ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मनरेगा के 12 हजार से अधिक संविदा कर्मचारियों ने दिया सामूहिक रूप से इस्तीफा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मनरेगा के 12 हजार से अधिक संविदा कर्मचारियों ने दिया सामूहिक रूप से इस्तीफा

By @dmin
Published: June 5, 2022
Share
Chhattisgarh tops MNREGA job giving 100 days of employment to cordhari families
Chhattisgarh tops MNREGA job giving 100 days of employment to cordhari families
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मनरेगा योजना के 12 हजार से अधिक संविदा कर्मचारियों ने शनिवार को सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया। ये कर्मचारी नियमित किए जाने समेत अन्य मांगों को लेकर पिछले दो महीने से हड़ताल कर रहे थे। कर्मचारियों ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा शुक्रवार को मनरेगा योजना से जुड़े 21 सहायक परियोजना अधिकारियों (एपीओ) की सेवा समाप्त करने के बाद यह कदम उठाया गया है।

छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष टीकमचंद कौशिक ने कहा कि महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के कर्मचारी सेवा को नियमित करने और बेहतर वेतन सहित कई अन्य मांगों को लेकर अप्रैल महीने की शुरुआत से विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे।

कौशिक ने बताया, ”शुक्रवार शाम को राज्य सरकार ने अचानक 21 एपीओ की सेवा समाप्त कर दी। राज्य सरकार के इस निर्णय के खिलाफ और हमारी मांगों के समर्थन में नौ हजार रोजगार सहायक सहित 12,731 कर्मचारियों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया।Ó

योजना के तहत तकनीकी सहायक के रूप में काम करने वाले कौशिक ने कहा, ‘सत्ताधारी दल कांग्रेस ने वर्ष 2018 के चुनावी घोषणा पत्र में संविदा कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने का वादा किया था, लेकिन इस दिशा में अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। हम सिर्फ अपने लिए नौकरी की सुरक्षा चाहते हैं क्योंकि हमने इस सेवा को अपने जीवन का एक बेहतर हिस्सा दिया है।Ó

पिछले माह राज्य के जनसंपर्क विभाग ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया था कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मनरेगा के रोजगार सहायकों का मानदेय पांच हजार रुपये से बढ़ाकर 9,540 रुपये करने की घोषणा की है। विज्ञप्ति के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने रोजगार सहायकों की सेवा शर्तों से संबंधित मांगों पर कहा था कि इस संबंध में राज्य स्तर पर गठित समिति से प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद निर्णय लिया जाएगा।

किसान आंदोलन : ठंड लगने से सोनीपत के किसान की मौत, खाना खाकर सोया था, सुबह नहीं उठा
वर्ल्ड ब्लड डोनर डे के अवसर पर के.पी. न्यूज के पत्रकार सीमांत कश्यप, सचिन मोरे का सम्मान
बड़ा हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, मां-बेटियों समेत पांच की मौत और 19 घायल
आस्था की पहाड़ी पर शिव का वास : मकर संक्रांति पर सिद्ध बाबा धाम बनता है श्रद्धा, परंपरा और पर्यटन का संग
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने की हेड ऑन जनरेशन (एचओजी) प्रणाली से पिछले 16 महीनों में लगभग 15 करोड़ रुपए के डीजल की बचत… जाने क्या है यह तकनीक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आम आदमी और न्याय के बीच में कोई दूरी नहीं होनी चाहिए- किरेन रिजेजू आम आदमी और न्याय के बीच में कोई दूरी नहीं होनी चाहिए- किरेन रिजेजू
Next Article भूपेश बघेल से विभिन्न औद्योगिक और व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात, लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की रैंकिंग में दुसरा स्थान प्राप्त होने पर दी शुभकामनाएं… सीएम बघेल ने लोगों को दी बिजली बचाने की सलाह, भाजपा ने पूछा- क्या अपने घर में पावर कट किया?

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?