ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: विष्णुदेव सरकार की प्राथमिकता में मानसिक स्वास्थ्य
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ कोल लेवी घोटाला : विधायक देवेंद्र यादव सहित नौ की आज कोर्ट में पेशी
October 5, 2026
26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का सारंगढ़ में रंगारंग आगाज, 330 खिलाड़ी दिखा रहे दम
October 4, 2026
आईईडी विस्फोटों की विरह वेदना से बाहर आएगा बस्तर, पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर – उप मुख्यमंत्री  शर्मा
October 4, 2026
गांजा तस्करी पर जशपुर में बड़ी कार्रवाई, 3 करोड़ से ज्यादा का माल पकड़ाया
October 4, 2026
दुर्ग में नकली सोना गिरवी रख कारोबारी से ठगी, 8.25 लाख रुपए लिए, युवती सहित तीन गिरफ्तार
October 4, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: विष्णुदेव सरकार की प्राथमिकता में मानसिक स्वास्थ्य

By Om Prakash Verma Published December 17, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
किसी भी राष्ट्र का सम्पूर्ण विकास तभी संभव है जब वहां की आबादी न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्तर पर भी स्वस्थ हो. इस कसौटी पर छत्तीसगढ़ की स्थिति विचित्र है. 2019 में कराए गए एक सर्वेक्षण के आंकड़े बताते हैं कि राज्य में 18 साल से ऊपर की आयु वालों की लगभग 2 करोड़ की आबादी में से तकरीबन 22 फीसदी लोग मानसिक व्याधियों से पीडि़त हैं. इनमें तनाव, अवसाद, मतिभ्रम, मेनिया, दुष्चिंता, अनिद्रा, डिमेंशिया, मादक पदार्थों के सेवन से होने वाली मानसिक समस्याएं आदि शामिल हैं. समस्या यह भी है कि मानसिक रोगियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम को 2019 में लागू किया गया था. इसके तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर जिला अस्पतालों तक में मानसिक बीमारियों के इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जानी थी. 2100 चिकित्सा अधिकारियों को इसके लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया था. बेंगलुरु स्थित निम्हांस (नेशनल इंस्टिट्यूट आफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंस) में इन्हें प्रशिक्षित किया गया था. योजना के अंतर्गत रोगियों को चिन्हित कर उनकी काउंसिलिंग की जानी थी. साथ ही दवाइयां भी नि:शुल्क दी जानी थी. उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक जून 2022 तक राज्य में लगभग साढ़े तीन लाख मानसिक रोगियों की काउंसिलिंग की गई पर इन्हें नि:शुल्क दवा उपलब्ध कराना संभव नहीं हुआ. मानसिक स्वास्थ्य का सीधा संबंध क्राइम रेट, परिवारों की सुरक्षा और स्थिरता तथा राज्य की उत्पादकता से है. समस्या यह भी है कि मानसिक समस्याओं से जूझ रहे अधिकांश लोगों को पता ही नहीं है कि उन्हें मदद की जरूरत है. किसी ने बता भी दिया तो वो मानने को तैयार नहीं होते. इधर, स्कूल कालेजों में काउंसिलर नियुक्त करने के सरकारी फरमान का भी कोई खास असर देखने को नहीं मिला है. विद्यार्थियों को मारने-पीटने पर भले ही पाबंदी लगी हो पर उन्हें प्रताडि़त करने पर कोई रोकटोक नहीं है. मानसिक तनाव तथा अवसाद से गुजर रहे युवा कब क्या कर जाएं, कुछ कहा नहीं जा सकता. इधर सड़कों पर बदहवास विचरने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है. ऐसे लोग अपना पता-ठिकाना तो दूर अपना नाम तक नहीं बता पाते. सुबह घर से निकलते हैं और फिर लौट कर नहीं आते. भिलाई के फील परमार्थम, सेक्टर-2 और 8 स्थित आस्था वृद्धाश्रम, जुनवानी के रामशीला की कुटिया में ऐसे बहुत से लोग मिल जाएंगे. विष्णुदेव सरकार ने इस क्षेत्र को अपनी प्राथमिकता में शामिल करने का बहुप्रतीक्षित कदम उठाया है. स्वास्थ्य विभाग की पहली ही बैठक में उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि मानसिक समस्याओं की चिकित्सा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सरकारी अस्पतालों तथा धनवंतरी औषधि केन्द्रों में इसकी जेनेरिक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित होनी चाहिए ताकि लोगों को महंगी दवाइयों के कारण चिकित्सा बीच में न छोडऩी पड़े. इसके साथ ही व्यापक जागरूकता अभियान की भी जरूरत होगी ताकि रोगी इलाज के लिए अस्पताल पहुंचें. इसका सकारात्मक लाभ पूरे समाज को मिलेगा.

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ कोल लेवी घोटाला : विधायक देवेंद्र यादव सहित नौ की आज कोर्ट में पेशी

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का सारंगढ़ में रंगारंग आगाज, 330 खिलाड़ी दिखा रहे दम

आईईडी विस्फोटों की विरह वेदना से बाहर आएगा बस्तर, पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर – उप मुख्यमंत्री  शर्मा

गांजा तस्करी पर जशपुर में बड़ी कार्रवाई, 3 करोड़ से ज्यादा का माल पकड़ाया

दुर्ग में नकली सोना गिरवी रख कारोबारी से ठगी, 8.25 लाख रुपए लिए, युवती सहित तीन गिरफ्तार

Om Prakash Verma December 17, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article उत्कृष्ट कार्य करने अभियंता अमिताभ चौधरी और आरक्षक प्रमोद कुमार को रेल मंत्री ने किया सम्मानित
Next Article 21 को सीडब्ल्यूसी की बैठक, लोकसभा चुनाव की रणनीति पर होगी चर्चा!, एकता की थीम 'मैं नहीं, हम' के साथ आगे बढ़ेगी कांग्रेस 21 को सीडब्ल्यूसी की बैठक, लोकसभा चुनाव की रणनीति पर होगी चर्चा!, एकता की थीम ‘मैं नहीं, हम’ के साथ आगे बढ़ेगी कांग्रेस
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?