ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: हर हाथ में मोबाइल, हर वाहन में पैनिक बटन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: हर हाथ में मोबाइल, हर वाहन में पैनिक बटन

By Om Prakash Verma
Published: September 28, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
छत्तीसगढ़ सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अब प्रत्येक यात्री वाहन में पैनिक बटन और जीपीएस लगाने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को इस योजना की शुरुआत की. योजना के तहत कैब, बस, ऑटो में एक बटन लगा होगा. खतरा महसूस होने पर महिला यात्री इस बटन को दबा सकेंगी. बटन दबाते ही विशेष तौर पर गठित निर्भया कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को एलर्ट मिल जाएगा. साथ ही जीपीएस पर वाहन का लोकेशन भी मिल जाएगा और पुलिस की नजदीकी टीम तत्काल वाहन तक पहुंच जाएगी. सिस्टम ने काम किया तो बच्चियों और महिला यात्रियों को एक बड़ा सहारा मिल जाएगा. पर अगर यह योजना भी भगवान भरोसे छोड़ दी गई तो पीड़ित बटन दबाती रह जाएगी और कहीं कोई घंटी नहीं बजेगी. यह भी सुनिश्चित करना होगा कि घंटी के इस बटन तक यात्रियों की पहुंच आसान हो. वरना सीसीटीवी कैमरे को बेकार करने वाले अपराधी, जीपीएस और पैनिक बटन को बेकार नहीं कर देंगे, इसकी कोई गारंटी नहीं है. वैसे, इस योजना की घोषणा कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब देने की कोशिश भी की है. ऐसी ही एक सुविधा प्रत्येक मोबाइल फोन पर भी उपलब्ध है. लगभग दो साल पहले लांच की गई “अभिव्यक्ति” ऐप का बटन दबाकर भी पुलिस की ऐसी ही मदद हासिल की जा सकती है. इसमें आपका मोबाइल ही आपका लोकेशन बता देता है. इस योजना की सफलता भी पुलिस के रिस्पांस टाइमिंग पर निर्भर है. पर इससे भी पहले जरूरी है कि लोग अपनी सुरक्षा के प्रति खुद संवेदनशील हों. बॉयफ्रेंड के साथ एकांत स्थानों में जाना, होटल के कमरों में या ऐसी जगहों पर पहुंचना जहां कोई न हो, खतरे को बढ़ा देता है. ऐसी अनेक वारदातें सामने आ चुकी हैं जिसमें सूनसान स्थान पर युवतियों के साथ जोर-जबरदस्ती की गई. पुलिस ऐसे खतरों के प्रति स्कूल-कालेजों में लगातार जागरूकता अभियान भी चला रही है. घटनाओं का ब्यौरा देकर लड़कियों को संभावित खतरों के प्रति आगाह कर रही है. उनके सवालों का जवाब दे रही है. अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड करवा रही है. बावजूद इसके, घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही हैं. पुलिस पहले भी कहती रही है कि जब कभी अकेले सफर करना हो तो जिस भी कैब का उपयोग करें, सबसे पहले उसके सामने या पीछे की फोटो खींचकर घर वालों को भेज दें. कुछ लोग ऐसा करते भी हैं. कुछ लोग पूरी यात्रा के दौरान अपने किसी करीबी के साथ लगातार फोन पर बातें करते रहते हैं. इससे आसपास की आवाजें भी उन तक पहुंचती रहती हैं. पर लड़कियां जाने-अनजाने इन सुरक्षा निर्देशों को भुला देती हैं. बॉयफ्रेंड के कहने पर मोबाइल स्विच ऑफ कर देती हैं, नशीले पदार्थों का सेवन कर लेती हैं, सुनसान जगहों पर चली जाती हैं और सभी उपाय धरे के धरे रह जाते हैं.

तृप्ति नेताम ने जाहिर की सीएम बनने की इच्छा: मुख्यमंत्री ने कहा अच्छी पढ़ाई और जनता की सेवा कर बन सकती है सीएम
Bhilai Breaking : पुष्पा फिल्म की तर्ज पर हो रही थी शराब की तस्करी, पुलिस से नहीं बच पाए तस्कर… पढ़ें पूरी खबर  
Shocking News : खेत से चोरी हो गई टमाटर की फसल, बेचने की तैयारी में था किसान… लाखों का हुआ नुकसान
चैंपियन्स ट्राफी में भारत पाक के मैच न्यूट्रल वैन्यू पर होंगे, आईसीसी की मीटिंग में निर्णय, 2024-27 तक रहेगा लागू
Bhilai Breaking : नाले में मिली नवजात की लाश, मोहल्ले में मचा हड़कंप… जांच में जुटी पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गणेश मंदिर में सिर चढ़कर बोला ट्रिपल-एम के भजनों का जादू गणेश मंदिर में सिर चढ़कर बोला ट्रिपल-एम के भजनों का जादू
Next Article ज्ञानवापी सर्वे शुरू: परिसर में दाखिल हुई एएसआई की टीम, क्या आठ दिनों में मिलेंगे अहम साक्ष्य? ज्ञानवापी सर्वे शुरू: परिसर में दाखिल हुई एएसआई की टीम, क्या आठ दिनों में मिलेंगे अहम साक्ष्य?
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?