ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: औकात से बाहर का फोन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: औकात से बाहर का फोन

By Om Prakash Verma
Published: May 26, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
कांकेर जिले के परलकोट जलाशय में एक फूड इंस्पेक्टर का फोन गिर गया। पहले गोताखोर उतारे गए पर फोन नहीं मिला। इसके बाद फोन को निकालने के लिए भरी गर्मी में लगभग 21 लाख लीटर पानी को पम्प की सहायता से बहा दिया गया। जब घुटनों पानी बचा तो फोन मिल गया। हालांकि तब तक फोन बंद हो चुका था। फूड इंस्पेक्टर के अनुसार फोन में विभागीय डाटा था इसलिए उसका मिलना जरूरी था। यह तो केवल एक बहाना मात्र है। फोन पर लोग डाटा की केवल कापी रखते हैं। अधिकांश लोग डाटा के लिए क्लाउड का इस्तेमाल करते हैं। वैसे भी अधिकांश सरकारी डाटा किसी न किसी ऐप के जरिए सर्वर में सुरक्षित रहता है। दरअसल, यह पूरा मामला अधिकारी होने का बेजा फायदा उठाने का है। कूटनीति के तहत उन्होंने पहले जलसंसाधन विभाग के एसडीओ से फोन पर बात की। इसके बाद 30-30 एचपी के दो पंप लगाकर बांध का पानी बहा दिया। यह एक अक्षम्य अपराध है। पर इसकी भी एक वजह है। लोग अपनी औकात से ज्यादा से शौक पालने लगे हैं। 15 हजार का फोन और डेढ़ लाख का फोन काम एक ही जैसा करता है। आपकी जरूरत की फोटो 12 मेगापिक्सल कैमरा भी खींच सकती है। इससे ऊपर से साइज का फोटो खींचना बेकार का शौक है। मोबाइल का स्क्रीन रिजोल्यूशन फोटो को सुन्दर दिखा सकता है पर हकीकत में फोटो केवल उतनी ही अच्छी होती है जितनी की रोशनी होती है। बहरहाल, कीमती कैमरा फोन खरीदना आपका शौक हो सकता है। पर यह शौक औकात से इतना बड़ा भी नहीं होना चाहिए कि फोन गुम जाए तो पानी में गिर जाए तो दिल का दौरा पडऩे की नौबत आ जाए। फोन ही तो है। अब तो फोन नंबर भी ईमेल या क्लाउड पर सेव होते हैं। फोन गुमने से नंबर नहीं गुमते। कुछ ऐसा ही हाल गाडिय़ों का भी है। लोग औकात से महंगी गाड़ी खरीद लेते हैं और स्क्रैच लगने पर भी रोने लगते हैं। सड़कों पर हाय तौबा मचा देते हैं और सिरफुटव्वल की स्थिति निर्मित हो जाती है। जिन्सों से ऐसा प्यार, आपको इंसान से हैवान बना देता है। इसी हैवानियत की एक झलक परलकोट जलाशय में देखने को मिली। फोन की ऐसी पड़ी थी कि लाखों लिटर पानी बेकार बहा दिया। इतने पानी से डेढ़ हजार एकड़ के खेतों की सिंचाई हो सकती थी। यह पानी पालतु पशुओं और वन्यप्राणियों की प्यास भी बुझा सकती थी। मैं और मेरा के चक्कर में लापरवाही की भी हद होती है। अभी गर्मियां शेष हैं। बारिश होगी, नहीं होगी, होगी तो कितनी होगी, अभी किसी को पता नहीं है और यहां संचित जल को बहा दिया गया। इस अपराध की सख्त सजा मिलनी चाहिए।

पिंक ऑटो योजना का विस्तार: 52 और महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह
त्रिपुरा में हिंसा: टीएमसी को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने स्थानीय निकाय चुनाव टालने से किया इनकार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी जिला कलेक्टरों को दिए निर्देश…. प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से संभावित बाढ़ प्रभावित इलाकों में सभी आवश्यक व्यवस्था करें सुनिश्चित
गांजा तस्करी: तीन युवकों को 4-4 साल की कैद
शपथ फ़ाउंडेशन भिलाई की राष्ट्रीय ध्वज संग्रह की अभिनव पहल, सम्मान के साथ उतारकर सुरक्षित रखें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article धतूरे के 60 बीज चबाकर पहुंचा मित्तल हॉस्पिटल, मुश्किल से बची जान धतूरे के 60 बीज चबाकर पहुंचा मित्तल हॉस्पिटल, मुश्किल से बची जान
Next Article Breaking News : 21 लाख लीटर पानी बहाने वाला फूड इंस्पेक्टर सस्पेंड, कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, अनुविभागीय अफसर को नोटिस

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?