ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: शून्य प्राप्तांक पर इंजीनियरिंग की सीट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: शून्य प्राप्तांक पर इंजीनियरिंग की सीट

By Om Prakash Verma
Published: May 17, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
प्रदेश में उच्च शिक्षा के नाम पर कुछ भी हो रहा है। दरअसल, सरकार का उद्देश्य उच्च शिक्षा की गुणवत्ता की बजाय शिक्षा का धंधा हो गया है। सरकार को उच्च शिक्षा के आंकड़े चाहिए। इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा में शून्य प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को भी अब इंजीनियरिंग में दाखिला मिल जाएगा। वजह एक ही है, इंजीनियरिंग की खाली सीटें। सरकार इन सीटों को भरना चाहती है। इनमें से कई कालेज नेताओं के हैं। तो फिर प्रवेश परीक्षा की नौटंकी क्यों? प्रवेश परीक्षा से सरकार को मोटा राजस्व मिलता है। यह एक औपचारिकता भी है। वैसे सवाल प्रवेश परीक्षा की गुणवत्ता का भी है। सरकार को लगता है कि इस परीक्षा में पास या फेल होने का कोई मतलब नहीं है। जो लोग इसे पास करके प्रवेश लेते हैं, वो भी कहां कालेज से पास होकर निकल पाते हैं। क्या यह अच्छा नहीं होता कि 12वीं के प्राप्तांकों के आधार पर ही प्रवेश दे दिया जाता? यह एक यक्ष प्रश्न है जिसका कोई जवाब सरकार के पास नहीं है। वैसे भी, सरकार इसका जवाब दे ही क्यों? कोई सवाल पूछने वाला भी तो होना चाहिए। ऐसे में 80 के दशक का एक चलन याद आता है। शिक्षाधानी भिलाई में इंग्लिश मीडियम स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू था। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल में 11वीं की बोर्ड परीक्षा होती थी जबकि सीबीएसई में 10वीं और 12वीं बोर्ड का चलन था। सीबीएसई के 11वीं पास बिना 12वीं बोर्ड के ही इंजीनियरिंग और मेडिकल में जाते थे। डिग्री कालेज में भी उनका प्रवेश सेकण्ड ईयर में होता था। स्कूल स्तर पर 10वीं के अंकों के आधार पर ही विद्यार्थियों को विषय आवंटित कर दिये जाते थे। ऊपर से नीचे विषयों का यह क्रम बायो-मैथ्स, पीसीएम, पीसीबी हुआ करता था। च्वाइस, इंट्रेंस जैसी कोई नौटंकी नहीं थी। पर गुणवत्ता अच्छी थी। अब यह बात नहीं रही। शून्य प्राप्तांक वालों को इंजीनियरिंग में दाखिला देने के साथ ही सरकार ने अब प्रदेश में उग आए अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की सीटों को भरने का ठेका भी ले लिया है। तकनीकी कोर्स जैसे पॉलीटेक्निक, एमसीए, फार्मेसी, एमबीए तथा दूसरे प्रोफेशनल कोर्स की खाली सीटों पर भी अब दूसरे राज्यों के विद्यार्थियों के दाखिले का रास्ता खोल दिया गया है। वैसे इसमें कोई बुराई भी नहीं है। यदि इन संस्थानों में शिक्षण की गुणवत्ता अच्छी हुई और इसका लाभ अन्य प्रदेशों के विद्यार्थियों को मिलता है तो क्षमता का सदुपयोग ही होगा। फिलहाल ऐसा होता दिखाई तो नहीं देता। सरकारी कालेजों को छोड़ भी दें तो तमाम सख्ती के बावजूद महाविद्यालयों में विद्यार्थियों का टोटा है। गाइड और अनसाल्वड की बदौलत विद्यार्थी पास भी हो ही जाते हैं। गाइड छापने वाले, कालेज चलाने वाले और उच्च शिक्षा विभाग के गठजोड़ ने छत्तीसगढ़ को उच्च शिक्षा का ‘बैकयार्डÓ जो बना दिया है। जितना कचरा है यहां डंप किया जा सकता है।

एक्सिस बैंक ने क्लियरट्रिप के साथ साझेदारी की, 12.5 मिलियन ग्राहकों को मिलेंगे यात्रा संबंधी अनूठे फायदे
पेगासस पर बवाल के बीच पाकिस्तान ने छेड़ा नया शिगूफा, कहा- भारत ने हैक किया इमरान खान का फोन
CG के मंदिरों में चोरों का धावा : इस जिले के पांच मंदिरों में चोरी, दानपेटी का ताला तोड़कर कैश ले गए चोर
साईं मंदिर का होगा जीर्णोद्धार, श्री राधा कृष्ण मंदिर में बनेगा डोमशेड, प्रगति यात्रा में विधायक देवेंद्र यादव ने दी सौगात
सीएम साय ने किया हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ, भारत माता की जय व वंदे मातरम से गूंजा मुख्यमंत्री निवास
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article न घोषणा हुई और न ही टिकट का पता, दीवारों पर पेश कर रहे अपनी दावेदारी न घोषणा हुई और न ही टिकट का पता, दीवारों पर पेश कर रहे अपनी दावेदारी
Next Article CM भूपेश बघेल ने अछोटा में गढ़कलेवा का लोकार्पण कर लिया चीला, फरा, ठेठरी, खुरमी का स्वाद…
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?