ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: आमदनी अठन्नी, खर्चा पांच रुपैया
Share
Notification Show More
Latest News
Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
September 27, 2026
भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया
September 27, 2026
भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा
September 27, 2026
नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय
September 27, 2026
थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी
September 27, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: आमदनी अठन्नी, खर्चा पांच रुपैया

By Om Prakash Verma Published February 21, 2024
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
1968 में एक फिल्म आई थी, तीन बहुरानियां. इस फिल्म का एक गीत था ‘आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया’. इसे स्वर दिया था आशा भोंसले, महेन्द्र कपूर और मन्ना डे ने. यह गीत अपने समय में काफी लोकप्रिय हुआ. 2001 में एक फिल्म आई जिसका नाम था – आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया. पर जो साजा विधायक ने किया है, वह तो इस फिकरे को ईजाद करने वालों की कल्पना से भी परे थे. साजा विधायक ईश्वर साहू की सालाना कमाई 25 हजार रुपए है. ऐसी जानकारी स्वयं उन्होंने निर्वाचन आयोग को दी थी. यह बीपीएल श्रेणी से थोड़ा ही ऊपर है. अर्थात महीने में दो-अढ़ाई हजार रुपए कमाते थे ईश्वर साहू. दिसम्बर 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्हें प्रत्याशी बनाया गया तो उन्होंने व्यक्तिगत खाते से लगभग 36 लाख रुपए खर्च कर दिए. यहां बता दें कि इसी चुनाव में विष्णुदेव साय ने लगभग 30 लाख, बृजमोहन सिंह ने लगभग 19 लाख, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लगभग 31 लाख रुपए खर्च किये थे. साय अब मुख्यमंत्री हैं और बृजमोहन सिंह केबिनेट मंत्री. अब यह रकम कहां से आई, इसका पता लगाना हमारा काम नहीं है. पर कुछ तथ्यों की तरफ इशारा किये बगैर मन नहीं मानता. जिन हालातों में ईश्वर साहू को प्रत्याशी बनाया गया था, उनकी जीत लगभग पक्की मानी जा रही थी. छत्तीसगढ़ में लंबा दांव खेलने वालों की कोई कमी नहीं है. यहां तरह-तरह के पोंजी स्कीम भी खूब चलते हैं. महादेव बुक में तो छत्तीसगढ़ का यह इलाका पूरे देश पर छा गया था. लिहाजा जीतने वाले प्रत्याशी पर लोगों ने आंख मूंद कर रकम लगाई हो तो आश्चर्य की कोई बात नहीं होनी चाहिए. इसमें से काफी रुपया उनपर न्यौछावर किया गया होगा जिसे लौटाने की भी जरूरत नहीं होगी. राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले चुनावों में कार्पोरेट वर्ल्ड भी ऐसा ही करता है. बड़ी मेहनत से हासिल आजादी और उसके बाद अपनाए गए समाजवादी लोकतंत्र के मॉडल ने हमें वैश्विक पहचान भले ही दिला दी लेकिन लोकतंत्र की गाड़ी अब पैसों पर चलने लगी है. यह स्वाभाविक नेतृत्व के लिए सबसे बड़ा खतरा है. खास तौर पर जिस तरह से सरकारी मशीनरी का उपयोग विरोधी स्वरों को कुचलने के लिए किया जा रहा है, वह भी लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है. वैसे कह सकते हैं कि यह लोकतंत्र का एक नया मॉडल है. इसमें प्रत्याशी जनता के बीच का तो होता है पर वह जनता का नहीं होता. वह पार्टी का होता है. पार्टी बदलते ही आदमी की जात बदल जाती है. कल का चोर आज का साहूकार बन जाता है. अदृश्य ताकतें उसकी घोड़ी-बारात का पूरा इंतजाम करती हैं. चुनाव जीतने के बाद यही अदृश्य शक्तियां बैताल बनकर उसे चलाती हैं. देश धोखे में रहता है कि उसने तो अपना आदमी चुना था जो चुनाव जीतते ही पराया हो गया. इससे स्वाभाविक नेतृत्व के उभरने के रास्ते बंद हो जाते हैं.

You Might Also Like

Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया

भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा

नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय

थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी

Om Prakash Verma February 21, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Politics: 5 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी इसी माह, शाह फूकेंगे चुनावी बिगूल
Next Article Big news : सिलतरा के फार्च्यून मैटेलिक फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक कर्मचारी की मौत

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?