ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: चलो मानवता की बात करें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: चलो मानवता की बात करें

By Om Prakash Verma
Published: June 3, 2024
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
सद्यप्रसूता बिलासा अपने 10 दिन के शिशु को गोद में लिये आठ गुणा दस के कमरे में बैठी है। आज सुबह से बिजली नहीं है। बाहर का पारा 46 डिग्री के पार है। एक-दो ईंट की सीमेन्ट गारे की दीवारें और छह इंची की कंक्रीट की छत के बीच वह ऐसे फंसी है जैसे तंदूर में चिकन। बच्चा रोते-रोते निढाल हो गया है। क्या पता बेहोश ही हो गया हो। पर अब बिलासा में इतनी हिम्मत नहीं है कि वह कुछ सोच सके। वह भी निढाल सी पड़ी है। बिलासा का बाबू थका-हारा शाम को लौटता है तो पत्नी और बच्चे की यह हालत उससे देखी नहीं जाती। पास ही विद्युत मण्डल का दफ्तर है। वह मोहल्ले वालों को इक_ा करता है और वहां जाकर हंगामा खड़ा कर देता है। लोहे के पुलिस बेरिकेड को खींच कर भीड़ रास्ता बंद कर देती है। दोनों तरफ गाडिय़ों की कतारें लग जाती हैं। फिर पुलिस आती है और चार डंडे मारकर हंगामा करने वालों को तितर-बितर कर देती है। स्थिति हमेशा से ऐसी नहीं थी। अधिकांश गरीब कई पीढिय़ों से गरीब होते हैं। अब तक मिट्टी की दीवारें और खपरैल की छतें गर्मियों से राहत देती आई हैं। पर जब पक्के मकान का प्रस्ताव मिला तो वो खुद को रोक नहीं पाए। झोंपड़ी गई और पक्का मकान बन गया। खुशी हुई कि अब बारिश में छत नहीं टपकेगी। कीड़े मकोड़े भी कम होंगे। पर किसे पता था कि बिना बिजली के इन कबूतरखानों में गर्मियां नहीं काटी जा सकतीं। मौसम की गर्मी तो अपनी जगह है, खुद मानव इस आग में और घी डालता है। आसपास की कालोनियों के सैकड़ों मकानों में एसी लगा है। एसी न केवल बिजली की डिमांड को बढ़ाता है बल्कि परिवेश का तापमान भी बढ़ा देता है। जब बिजली जाती है तो पास के अस्पतालों, होटलों और रेस्तराओं के भारी भरकम डीजल जनरेटर शुरू हो जाते हैं। तापमान और बढ़ जाता है। आज सड़क पर दौड़ते 99 प्रतिशत निजी वाहन एसी वाले हैं। 10 मिनट के लिए रास्ता रोक दो तो 200 कारें खड़ी हो जाती हैं। यह एक ऐसी लड़ाई है जिसमें गरीब लगातार हार रहा है। अनेक पशु पक्षी यह लड़ाई हार चुके हैं। बढ़ती गर्मी और प्रदूषण के कारण वो या तो शहर छोड़ कर चले गए हैं या फिर इस दुनिया को ही अलविदा कह चुके हैं। अब खुद इंसान की बारी है। स्वच्छ और अक्षय ऊर्जा स्रोतों की बातें सुनते कई दशक बीत गए पर आज भी अधिकांश बिजली ताप विद्युत घरों से ही आती है। वहां कोयला जलाया जाता है। कोयला निकालने के लिए जंगल नष्ट करने पड़ते हैं। जब से कोयला खदान निजी हाथों को गये हैं, कोयला निकाले जाने की रफ्तार कई गुना बढ़ गई है। वह पर्यावरण और मृदा संरक्षण नियमों की भी परवाह नहीं करता। क्या सौर-ऊर्जा के दोहन की रफ्तार को तेज नहीं किया जा सकता?

CG breaking : डबल मर्डर से मची सनसनी, नशेड़ी पति ने कैरेक्टर पर शक के चलते पत्नी व बेटी की कर दी हत्या
दर्दनाक हादसा, रोडवेज बस और टैंकर की टक्कर में आठ की मौत
Big News: अतीक-अशरफ हत्याकांड में बड़ा खुलासा, तीनों हमलावरों को मिले थे 10-10 लाख की सुपारी!
जेटिंग मशीन से सुधारा जाएगा सीवेज सिस्टम, महापौर देवेंद्र यादव के प्रयासों से 3 मशीन खरीदने शासन से मिली स्वीकृति
पटरीपार क्षेत्र के लोगों को मिलेगी संड़क नाली की सुविधा… विकास कार्य के लिए विधायक वोरा व महापौर बाकलीवाल ने किया भूमिपूजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जगदलपुर में दिखा कुत्तो का आतंक : सड़क पर खेल रहे मासूम को कुत्तों ने नोचा, जगह जगह काटा
Next Article 21 Day Challenge : कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने की हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने की अपील, दुर्ग पुलिस के अभियान के सराहा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?