ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: धर्म की गलत सलत व्याख्या का परिणाम
Share
Notification Show More
Latest News
​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल
September 26, 2026
धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू
September 26, 2026
मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा
September 26, 2026
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई
September 26, 2026
आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता
September 26, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: धर्म की गलत सलत व्याख्या का परिणाम

By Om Prakash Verma Published March 30, 2025
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
धर्म के नाम पर लोगों को लड़वाकर अपना स्वार्थ सिद्ध करने वालों ने धर्म का हमेशा नुकसान ही किया है. कुछ ऐसा ही हुआ पश्चिम बंगाल के मालदह जिले में. यहां मोथा बाड़ी में 27 मार्च को दो गुटों के बीच जमकर हिंसा हुई. हिंसक भीड़ ने दुकानों में तोड़फोड़ की, उन्हें लूट लिया, लोगों से मारपीट की और वहां खड़ी गाड़ियों को भी तोड़ डाला. मामले में 34 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है. घटना के बाद से इलाके में इंटरनेट बंद है. आर्म्ड और रैपिड एक्शन फोर्स की तीन कंपनियां तैनात की गई हैं. कलकत्ता हाईकोर्ट ने शुक्रवार को कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से 3 अप्रैल तक एक्शन रिपोर्ट मांगी है. दरअसल, 26 मार्च को मोथाबाड़ी मस्जिद में नमाज हो रही थी. तभी वहां से एक जुलूस गुजरा. जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने धार्मिक नारे लगाए. दूसरे दिन दूसरे समुदाय के लोगों ने इसका विरोध किया और तोड़फोड़ मचा दी. इस दहशत गर्दी के क्या मायने? इससे किसे फायदा? जिसने तोड़फोड़ और हिंसा की क्या उन्हें इस बात का इल्म भी है कि इस घटना का इस्तेमाल अब दुनिया भर में उसकी कौम को बदनाम करने के लिए किया जाएगा? जिन लोगों ने नमाज के दौरान नारेबाजी की, क्या वो नहीं जानते थे कि इस उकसावे का कैसा परिणाम आ सकता है? कौन सा धर्म ऐसा है जो हिंसा सिखाता है? ऐसी कौन सी प्रार्थना है जो मार-काट मचाने के लिए लोगों को उकसाती है. दरअसल, ये मामला धर्म का है ही नहीं. ये तो अपना-अपना वर्चस्व स्थापित करने की जद्दोजहद मात्र है. धर्म की गलत-सलत व्याख्या करने की नई परिपाटी ही ऐसी घटनाओं के लिए भी जिम्मेदार है. कहते हैं धर्म खतरे में है. आपका कर्तव्य ही आपका धर्म है. यह व्याख्या किसी संत, महात्मा या मनुष्य ने नहीं बल्कि स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने की थी. आप कलेक्टर हो, एसपी हो, शिक्षक या प्राध्यापक हो, सामान्य व्यापारी या जनप्रतिनिधि हो तो अपने-अपने काम को पूरी ईमानदारी औऱ सत्यनिष्ठा के साथ करो. कौन रोक रहा है आपको? ऐसे घटनाओं को रोकने में सबसे बड़ी भूमिका कलेक्टर, एसपी और जनप्रतिनिधि की होती है. न तो जाति देखकर किसी को कलेक्टर, एसपी बनाया जाता है और न ही किसी कौम विशेष के वोटों से कोई जनप्रतिनिधि चुना जाता है. आपकी जिम्मेदारी सबके प्रति समान है. ऐसी घटनाओं की रोकथाम करना और ऐसी भावनाओं को जड़ से नष्ट करना ही आपका धर्म है. पर हमारे नेताओं और प्रवचनकारों को इससे इत्तेफाक नहीं. क्या यह शर्मनाक नहीं है कि ईद, हनुमान जयंती या रामनवमी का त्यौहार मनाने से पहले शांति समिति की बैठक बुलानी पड़े, पुलिस को फ्लैगमार्च करना पड़े? ये पर्व सभी शहरों में एक साथ मनाए जाते हैं पर कुछ शहरों ने अपन रिकार्ड खराब कर लिया है. अफसोस यह है कि ऐसे शहरों की संख्या बढ़ रही है. इस जख्म को नासूर बनने से रोकना होगा.

You Might Also Like

​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल

धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू

मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई

आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता

Om Prakash Verma March 30, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नागपुर में पीएम मोदी ने माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर की रखी आधारशिला, RSS को जमकर सराहा
Next Article Big news : बेंगलुरू-कामाख्या एसी एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतरे… कटक में नेरगुंडी रेलवे स्टेशन के पास हादसा

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?