ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: नेतागिरी में कभी फूल तो कभी गालियां
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: नेतागिरी में कभी फूल तो कभी गालियां

By Om Prakash Verma
Published: April 19, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
लोकतंत्र में नेता को या तो फूल मालाएं मिलती हैं या फिर गालियां. जिसका जैसा कामकाज होगा, जनता उसे वैसा ही तोहफा देगी. पर जनता अपना फैसला मुंह पर बहुत कम सुनाती है। उसका फैसला मतपेटी से होकर सामने आता है। तब तक माहौल बनाने का काम नेताओं का होता है। कई नेता जानबूझकर ऐसी टिप्पणियां करते हैं कि वह ब्रेकिंग न्यूज बन जाए। देश भर की राजनीति में बेलगाम बयानबाजों के खिलाफ एफआईआर हो रहे हैं। पहले ही लंबित मामलों के बोझ तले कराह रही अदालतों के लिए यह बिन बुलाई मुसीबत है। भई! मुक्केबाज बने हो तो नाक तो टूटेगी ही। कराटे-कुंगफू खेलते तो मुंह पर लात भी पड़ती। मल्लयुद्ध करते तो पछाड़े जाते, अखाड़े की मिट्टी में रगड़े जाते। कभी वो पीठ पर तो कभी आप पीठपर होते। पर यह तो राजनीति का अखाड़ा है। यहां उनकी भी बेइज्जती होती है जिनकी इज्जत संदिग्ध होती है। वह किसी पद पर हो तब तो बात ही कुछ और हो जाती है। यह ठीक वैसा ही है जैसे पुलिस आपको गंदी-गंदी गालियां दे, मारे-पीटे तो देश का कोई कानून नहीं टूटता पर अगर आपने उसका हाथ भी पकड़ लिया तो आपके खिलाफ तमाम धाराएं लगाई जा सकती हैं। राजनीति की इस हालत के लिए उसमें पड़ी गंद जिम्मेदार है। गंद इतनी बढ़ चुकी है कि देश की लगभग 80 फीसद आबादी अब इनकी बातों पर ध्यान नहीं देती। युवाओं ने तो अखबार पढऩा तक छोड़ दिया है। वैसे भी उनके पास अपने मसले काफी हैं उन्हें मसरूफ रखने के लिए। ऐसे में नेता करे तो क्या करे? कभी वह फिल्मी सितारों को लाकर पार्टी की महफिल सजाती है तो कभी लोकप्रिय कलाकारों को सामने रखकर भीड़ जुटाती है। अब अधिकांश अभिनेता भी राजनीति का कोई भला नहीं कर पा रहे। युवा आते तो हैं, कलाकारों के साथ नाचते गाते भी हैं पर नेताओं के भाषण की एक लाइन भी नहीं सुनते। ऐसा सिर्फ राजनीति के पंडालों में है, ऐसा भी नहीं है। कालेजों और विश्वविद्यालयों में असली भीड़ केवल दो ही मौकों पर जुटती है – वार्षिकोत्सव और विदाई समारोह। यहां भी उनकी रुचि अतिथि और मुख्य अतिथि का भाषण सुनने में नहीं होती। वो तो इंतजार करते रहते हैं कि कब डीजे बजेगा और वो धमाल कर पाएंगे। स्टार प्रचारकों के बढ़ते खर्च और बेअसर भाषण के चलते अब नेताओं ने खुद ही ड्रामा करना शुरू कर दिया है। जो नेता परिचितों को देखकर अपना चेहरा दूसरी ओर कर लिया करते थे, अब वो सहानुभूति बटोरने के लिए थाने के सामने बैठकर रो रहे हैं। उन्हें शिकायत है कि प्रदेश के पुलिस थानों में गरीबों की रिपोर्ट नहीं लिखी जाती। यह केवल आधा सच है। उन्हें तो शुक्र मनाना चाहिए कि कम से कम छत्तीसगढ़ पुलिस सड़कों पर न्याय नहीं करती। यहां केस सुलझाए जाते हैं, आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय के हवाले किया जाता है।

लॉकडाउन में ढील कहीं न बन जाए महंगी डील…केंद्र ने राज्यों को चेताया, 3T+V रणनीति पर काम करने को कहा
बुद्ध प्रतिमा की स्थापना से मैनपाट बनेगा शांति और समावेशी संस्कृति की नई पहचान : सीएम साय
हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद आदेश: आरबीआई ने बैंकों से मांगी अदाणी समूह के ऋण व निवेश की जानकारी
हिंदुओं- सिखों के नरसंहार की जांच एसआईटी से कराने की मांग को लेकर एससी में याचिका दाखिल
छत्तीसगढ़ में तीसरी बार राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का होगा भव्य आयोजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Karnataka Assembly Elections: बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पीएम मोदी-अमित शाह सहित 40 नेता शामिल Karnataka Assembly Elections: बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पीएम मोदी-अमित शाह सहित 40 नेता शामिल
Next Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 185 # 19 April 2023

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?