ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ज्वालामुखी में विस्फोट से 11 पर्वतारोहियों की मौत, कई लापता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNationalWorld

ज्वालामुखी में विस्फोट से 11 पर्वतारोहियों की मौत, कई लापता

By Om Prakash Verma
Published: December 4, 2023
Share
ज्वालामुखी में विस्फोट से 11 पर्वतारोहियों की मौत, कई लापता
ज्वालामुखी में विस्फोट से 11 पर्वतारोहियों की मौत, कई लापता
SHARE

सुमात्रा/इंडोनेशिया (एजेंसी)। इंडोनेशिया के पश्चिमी सुमात्रा स्थित माउंट मेरापी ज्वालामुखी में विस्फोट में 11 पर्वातारोहियों की मौत हो गई है। राहत और बचाव दल ने सभी 11 पर्वतारोहियों के शव बरामद कर लिए हैं। राहत बचाव दल के अधिकारियों का कहना है कि तीन पर्वतारोही ज्वालामुखी के नजदीक जीवित पाए गए हैं और कई पर्वतारोही अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

एहतियातन नजदीकी गांव खाली कराए गए
पेदांग सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी के प्रमुख अब्दुल मलिक ने बताया कि उन्हें तीन लोग जिंदा मिले हैं और 11 शव बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को घटना वाले दिन कुल 75 पर्वतारोही माउंट मेरापी पर थे। ज्वालामुखी विस्फोट के बाद सफेद और स्लेटी रंग की राख फैल गई है। इसके चलते पर्वतारोही लापता है और आसपास के गांव ज्वालामुखी की राख से ढक गए हैं। मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार, पर्वत पर चढ़ाई के दो रास्ते ज्वालामुखी विस्फोट वाली जगह के नजदीक हैं, जिन्हें अब बंद कर दिया गया है। साथ ही ज्वालामुखी के मुहाने से 3 किलोमीटर दूर तक ढलान पर मौजूद गांवों को एहतियातन खाली करा लिया गया है। विस्फोट के बाद ज्वालामुखी से लावा निकलने की आशंका है।

कई पर्वतारोही अभी भी लापता, तलाश जारी
अभी भी कई पर्वतारोही माउंट मेरापी पर लापता है, जिनकी तलाश की जा रही है। ज्वालामुखी विस्फोट के बाद 3000 मीटर दूर तक ज्वालामुखी की राख फैल गई है। प्रशासन ने लोगों से एहतियातन चश्में पहनने की सलाह दी है ताकि ज्वालामुखी की राख से उनकी आंखों की सुरक्षा हो सके। बता दें कि माउंट मेरापी ज्वालामुखी जनवरी से ही सक्रिय है। हालांकि अभी तक इससे कोई नुकसान नहीं हुआ है। इंडोनेशिया में कुल 120 सक्रिय ज्वालामुखी हैं।

विराट कोहली को छोड़नी पड़ सकती है टीम इंडिया की कप्तानी ? जानें क्या है मामला
पीएम माेदी की छत्तीसगढ़ को एक और बड़ी सौगात : आईआईटी भिलाई के कैंपस का होगा विस्तार, बढ़ेंगी सुविधाएं
पत्रकार देवेन्द्र बघेल नागपुर में महर्षि नारदमुनी अवार्ड से सम्मानित
Big News : प्रिंसिपल की प्रताड़ना से तंग छात्रा ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत… थाने पहुंचे परिजनों का हंगामा
शादी करना चाहता था प्रेमी, प्रेमिका के इनकार करने पर आहत शख्स ने मौत को लगाया गले
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: सबके सब फेल, केवल भाजपा पास
Next Article shreekanchanpath 53 # 06 December 2023 shreekanchanpath 51 # 04 December 2023

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?