ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: भूपेश ने बदल दी राजनीति की चाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: भूपेश ने बदल दी राजनीति की चाल

By Om Prakash Verma
Published: December 11, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
राज्य के तीसरे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में राजनीति की चाल को बदल दिया है। भाजपा की नई सरकार उन सभी लूप-होल्स को पैक कर रही है जो इससे पहले उसने कभी नहीं किया। चुनाव से पहले किसानों और महिलाओं को साधने के साथ-साथ उसने आदिवासी और ओबीसी के फार्मूले पर भी काफी काम किया था। चुनाव जीतने के बाद भाजपा ने न केवल आदिवासी मुख्यमंत्री दिया बल्कि दो-दो उपमुख्यमंत्री देकर सरकार को डबल इंजन के बजाय पांच इंजन दे दिये। जशपुर जिले के कुनकुरी क्षेत्र से विधायक चुने गए साय चार बार सांसद, दो बार विधायक, केंद्रीय राज्य मंत्री और तीन बार प्रदेशाध्यक्ष रह चुके हैं। उन्हें संगठन में काम करने का भी अच्छा खासा अनुभव है। सरकार को संतुलन देने के लिए अरुण साव और विजय शर्मा को उप-मुख्यमंत्री बनाया जा रहा है। बिलासपुर से सांसद रहे अरुण साव लोरमी से चुनकर आए हैं। वे सरकार के लिए पैनल एडवोकेट रहे हैं तथा 2018 तक छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में प्रैक्टिस करते रहे हैं। इस चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उन्होंने पार्टी का नेतृत्व किया। कवर्धा में अकबर को प्रचण्ड मतों से हराकर विधानसभा पहुंचे विजय शर्मा को भी उप-मुख्यमंत्री बनाया जा रहा है। तीन बार मुख्यमंत्री रहे डॉ रमन सिंह को विधानसभा का स्पीकर नियुक्त किया जा रहा है। इस तरह से नई सरकार में आदिवासी मुख्यमंत्री, ओबीसी और ब्राह्मण डिप्टी सीएम तथा ठाकुर विधानसभा अध्यक्ष होंगे। आदिवासी राष्ट्रपति देने के बाद आदिवासी मुख्यमंत्री देकर भाजपा ने सबका मुंह बंद कर दिया है। आदिवासी मुख्यमंत्री देने के साथ ही पार्टी ने प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष पद ओबीसी को देने का फैसला कर लिया है। विजय बघेल को यह जिम्मेदारी दी जा सकती है। 2018 में सरकार बनाने के तत्काल बाद भूपेश बघेल ने किसानों का कर्ज माफ कर दिया था। नई सरकार ने 13 दिसम्बर को शपथ ग्रहण करने के बाद 25 दिसम्बर को किसानों के बकाया बोनस का भुगतान करने की घोषणा कर दी है। साथ ही 18 लाख पीएम आवास पर काम शुरू करने का भी ऐलान किया है। जैसा की चुनाव के दौरान ही स्पष्ट कर दिया गया था कि यहां सरकार मोदी की गारंटी पर बनेगी, उसे पूरा करने की भरसक कोशिश की जा रही है। छत्तीसगढ़ में जीत की पटकथा लिखने वाले भाजपा के चाणक्य अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहेंगे। भाजपा ने डबल इंजन सरकार की गारंटी करने के साथ-साथ इसे भी सुनिश्चित करने की कोशिश की है कि सरकार खुशी में कहीं सो न जाए। दरअसल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस मुक्त भारत के फलसफे की राह का सबसे बड़ा रोड़ा था। छत्तीसगढ़ में शासन-प्रशासन चाहे जैसे-तैसे चल रहा था पर देश भर में यहां के कामकाज का डंका बज रहा था। इसलिए जातिगत जनगणना पर ढुलमुल चल रही भाजपा को भी अंतत: जातीय समीकरण को नियुक्तियों के केन्द्र में रखना पड़ा।

शिवनाथ नदी महमरा घाट एनीकेट की टीम लगाकर कराई गई सफाई
वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी: अंतरिक्ष में बेकाबू हुआ रूस का जासूसी सैटेलाइट, जल्द टकरा सकता है धरती से
हर घर तिरंगा अभियान : भिलाई में बीएसएफ जवानों ने निकाली तिरंगा साइकिल व बाइक रैली, लोगों को किया जागरूक
अम्बेडकर अस्पताल की ऐतिहासिक उपलब्धि :10.30 किलोग्राम वजनी विशाल ट्यूमर का सफल ऑपरेशन
CG Big News: बोले सीएम बघेल- इनके इशारों पर ईडी कर रही काम, महादेव एप को लेकर कही यह बात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आर्टिकल 370 पर सुप्रीम फैसला : मोदी सरकार के फैसले पर लगी एससी की मुहर… पांच जजों ने दिया अपना निर्णय
Next Article विष्णुदेव के CM बनने पर भिलाई में जश्न, दया सिंह के नेतृत्व में श्रीराम चौक खुर्सीपार में होगी भव्य आतिशबाजी

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?