ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: भूकम्प के बीच दिखा वीरांगनाओं का साहस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: भूकम्प के बीच दिखा वीरांगनाओं का साहस

By Om Prakash Verma
Published: April 2, 2025
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
म्यांमार में 28 मार्च को आए भूकम्प ने जहां भारी तबाही मचाई वहीं इंसानियत और स्वास्थ्य प्रदाता उद्योग का वह चेहरा भी दिखा गई जिसकी चर्चा कम ही होती है. इस भूकम्प की जद में थाईलैंड, चीन, भारत और बांग्लादेश के कुछ हिस्से भी आए थे. एक तरफ जहां तबाही की तस्वीरें और वीडियो आ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ बचाव कार्य और मानवता की मिसालें भी सामने आ रही हैं. चीन के यूनान प्रांत के रुइली शहर के अस्पताल में भी भूकम्प के तेज झटके महसूस किये गये. जब अस्पताल की दीवारें थरथरा रही थीं, पूरा भवन खतरनाक ढंग से झूल रहा था तब भी यहां की नर्सें और डॉक्टर मरीजों को बचाने की कोशिशें कर रहे थे. अपनी जान की परवाह किये बिना नर्सें नियोनेटल आईसीयू में दाखिल शिशुओं को संभाल रही थीं. मानवता का यह चेहरा अस्पताल के बाहर भी नुमायां हो रहा था. एक गर्भवती महिला की प्रसव पीड़ा शुरू हो गयी तो चिकित्सकों की टीम उसे लेकर निकट के पार्क में पहुंची. वहां इंसानों का घेरा बनाकर प्रसव कराया. ऐसी अनेक मिसालें हैं जहां लोगों ने व्यक्तिगत सुरक्षा और अपने परिवार की सुरक्षा की चिंता किये बिना कर्त्तव्य को आगे रखा. 26/11 के नाम से एक घटना भारत में भी सुर्खियों में रही. 2008 में होटल ताजमहल मुम्बई में आतंकियों ने हमला बोल दिया था. चारों तरफ तड़ातड़ गोलियां चल रही थीं, आतंकवादी धमकियां दे रहे थे. तब ताजमहल होटल के स्टाफ ने अपनी जान की परवाह किये बिना सैकड़ों लोगों की जानें बचाईं. इनमें होटल के फ्रंट ऑफिस, प्रबंधकीय, किचन और फ्लोर स्टाफ सभी शामिल थे. ऐसी मिसालें औद्योगिक इकाइयों में, भूमिगत कोयला खदानों में भी मिलती हैं. देश की पुलिस चाहे जितनी भी बदनाम हो पर ऐसे किस्से सामने आते रहते हैं जब अदम्य साहस का परिचय देकर कोई एक अधिकारी या सिपाही किसी की जान बचा ले जाता है. दरअसल, सही मायने में देखें तो यही सच्ची वीरता है. शिवाजी, लक्ष्मीबाई, दुर्गावती, नेताजी और उनके जैसे जांबाजों से धरती अटी पड़ी है. ऐसे लोग अपने अपने-स्थान पर वीरता के सर्वोच्च उदाहरण गढ़ रहे हैं. और कायरों की टोलियां झुण्ड बनाकर कभी सरकारी दफ्तरों पर, कभी अस्पतालों पर तो कभी इबादतगाहों और मंदिरों में तोड़फोड़ करती घूमती हैं. साहस की इसी गलत परिभाषा ने लोगों को उनके रास्ते से भटका दिया है. साहस स्थितियों का सामना करने में है. साहस दिल को बड़ा कर लोगों का अपराध क्षमा करने में है. सच्चा साहसी पुरुष धीर, गंभीर और बड़े दिल वाला होता है. कहते हैं बचाने वाला हमेशा मारने वाले से बड़ा होता है. यदि यही एक सीख को हमारे युवा साथी अपने दिल में बैठा लें तो देश से अपराध, आतंक और नफरत का चैप्टर हमेशा के लिए खत्म हो सकता है. जरूरत इस तरह के साहस का यशगान करने की है ताकि लोग कुछ अच्छा करने के लिए प्रेरित हों.

जरुरतमंद बच्चों के चेहरे खिले, मां शारदा चेरिटेबल ट्रस्ट की वजह से मिली दिवाली की खुशी
पांच महीने में 300 से ज्यादा फैक्टरी बंद, कई ताला लगने के कगार पर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भिलाई-चरौदा क्षेत्र के नवनिर्वाचित पार्षद गण ने की सौजन्य मुलाकात…
हिरक महोत्सव के अवसर पर भारत जोड़ो पदयात्रा कल से 14 अगस्त तक, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के नेतृत्व में निकलेगी आज़ादी की गौरव यात्रा
Breaking: संघ प्रमुख मोहन भागवत ने किया CM भूपेश बघेल का आमंत्रण स्वीकार, पहुंचे माता कौशल्या के दर्शन करने
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ का एक गांव 'झींका'…और गांव की सरहद पर एक मंदिर…अनोखी है यहां की आस्था, दर्शन करने उमड़ते हैं श्रद्धालू छत्तीसगढ़ का एक गांव ‘झींका’…और गांव की सरहद पर एक मंदिर…अनोखी है यहां की आस्था, दर्शन करने उमड़ते हैं श्रद्धालू
Next Article shreekanchanpath 168 # 02 April 2025

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?