ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: मतदाता जागरूकता अभियान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: मतदाता जागरूकता अभियान

By Om Prakash Verma
Published: April 21, 2024
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
देश में जब-जब चुनाव होते हैं, मतदान प्रतिशत एक बड़ा मुद्दा बन जाता है. कहा जाता है कि जब जनता बड़ी संख्या में मतदान करती है तो किसी न किसी पार्टी की एकतरफा जीत होती है. इसलिए राजनीतिक दलों से लेकर चुनाव विश्लेषकों तक की नजर वोटिंग प्रतिशत पर होती है. उधर, चुनाव आयोग वोटिंग प्रतिशत को बढ़ाने के लिए तरह-तरह के उपाय करता है. इसके लिए चुनाव आयोग सुव्यधवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (SVEEP) चलाता है. आम तौर पर यह कार्यक्रम कालेजों के माध्यम से संचालित किया जाता है. रैलियां निकाली जाती हैं, नुक्कड़ नाटक किये जाते हैं, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है. बावजूद इसके, इस कवायद का मतदान प्रतिशत पर कोई सीधा प्रभाव अब तक देखने में नहीं आया है. इस बार निर्वाचन आयोग ने महिला संगठनों को भी स्वीप कार्यक्रम से जोड़ा है. महिला संगठनों को भी नुक्कड़ नाटक, स्लोगन, रैली के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने में लगा दिया गया है. यह और बात है कि इस बार भीषण गर्मी के चलते अधिकांश इलाकों में ये आयोजन फीके-फीके से हो रहे हैं. छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो गया है. मतदान प्रतिशत को लेकर कोई भी आश्वस्त नहीं है. ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं मतदाताओं की सांख्यिकी पर. आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) द्वारा जुलाई 2022 से जून 2023 के बीच जुटाए गए आंकड़ों की मानें तो 18 साल उम्र वाले 28.5 प्रतिशत युवा या तो काम कर रहे हैं या फिर काम की तलाश में हैं. 19 साल की उम्र वालों के लिए यह संख्या 31.3 प्रतिशत है. सर्वे के मुताबिक पहली बार मतदान करने वालों का लेबर फोर्स पार्टिसिपेशन 29.7 प्रतिशत था. इसका मतलब यह है कि पहली बार मतदान करने वाले 70 प्रतिशत मतदाता फिलहाल कोई काम नहीं कर रहे. कुल जनसंख्या के लिए यह प्रतिशत 58 है. शहरी क्षेत्रों में 78 प्रतिशत की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में 67 प्रतिशत आयु वर्ग वर्क फोर्स से बाहर है. इसके अलावा बड़ी संख्या में ये युवा या तो किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपने शहर से बाहर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं. 20 से 25 साल के युवा बड़ी संख्या में अपने घर से दूर हैं. यात्री परिवहन का जो हाल इस समय देश में है, कोई भी बिना इमरजेंसी के यात्रा करना नहीं चाहेगा. सवाल यह उठता है कि आखिर वास्तविक मुद्दों से परे की राजनीति में युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित कैसे करें? झल्लाए बैठे एक वरिष्ठ राजनीतिक कार्यकर्ता ने एक बढ़िया सुझाव दिया. उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों के पास भण्डारे के व्यवस्था कर दी जाए. जो उंगली पर निशान लगवाकर आए उसे ही भोग दिया जाए. इससे न केवल मतदान प्रतिशत बढ़ेगा बल्कि भण्डारे के दौरान ही ज्यादा से ज्यादा वोट पड़ जाएंगे. प्रस्ताव तो अच्छा है पर इसे प्रलोभन माना जा सकता है.

Chollywood: छत्तीसगढ़ की ग्रामीण पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म ‘ले चलहुं अपन दुवारी’ 13 से सिनेमाघरों में
भाइयों की कलाई में सजेगी ‘रीपा’ में तैयार राखियां, यहां की बहनें स्नेह के डोर बनाने में जुटी
तालिबान पर फिर से जंग की तैयारी कर रहा अमेरिका, ड्रोन से बोला जा सकता है अफगानिस्तान पर हमला !
कांग्रेस के 28 विधायक रायपुर पहुंचे, दीपेंद्र हुड्डा बोले- अपने विधायकों का ध्यान रखे भाजपा
मतदान के बाद स्कूटी पर ईवीएम ले जा रहे लोगों को भीड़ ने घेरा, चुनाव आयोग से मांगी सफाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का छत्तीसगढ़ दौरा: कल कांकेर में गरजेंगे शाह, 23 व 24 को पीएम नरेंद्र मोदी की सभा प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का छत्तीसगढ़ दौरा: कल कांकेर में गरजेंगे शाह, 23 व 24 को पीएम नरेंद्र मोदी की सभा
Next Article Bhilai : होटल के कमरे को बना दिया ऑनलाइन सट्टा का अड्‌डा, पुलिस की रेड में पकड़ाए 7 सटोरिए
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?