ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: एक लड़ाई घर के भीतर भी
Share
Notification Show More
Latest News
भिलाई में पांचवी कक्षा के छात्र ने की खुदकुशी, अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से था परेशान
October 11, 2026
क्रिकेटर हरलीन देओल पहुंची हॉकी अकादमी, खिलाड़ियों से मिलकर दिया मेहनत और आत्मविश्वास का मंत्र
October 11, 2026
1080 महिला शेयरधारकों और 60 उत्पादक समूहों से जुड़ी कंपनी का कारोबार एक करोड़ रुपए के पार
बस्तर के जैविक वनोपज को नई उड़ान : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को मिला एनपीओपी प्रमाणपत्र
October 11, 2026
साय कैबिनेट की बैठक में पीएम मोदी पर अभिनंदन प्रस्ताव पारित, आदिम जाति विकास विभाग का नाम भी बदला
October 11, 2026
किसान समृद्धि योजना से मनोज के खेतों में आई हरियाली, बढ़ी खुशहाली
नलकूप खनन एवं पंप स्थापना के लिए 43 हजार रुपए की सहायता से सिंचाई सुविधा का हुआ विस्तार
October 11, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: एक लड़ाई घर के भीतर भी

By Om Prakash Verma Published May 17, 2025
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
भारत और पाकिस्तान के बीच सिर्फ सीज फायर हुआ है। तनाव की जड़ें इससे कहीं ज्यादा गहरी हैं। भारत अपनी बात अंतरराष्ट्रीय बिरादरी के सामने रखने के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल तैयार कर रहा है। इसमें भाजपा के अलावा कांग्रेस, बीजेडी, टीएमसी, डीएमके से लेकर एआईएमआईएम तक के सांसद शामिल होंगे। इस प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस के शशि थरूर और एआईएमआईएम के असदउद्दीन ओवैसी के नाम भी शामिल हैं। यह प्रतिनिधिमंडल कई देशों का दौरा करेगा और वहां लोगों को भारत में पाक प्रायोजित आतंकवाद के बारे में विस्तार से बताएगा। इस बीच खबर है कि पाकिस्तान ने भारत को अस्थिर करने के लिए खालिस्तान समर्थित आतंकवाद को सक्रिय करने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। यह एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क है जिसकी जड़ें कनाडा से लेकर अमेरिका तक फैली हुई हैं। वक्त है अब युद्ध के लिए खुद को तैयार करने का। ऐसी लड़ाइयां केवल मजबूत सैन्य शक्ति के सहारे नहीं जीती जा सकतीं। इसके लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी भूमिका सुनिश्चित करनी होगी। यही वह मोर्चा है जहां एक विशाल देश कमजोर पड़ जाता है। जब कुछ समझ में नहीं आता तो अधिकांश लोग कोई टिप्पणी करने से चुप रहना बेहतर समझते हैं। यह अच्छा भी है। पर कुछ लोगों को अनावश्यक टिप्पणी करने की आदत सी पड़ी हुई है। ऐसे लोगों का एकमात्र मकसद सुर्खियां बटोरना होता है। वे अपनी चुटीली बातों से लोगों का ध्यान आकर्षित करते रहते हैं। जाने-अनजाने में ऐसे लोग अवाम में खलबली मचा देते हैं जिसके नतीजे अकसर राष्ट्र को नुकसान पहुंचाते हैं। जिम्मेदार मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के साथ ही अब सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स भी इस भीड़ का हिस्सा हैं। पुलिस अकसर इनके खिलाफ कोई कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं जुटा पाती। इनके खिलाफ मामले बनते भी हैं तो बेहद लचर और कमजोर किस्म के। इनकी गिरफ्तारियां भी मुश्किल से ही होती हैं खासकर अगर उनका संबंध डबल इंजन सरकार से हो। ताजा मामला मध्यप्रदेश के मंत्री शाह का है। वह तो अच्छा हुआ कि अदालत ने इस मामले में स्वयं संज्ञान लिया और पुलिस को ठोस कार्रवाई करने के आदेश दे दिये। पुलिस की अनिच्छा इस मामले में साफ-साफ जाहिर भी हुई। पर यहां सवाल अदालत के संज्ञान लेने या पुलिस के आत्मबल का नहीं है। सवाल एक जिम्मेदार नागरिक के फर्ज का है। अपने-अपने क्षुद्र स्वार्थों और छोटी सोच को दरकिनार करके एक राष्ट्र के रूप में उठ खड़ा होने का है। ऐसी कोई भी बात जो राष्ट्र को अस्थिर करती हो, अवाम को बांटती हो, किसी कौम के प्रति दुर्भावना से प्रेरित हो, राष्ट्रीय सुरक्षा को नुकसान पहुंचाती है। आखिर हम इतिहास से सीख कब लेंगे। रामायण-महाभारत काल से लेकर आज तक जितनी भी लड़ाईयां हुई हैं उसमें घर के भेदी की बड़ी भूमिका रही है। हम इन से लड़ तो नहीं सकते पर इनकी संख्या कम करने की कोशिश जरूर कर सकते हैं। क्या हम इसके लिए तैयार हैं?

You Might Also Like

भिलाई में पांचवी कक्षा के छात्र ने की खुदकुशी, अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से था परेशान

क्रिकेटर हरलीन देओल पहुंची हॉकी अकादमी, खिलाड़ियों से मिलकर दिया मेहनत और आत्मविश्वास का मंत्र

बस्तर के जैविक वनोपज को नई उड़ान : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को मिला एनपीओपी प्रमाणपत्र

साय कैबिनेट की बैठक में पीएम मोदी पर अभिनंदन प्रस्ताव पारित, आदिम जाति विकास विभाग का नाम भी बदला

नलकूप खनन एवं पंप स्थापना के लिए 43 हजार रुपए की सहायता से सिंचाई सुविधा का हुआ विस्तार

Om Prakash Verma May 17, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में आज तेज आंधी-तूफान और बारिश के आसार, 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना छत्तीसगढ़ में आज तेज आंधी-तूफान और बारिश के आसार, 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना
Next Article ऑपरेशन सिंदूर: भारत की ये सात टीमें देंगी दुनिया को संदेश, पाकिस्तान के आतंकी चेहरे होंगे बेनकाब ऑपरेशन सिंदूर: भारत की ये सात टीमें देंगी दुनिया को संदेश, पाकिस्तान के आतंकी चेहरे होंगे बेनकाब

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?