ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: न घोषणा हुई और न ही टिकट का पता, दीवारों पर पेश कर रहे अपनी दावेदारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedPoliticsRaipur

न घोषणा हुई और न ही टिकट का पता, दीवारों पर पेश कर रहे अपनी दावेदारी

By Om Prakash Verma
Published: May 17, 2023
Share
न घोषणा हुई और न ही टिकट का पता, दीवारों पर पेश कर रहे अपनी दावेदारी
न घोषणा हुई और न ही टिकट का पता, दीवारों पर पेश कर रहे अपनी दावेदारी
SHARE

जीपीएम। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव इस साल के अंत तक संभावित हैं। अभी तक न तो घोषणा हुई है और न ही किसी पार्टी ने अपने उम्मीदवार तय किए हैं। चुनावी टिकटों की बात तो दूर है, लेकिन गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले में नेता अभी से दीवारों पर अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। वॉल पेंटिंग के जरिए राजनीतिक दलों का प्रचार शुरू हो गया है। इसमें बड़े-बड़े अक्षरों में वॉल पेंटिंग कराने वालों का नाम भी है। इसमें खुद को उम्मीदवार बताने से भी नेता पीछे नहीं हैं। इसमें कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों के लोग शामिल हैं।

जिले की मरवाही विधानसभा और कोटा विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में इन वॉल पेंटिंग को आसानी से देखा जा सकता है। इन पेंटिंग में बकायदा पार्टी के चुनाव निशान के साथ नेता दावेदारी पेश कर रहे हैं। मरवाही क्षेत्र में जहां भाजपा के नेताओं के नाम के साथ स्थानीय दावेदारी वाले नाम दीवारों पर हैं, तो कांग्रेस की ओर से सीटिंग विधायक के नाम की वॉल पेटिंग दिखाई दे रही है। कोटा विधानसभा सीट पर भी ऐसी ही स्थिति है। इस सीट का 30 फीसदी हिस्सा ही जिले में आता है, पर कांग्रेस से कई दावेदारों के नाम दिख रहे हैं।

इस मामले में राजनीतिक दलों के पदाधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। वॉल पेंटिंग करने वाले जीत राम यादव बताते हैं कि कांग्रेस की ओर से उन्हें पेंटिंग की जिम्मेदारी दी गई है। कई क्षेत्रों में उनके पास काम है। ऐसे में आने वाले दिनों में कौन सी पार्टी, किसे अपना उम्मीदवार घोषित करेगी, यह तो बाद में ही पता चलेगा। फिलहाल इसे लेकर जहां दीवारों पर राजनीतिक वॉर जारी है, वहीं पोस्टर और फ्लैक्स के समय में वॉल पेंटिंग करने वालों को भी काम मिल गया है।

महिला सशक्तिकरण और जागरूकता के लिए सद्भावना मार्च का आयोजन
आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने एक अभिनव बचत उत्पाद – ‘आईसीआईसीआई प्रु गोल्ड’ किया लॉन्च
टला बड़ा हादसा: लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस के पहिये में चिंगारी से उठा धुआं, कई यात्री चलती ट्रेन से कूदे
निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषित किए महापौर प्रत्याशियों के नाम, दुर्ग से प्रेमलता साहू लडेंगी चुनाव
11 साल की बच्ची से 15 साल के लड़के ने किया बलात्कार, जानवर चराने दोनों गए थे जंगल, तभी डोल गई नाबालिग की नीयत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article खोखली हो रही छत्तीगढ़ की गंगा, रेत माफिया एनजीटी के आदेश को दिखा रहे ठेंगा खोखली हो रही छत्तीगढ़ की गंगा, रेत माफिया एनजीटी के आदेश को दिखा रहे ठेंगा
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: शून्य प्राप्तांक पर इंजीनियरिंग की सीट

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?