पहले ही राइटऑफ कर दिया था। सरकार बनाने के लिए 70 सीटों का होना जरूरी तो नहीं है। उसकी यह रणनीति काम कर गई और हारने वाले प्रत्याशी भी अपने जातिगत समीकरणों के कारण आसपास की सीटों को प्रभावित कर गए। भूपेश को भरोसा था कि किसान और ग्रामीण उनके साथ हैं। धान खरीदी कांग्रेस का ट्रंप कार्ड थी जिसे भाजपा ने छीन लिया। साथ ही महिलाओं को साधने का ट्रंपकार्ड दिखाकर भाजपा ने आधी आबादी को अपनी तरफ कर लिया। कांग्रेस के पास छोटी-छोटी ढेर सारी बातें थीं जबकि भाजपा के पास मोटी-मोटी दो-चार बातें थीं। भाजपा ने खुद को समेटा और कांग्रेस बिखर गई। इसके साथ ही भाजपा की आंखों की वह किरकिरी निकल गई जो पिछले पांच सालों से उसे परेशान किये हुए थी। भाजपा के रणनीतिकारों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की मजबूत सरकार, देश में भाजपा के लिए खतरे की घंटी थी। यही कारण था कि भाजपा के केन्द्रीय नेताओं ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों को हाईजैक कर लिया था। यह चुनाव भूपेश बनाम रमन होने की बजाय भूपेश बनाम मोदी हो चुका था। मोदी निश्चित तौर पर भूपेश से बड़े नेता हैं और मोदी की गारंटी – मोदी की गारंटी होती है।

राज्योत्सव कार्यक्रम का कांग्रेस की महिला विधायक ने किया बहिष्कार, उद्घाटन के डेढ़ घंटे बाद मिला कार्ड, बोली अब क्या जरूरत
डेंगू से बचाव के लिए निगम की टीम ने टेमिफॉस का छिड़काव कर 118 कूलर कराए खाली…. घर-घर सर्वे कर रही है निगम की टीम
दाढ़ी में सीसी रोड प्रकरण पर सख्त रुख: कलेक्टर को मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश
माता कर्मा जयंती के अवसर पर प्रत्येक नागरिक अपनी एक बुराई छोड़ दें- ताम्रध्वज साहू
राजस्थान को छत्तीसगढ़ ने दी बड़ी राहत, भजनलाल ने जताया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लकड़बग्घे का आतंक: युवक पर किया हमला; इलाज के दौरान मौत लकड़बग्घे का आतंक: युवक पर किया हमला; इलाज के दौरान मौत
Next Article ज्वालामुखी में विस्फोट से 11 पर्वतारोहियों की मौत, कई लापता ज्वालामुखी में विस्फोट से 11 पर्वतारोहियों की मौत, कई लापता

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?