ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: आपरेशन घर वापसी का कुछ तो फायदा हुआ
Share
Notification Show More
Latest News
लोकगीत, लोकनृत्य, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में जिले के युवा करेंगे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन
जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026-27 का आयोजन 31 अक्टूबर को खैरागढ़ में, नौ विधाओं में युवा दिखाएंगे प्रतिभा
October 30, 2026
खेल प्रतिभा सम्मान समारोह : उतृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएसपी स्कूलों की खेल प्रतिभाओं का सम्मान
October 30, 2026
मुख्यमंत्री जशपुर एक्सप्रेस योजना से मिला आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
ई-रिक्शा ने बदली संगीता देवी की जिंदगी, स्वरोजगार से बनीं लखपति दीदी
October 30, 2026
भिलाई में एसीबी व ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के मकान पर तड़के दी दबिश
October 30, 2026
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का हो गुणवत्तापूर्ण निराकरण
शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए : मुख्य सचिव विकासशील
October 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: आपरेशन घर वापसी का कुछ तो फायदा हुआ

By Om Prakash Verma Published February 23, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
कहते हैं जिस घर में फूट पड़ी हो, उसे बाहरी दुश्मनों की जरूरत नहीं पड़ती। वह घर इतना कमजोर हो जाता है कि मामूली फूंक भी उसके लिए आंधी साबित होती है। हिन्दू या सनातन, मेरे लिए ये दोनों एक ही हैं, इसी फूट की वजह से लगातार कमजोर होता रहा है। शैव-वैष्णव की कभी नहीं पटी। रावण और विभीषण में भी झगड़ा इसी बात को लेकर था। विभिन्न वर्णों के बीच लगातार संघर्ष होते रहे और नए-नए पंथों का उदय होता रहा। इसकी आड़ में धर्मांतरण और मतांतरण भी खूब हुआ। अब वक्त की घड़ी को उलटा घुमाने की कोशिश की जा रही है। सन 1875 में हिन्दू कर्मकाण्डों से लोगों को निजात दिलाने के लिए ही आर्य समाज की स्थापना की गई थी। आर्य समाज केवल वैदिक रीतियों को मानता है। अलग अलग देवी देवताओं की पूजा पाठ के बजाय केवल वैदिक हवन करता है। अंत्येष्टि के बाद भी घर एवं आत्मा की शुद्धि के लिए हवन मात्र किया जाता है। आर्य समाज में भोज, दशगात्र, 13वीं आदि के प्रावधान नहीं हैं। आर्य समाज से वृहद समाज का नाता केवल इतना है कि किसी भी दिन, किसी भी समय यदि किसी को विवाह करना हो तो आर्यसमाज के मंदिर के दरवाजे उसके लिए खुले होते हैं। विवाह का इच्छुक जोड़ा किसी भी धर्म या पंथ का हो, उसे कोई फर्क नहीं पड़ता। आर्य समाज में कोई शुभ मुहूर्त नहीं होता। उनका मानना है कि वक्त हमेशा शुभ होता है। आर्य समाज द्वारा संचालित स्कूलों में वैदिक मंत्रोच्चार की शिक्षा की जाती है। हवन कराये जाते हैं। इसलिए हिन्दू जागरण मंच के ‘ऑपरेशन घर वापसी’ अभियान में उसका जुड़ जाना सुखद है। वैसे भी दुनिया के लगभग सभी धर्मों में ग्रंथों को ही गुरू का स्थान दिया गया है। गुरुग्रंथ साहिब तो घोषित तौर पर कहता है- ‘गुरू मान्यो ग्रंथ’। अन्यान्य धर्मों में भी बाइबल, कुरान, गीता आदि को गुरू का स्थान प्राप्त है। इन धर्मों के अनुयायी ग्रंथों में दिए गए उपदेशों और निर्देशों का पालन करने की कोशिश करते हैं। पर यह भी एक विडम्बना है कि एक ही धर्म ग्रंथ को पढऩे और समझाने वाले अलग-अलग लोग इनकी अलग-अलग व्याख्या करते हैं। कोई कहता है कि ईश्वर तक पहुंचने का एकमात्र मार्ग प्रेम है तो दूसरा कहता है कि विधर्मियों का संहार करके ही स्वधर्म की रक्षा की जा सकती है। छत्तीसगढ़ के जशपुर में धर्म जागरण समन्वय विभाग द्वारा घर वापसी का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। पिछले दिनों यहां 36 परिवारों के 250 लोगों की हिन्दू धर्म में वापसी करायी गयी। गंगाजल से इनका पाद प्रक्षालन (पैर धुलवाए) गए। इस कार्यक्रम में भाजपा के नेता, पूर्व मंत्री, वनवासी कल्याण आश्रम (संघ) के साथ ही आर्य समाज भी प्रमुख भूमिका में है। इसका नेतृत्व प्रबल प्रताप सिंहदेव कर रहे हैं। वे अपने पिता स्व। दिलीप सिंह जूदेव की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।

You Might Also Like

जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026-27 का आयोजन 31 अक्टूबर को खैरागढ़ में, नौ विधाओं में युवा दिखाएंगे प्रतिभा

खेल प्रतिभा सम्मान समारोह : उतृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएसपी स्कूलों की खेल प्रतिभाओं का सम्मान

ई-रिक्शा ने बदली संगीता देवी की जिंदगी, स्वरोजगार से बनीं लखपति दीदी

भिलाई में एसीबी व ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के मकान पर तड़के दी दबिश

शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए : मुख्य सचिव विकासशील

Om Prakash Verma February 23, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई की बेटी डॉ अंकिता को कोरोना काल में उत्कृष्ट योगदान के लिए हिन्द शिरोमणी सम्मान भिलाई की बेटी डॉ अंकिता को कोरोना काल में उत्कृष्ट योगदान के लिए हिन्द शिरोमणी सम्मान
Next Article चमत्कार! टीम ने नहीं मानी हार और बचा ली जान, तीन घंटे के लिए रुक गई थी बच्चे की धड़कन चमत्कार! टीम ने नहीं मानी हार और बचा ली जान, तीन घंटे के लिए रुक गई थी बच्चे की धड़कन

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?