ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: सड़कों की क्या पप्पी लेनी है
Share
Notification Show More
Latest News
रेलवे सुरक्षा बल का 42 वाँ स्थापना दिवस समारोह : साहस, प्रतिबद्धता एवं उत्कृष्टता का सम्मान
October 12, 2026
निर्माणाधीन मकानों से वायर चोरी करने वाले शातिर चोर पकड़ाए, कॉपर खरीदने वाला कबाड़ी भी धराया
October 12, 2026
अबूझमाड़ के दुर्गम अंचल में ‘सौर क्रांति’ : सोलर ड्यूल पंप से 371 गांवों तक पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल
October 12, 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ प्रवास : तैयारियों को लेकर लोकभवन में हुई बैठक
October 12, 2026
मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति
मुख्य सचिव ने आई-गाट प्रशिक्षण कोर्स में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित
October 12, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: सड़कों की क्या पप्पी लेनी है

By Om Prakash Verma Published March 2, 2025
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
पिछले कुछ सालों में नेताओं की भाषा ऐसी हो गई है कि शर्म आने लगी है. एक तरफ देश सनातन, वैभवशाली अतीत, विश्वगुरू और न जाने किन-किन विषयों की बातें कर रहा है तो दूसरी तरफ उसके नेताओं के बोल सुर्खियां बटोर रहे हैं. एक बात चली थी सड़कों को सुन्दर बनाने की. लालू यादव ने कभी कहा था कि वे पटना की सड़कों को हेमा मालिनी के गालों की तरह बना देंगे. लालू का अपना अंदाज था. तब लोगों ने इसे एक्ट्रेस की तारीफ के रूप में लिया था. 3 साल पहले महाराष्ट्र के एक मंत्री ने भी ऐसी ही बात कही थी. फिर भाजपा के एक वरिष्ठ नेता विधूड़ी ने हाल में कह दिया कि दिल्ली की सड़कों को प्रियंका के गाल जैसा बना देंगे. इसपर बवाल भी मचा. अब बंगाल के एक भाजपा नेता ने तृणमूल के एक नेता को सड़ा हुआ आलू कह दिया. कोई कांग्रेस को किसानों का खून पीने वाला दानव बता रहा है तो कोई कांग्रेस को खान मार्केट बता रहा है. कोई महिला मुख्यमंत्री के बारे में कह रहा है कि इसने बाप बदल लिया. यह किस तरह की भाषा है? क्या इस अपसंस्कृति के लिए भी पश्चिमी सभ्यता जिम्मेदार है? नहीं! दरअसल, गंदगी लोगों के दिमाग में है. वो पूरी कोशिश करते हैं कि उनके मनोभावों को कोई ताड़ न सके पर समय आने पर जुबान फिसल ही जाती है. शेर की खाल ओढ़ा सियार भी मौका मिलते ही हुआ-हुआ करने लगता है. यह राजनीति की मजबूरी हो सकती है कि कहीं का ईंट कहीं का रोड़ा जोड़कर भानुमती का कुनबा खड़ा करे पर यदि सबसे बड़ी पार्टी का यही हाल रहा तो देश में तमीज नाम की कोई चीज नहीं रह जाएगी. पहले यह नेताओं की भाषा में आएगी और फिर धीरे-धीरे स्कूली पाठ्यक्रम में भी शामिल हो जाएगी. बच्चे तो अभी से पूछने लगे हैं, ‘पापा, सड़कों को हिरोइन की गाल जैसा क्यों बनाया जाएगा?’ पापा तो चुप ही रहते हैं पर बड़ा भाई बोल पड़ता है, ‘नेता इनकी चुम्मी लेंगे.’ एक बात तो साफ है कि नेताओं की या तो जुबान फिसल रही है या फिर वे जानबूझकर मीडिया को मसाला दे रहे हैं. अखबार न हुआ, एमडीएच का मसाला हो गया. यह एक बेहद खतरनाक स्थिति है जब बेकार की बातें मीडिया में छाई हुई हैं. एक जमाना था जब ऐसी बातें केवल फिल्मी पत्रिकाओं में चला करती थीं. इसे गॉसिप कॉलम ही कहा जाता था. लोग उसे पढ़कर केवल आनंद लेते थे क्योंकि कलाकार कानून नहीं बनाते. पर अब जो लोग इस तरह की बातें कर रहे हैं वो कानून बनाने वाले लोग हैं. इन लोगों को जनता चुन कर विधानसभा और लोकसभा में भेजती है. फैसला तो जनता को ही करना होगा कि वह धीर गंभीर समझदार लोगों को अपना प्रतिनिधि बनाकर इन सदनों में भेजती है या फिर मसखरों और बिगड़े नवाबों को.

You Might Also Like

रेलवे सुरक्षा बल का 42 वाँ स्थापना दिवस समारोह : साहस, प्रतिबद्धता एवं उत्कृष्टता का सम्मान

निर्माणाधीन मकानों से वायर चोरी करने वाले शातिर चोर पकड़ाए, कॉपर खरीदने वाला कबाड़ी भी धराया

अबूझमाड़ के दुर्गम अंचल में ‘सौर क्रांति’ : सोलर ड्यूल पंप से 371 गांवों तक पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ प्रवास : तैयारियों को लेकर लोकभवन में हुई बैठक

मुख्य सचिव ने आई-गाट प्रशिक्षण कोर्स में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित

Om Prakash Verma March 2, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रायपुर में 11 वें माले से गिरी 12वीं की छात्रा, मौके पर मौत… जांच में जुटी पुलिस
Next Article योगाभ्यास केंद्र के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?