ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: चलो चुनाव आयोग को बधाई दे दें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: चलो चुनाव आयोग को बधाई दे दें

By Om Prakash Verma
Published: May 23, 2024
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
चलो चुनाव आयोग को बधाई दे दें। भई बहुत बड़ा काम किया है इस शीर्ष संस्था ने जिसके पास बेशुमार अधिकार और शक्तियां हैं। निर्वाचन आयोग ने 22 मई को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को अंतत: नोटिस जारी कर ही दिया। छठे चरण का मतदान 25 मई को होना है। आयोग ने दोनों पार्टियों के अध्यक्षों और स्टार प्रचारकों से अपने भाषण को सही करने, सावधानी बरतने और मर्यादा बनाए रखने के लिए कहा। निर्वाचन आयोग ने यह नोटिस तब जारी किया है जब चुनाव अपने अंतिम चरण में है। कुल सात में से पांच चरणों के मतदान हो चुके हैं। जिसका जो बनना-बिगडऩा था, बन बिगड़ गया। पूरा चुनाव मंदिर और सनातन के इर्दगिर्द घूमता रहा। आयोग ने दोनों प्रमुख दलों के स्टार प्रचारकों को धार्मिक और साम्प्रदायिक बयानबाजी नहीं करने के निर्देश भी दिये हैं। छठे चरण में 8 राज्यों की 58 सीटों पर चुनाव है। इनमें उत्तर प्रदेश की 14, बिहार की 8, हरियाणा की 10, दिल्ली की 7, पश्चिम बंगाल की 8, झारखंड की चार, ओडिशा की 6 और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर मतदान होना है। पिछली बार इनमें से 40 सीटों पर भाजपा की जीत हुई थी। कांग्रेस को यहां एक भी सीट नहीं मिली थी। किसी भी चुनाव में माहौल बनाने का काम काफी पहले हो जाता है। एक दिन पहले चुनाव प्रचार रोक भी दिया जाता है। इस लिहाज से निर्वाचन आयोग का यह डंडा बहुत देर से चला है। वैसे भी जिस तरह की बातें राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारक कर रहे हैं, वो आपत्तिजनक हैं। कोई कह रहा है कि भाजपा फिर सत्ता में आई तो संविधान बदल देगी। भाजपा कह रही है कि कांग्रेस सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलवा देगी। इन दोनों ही बातों का कोई सिर पैर नहीं है। आतंकवाद को लेकर, नक्सलियों को लेकर भी अनर्गल बातें कही जा रही हैं। दरअसल, यही वो बातें हैं जो देश को मुद्दाविहीन राजनीति की ओर धकेल रही है। आज कोई भी बढ़ती कीमतों, सरकारी खजाने के अपव्यय, रोजगार का अभाव, राष्ट्रीय संपदा को निजी हाथों में सौंपने जैसे मुद्दों पर चर्चा करने को तैयार नहीं है। देश फिलहाल गुस्से में है। वह एक को पूरी तरह निपटा देना चाहते हैं। यह भी मरे को मारने जैसा है। यदि भाजपाई कांग्रेस का नाम लेना बंद कर देते तो शायद वह खुद ब खुद खत्म हो जाती। पर इसके बाद एक नए विपक्ष का उठ खड़ा होना भी लाजिमी होता। भाजपा किसी भी कीमत पर यह होने नहीं देना चाहती। उसके पास कांग्रेस को कोसने के लिए काफी मसाला है। नई पार्टी के बारे में कुछ कहने के लिए उसे नए सिरे से मेहनत करनी पड़ेगी। इतनी सिर खपाई कौन करे। इससे तो अच्छा है कि कांग्रेस को जिंदा रखा जाए और चर्चाओं को राहुल पर ही केन्द्रित रखा जाए।

सरकार ने बदला छत्तीसगढ़ निःशक्तजन वित्त एवं विकास निगम का नाम, सीएम साय बोले- दिव्यांगों के विकास के लिए प्रतिबद्ध
फिल्मी स्टाइल में युवक के साथ मारपीट, नग्न कर बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
Big News: रायपुर एयरपोर्ट जाएगा निजी हाथों में, देश के 25 हवाई अड्डों को लीज पर देगी सरकार, जानिए क्यों लिया गया फैसला
सिकासा भिलाई का छात्रों के लिए 2 दिवसीय मेगा सीए स्टूडेंट कांफ्रेंस, दिग्गज स्पीकर रहे मौजूद… छात्रों को किया मोटिवेट
प्रणब की किताब में दावा- भारत में विलय चाहता था नेपाल, मगर नेहरू ने ठुकराया था प्रस्ताव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रदेश के सभी संभागों में बारिश की संभावना, तेज हवाओं के साथ बरसेंगे बादल प्रदेश के सभी संभागों में बारिश की संभावना, तेज हवाओं के साथ बरसेंगे बादल
Next Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 Shreekanchanpath 219 # 23 May 2024

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?