ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: जब कैलाश ने सुनाई अपना दास्तां
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: जब कैलाश ने सुनाई अपना दास्तां

By Om Prakash Verma
Published: April 25, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
कैलाश खेर को आज कौन नहीं जानता. दुनिया भर में शोहरत की बुलंदियों को छू रही उनकी आवाज के आज करोड़ों दीवाने हैं. भारतीय लोकगीत और सूफी संगीत के शैदाई कैलाश 800 से ज्यादा गानों को अपनी आवाज दे चुके हैं. पिछले दस वर्षों में वे देश विदेश में एक हजार से भी अधिक म्यूजिक कंसर्ट कर चुके हैं. पर यह सफलता रातों रात नहीं आई. किसी ने चांदी की तश्तरी में सजाकर यह उन्हें नहीं परोसा. उन्होंने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे. एक बार तो कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या तक करने निकल पड़े थे. पर किसे पता था कि व्यापार वाणिज्य में अपना सबकुछ गंवा बैठे कैलाश को वह विद्या काम आ जाएगी जो उन्होंने खामख्याली में सीखी थी. बचपन से ही संगीत के प्रति उनकी रुचि थी. वे ऋषिकेश जाकर बस गए थे. वहां साधु-संतों की सोहबत करते और उनके साथ भजन गाया करते. इसी तरह उनकी आवाज न केवल खुली बल्कि सध भी गई. धीरे-धीरे उनकी आवाज सौ लोगों के बीच अलग से सुनाई देने लगी. फिर काम काजी जीवन प्रारंभ हुआ और संगीत दिल के करीब पर जीवन में हाशिए पर ही रहा. पर वक्त को कुछ और मंजूर था. उनके गीत अपने समय पर मशहूर होते चले गए और आज संगीत ही उनकी दुनिया है. दिल के करीब तो यह था ही आज उनका अध्यावसाय भी बन गया है. दरअसल, प्रकृति की तरह ही हमारा जीवन भी विविधताओं से भरा हुआ है. हम जीवन भर किसी न किसी से कुछ न कुछ सीख रहे होते हैं. हम पशु-पक्षियों, पेड़-पौधों से भी सीखते हैं. तभी तो इंसानों को इनकी उपमाएं दी जाती हैं. इनमें से कौन सा ज्ञान कब काम आ जाए कुछ कहा नहीं जा सकता. पर ब्रिटिश शिक्षा पद्धति ने हमें कोल्हू का बैल बना दिया. सीखने-सिखाने की बातें तो खूब हुईं पर सबकुछ डिग्री और सर्टिफिकेट के मोहजाल में फंस कर रह गया. हम सभी शरीर के स्वामी हैं. हमारा शरीर सबसे पहले हम से ही बातें करता है. पर इसे समझने वाला अलग और बीमार पड़ने पर इसका इलाज करने वाला अलग. मशीनों को समझने वाला भवन निर्माण में दिमाग नहीं लगा सकता. हमारे आसपास ऐसे सैकड़ों उदाहरण बिखरे पड़े हैं जिसमें लोगों को अलग-अलग विधाओं में अविश्वसनीय सफलता मिली है. टीवी की ही बात करें तो रियेलिटी शो में हम देख रहे हैं कि जिन बच्चों के पास अभी पांचवी या आठवीं की अंकसूची तक नहीं है, वो सफलता और शोहरत के शिखर पर जा रहे हैं. एक नया करियर शुरू करने की कगार पर खड़े हैं. संभवतः इसी तरह के स्किल की बात प्रधानमंत्री मोदी करते हैं पर जिन्हें इसे लागू करना है, क्या वे भी उनसे सहमत हैं? शायद नहीं. वैसे इससे ज्यादा फर्क भी नहीं पड़ता. सिंगर यदि सिंगर बनने से पहले दो चार डिग्रियां भी हासिल कर ले तो इसमें कोई बुराई भी नहीं है.

राम मंदिर के नाम पर सोशल मीडिया पर मांगा जा रहा चंदा, विहिप ने दर्ज कराई शिकायत
छत्तीसगढ़ में विक्षोभ सक्रिय, झमाझम बारिश के आसार, कुछ इलाकों में बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी
नमाज के लिए कमरा आवंटन को लेकर गरमाई सियामत, बीजेपी ने दी विधानसभा घेराव की चेतावनी
नहर में बहता मिला अज्ञात युवक का शव, नहीं हुई पहचान, जांच में जुटी पुलिस
सीनियर विमेंस इंटर जोनल वनडे क्रिकेट में खेलेगी कृति और महक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article देश में बढ़ रही है कोरोना संक्रमण की रफ्तार, 6000 के पार एक्टिव केस, छह की मौत कोरोना के सक्रिय और नए मामलों आई गिरावट, घटकर रह गए 63,380 केस
Next Article Bhent Mulakat: सीएम बघेल ने गारमेंट फैक्ट्री का किया भूमिपूजन, एक हजार महिलाओं को मिलेगा रोजगार Bhent Mulakat: सीएम बघेल ने गारमेंट फैक्ट्री का किया भूमिपूजन, एक हजार महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?