ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: gustakhi Maaf: सभ्यता से समझाने की आखिरी कोशिश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

gustakhi Maaf: सभ्यता से समझाने की आखिरी कोशिश

By Om Prakash Verma
Published: May 13, 2025
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
ऑपरेशन सिंदूर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संदेश में दो टूक बात कह दी है। यह कि आतंक को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भारत हर उस जगह घुसकर प्रहार करेगा जहां से आतंक की जड़ें निकलती हैं। भारत न्यूक्लियर वार की गीदड़-भभकी से नहीं डरने वाला। उसने आतंक और पाकिस्तानी सेना का गठजोड़ दुनिया के सामने रख दिया है। प्रधानमंत्री ने साफ कर दिया है कि पाकिस्तान के साथ केवल दो विषयों पर बात होगी – पहला आतंकवाद का सफाया और दूसरा पीओके का स्थायी समाधान। उन्होंने दोहराया कि ऑपरेशन सिंदूर अभी समाप्त नहीं हुआ है। इसे केवल स्थगित किया गया है। आतंक के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। युद्ध विराम की स्थिति इस पर निर्भर करेगी कि पाकिस्तान का रवैया इसके बाद क्या रहेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने बेशक मर्यादित और शालीन भाषा में अपनी बात रखी है पर इसका आशय एकदम स्पष्ट है। उसने पाकिस्तान और उसके आकाओं से साफ-साफ कह दिया है कि शांति के लिए युद्ध जरूरी हो तो भारत पीछे नहीं हटेगा। विकसित भारत के लिए शांति चाहिए पर इसका मतलब यह नहीं है कि पड़ोसी देश की बर्बर और बेजा हरकतों को नजरअंदाज किया जा सकता है। प्रधानमंत्री ने वह भी कहा जो हम पहले ही लिख चुके थे कि इस युद्ध ने भारत को अपने स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम और प्रहार क्षमता को परखने का मौका दिया। अब यह साबित हो चुका है कि उसके स्वदेशी आयुध और प्रतिरक्षा प्रणाली किसी भी विकसित देश के मुकाबले कमतर नहीं है। यहीं से शुरू हो जाता है भारत की वैश्विक पहचान का नया सफर। भारत एयर डिफेंस के मामले में एक मजबूत निर्माता देश बनकर उभरने की संभावना रखता है। रूसी एस-400 के साथ ही भारत ने इनका सफल परीक्षण किया है। भारत की यह सफलता खुद अमेरिका और चीन के लिए चिंताजनक हो सकती है। भारत और रूस के बीच के दृढ़ संबंध चीन के लिए हमेशा परेशानी का सबब रहे हैं। पाकिस्तान की तरफ उसके हाथ बढ़ाने के पीछे भी यही सबसे बड़ी वजह है। पर पाकिस्तान खुद अमेरिका की ओर देखता है। वहां से उसे मोटी खैरात जो मिलती है। अगर बात विश्व बैंक की हो, संयुक्त राष्ट्र की हो तो अमेरिका ही वह आका हो सकता है जो उसकी मदद कर सके। ऑपरेशन सिन्दूर के बाद यह स्थिति भी स्पष्ट हो चुकी है। चीन कितना भी नाक-भौं सिकोड़े, कितनी भी नाराजगी दिखाए, ये स्थिति फिलहाल तो बदलती प्रतीत नहीं होती। सवाल यह उठता है कि अब आगे क्या? यह अवसर पहलगाम हमले पर उठे सवालों पर चर्चा का नहीं है। यह अवसर है पहलगाम हमले के बाद की स्थिति पर गौर करने का। अब भारत और पाकिस्तान दोनों ही देशों के राजनीतिक नेतृत्व पर इस बात का दबाव है कि वे अपनी कथनी-करनी के भेद को समाप्त करें। अन्यथा वे जनता का विश्वास खो देंगे।

जल संसाधन विभाग के अमीन भर्ती परीक्षा हेतु अभ्यर्थियों के लिए जारी हुए विशेष निर्देश
CG Crime : कर्ज से परेशान युवक ने रची लूट की साजिश, एफआईआर के बाद ऐसे खुला मामला
फाइनल के लिए आज कांटे की टक्कर, क्वालीफायर-2 में पूरी ताकत लगा देगी हैदराबाद और दिल्ली
सीएम साय ने की निक्षय निरामय कार्यक्रम की शुरूआत, बोले- विकसित छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा अहम योगदान
CM बघेल ने प्रदेश में बेरोजगारी भत्ता योजना की शुरूआत की… चार युवाओं को मुख्यमंत्री के हाथों मिला स्वीकृति आदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जम्मू के शोफियां में लगे पाकिस्तानी आतंकियों के पोस्टर, एजेंसियों ने रखा 20 लाख का इनाम
Next Article सीबीएसई कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित, 88.39 फीसदी विद्यार्थी पास, जारी नहीं होगी टॉपर्स की सूची

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?