ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: शरबत जिहाद के बाद अब क्या?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: शरबत जिहाद के बाद अब क्या?

By Om Prakash Verma
Published: April 23, 2025
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
इस विषय पर लिखने में अब वितृष्णा होने लगी है. लोगों को आसान सफलता की चाभी मिल गई है. मशहूर होना है तो धर्म की आड़ ले लो. हजारों साल से सभी धार्मिक गुरू समाज पर परजीवियों की तरह लटके हुए हैं. उनका काम अब तक निर्बाध गति से चल रहा है. फिर इसे राजनीतिक दलों ने इसे अपना लिया और अल्पसंख्यकवाद पैदा हुआ. फिर अल्पसंख्यकों की काट के रूप में बहुसंख्यकवाद आ गया. तसल्ली केवल इस बात की है कि इस पागलपन का असर अभी भी सीमित है. अब धर्म का सहारा धंधेबाज भी उठाने लगे हैं. एक शरबत बेचने वाले ने दूसरे शरबत बेचने वाले पर शरबत की कमाई से धर्म स्थल और धार्मिक स्कूल खोलने का आरोप लगाया. कहा कि उसका शरबत पियोगे तो मस्जिद और मदरसे बनेंगे. मेरा शरबत पियोगे तो मंदिर और गुरुकुल बनेंगे. दोनों ही अप्रासंगिक हैं. पढ़ा लिखा आदमी अपने बच्चों को आईआईटी, आईआईएम, एम्स जैसे संस्थान में भेजने के लिए लालायित रहता है. किसी खाते पीते परिवार को न तो अपना बच्चा मदरसे भेजना है और न ही गुरुकुल. लोगों की नजर में ये गरीबों के लिए होते हैं. सवाल यह है कि शरबत जिहाद के बाद क्या? देश में बॉलीवुड संगीत और गजल प्रेमियों की अच्छी खासी तादाद है. इस उद्योग में भी बड़ी संख्या में मुसलमान हैं तो क्या यह भी संगीत जिहाद का हिस्सा है? तो क्या रफी, रहमान, दिलीप कुमार, सायरा बानो, मधुबाला, वहीदा रहमान, एआर रहमान, जैसे सैकड़ों लोगों का बॉयकॉट करना होगा? ये कौन सी संस्कृति है भाई? देश के कुछ लोग अपने-अपने कम्फर्ट जोन में बैठकर ऐसी वाहियात बातें कर रहे हैं जिनका न तो कोई सिर है न पैर. अपनी बेतुकी बातों से ये आक्रोश को हवा दे रहे हैं, कौमों को उकसा रहे हैं. देश भर में ऐसी घटनाएं घटित हो रही हैं जिसके बारे में 70 या 80 के दशक में किसी ने सोचा तक नहीं था. भिलाई की बात करें तो आज भी बड़ी संख्या में लोग एमजीएम स्कूल में अपना दाखिला कराने के लिए लाइन लगाए खड़े रहते हैं. तो क्या यह भी किसी जिहाद का हिस्सा है? दरअसल, जिन्हें हर चीज में जिहाद दिखाई देता है वो अपनी कमियों को छिपा रहे होते हैं. यदि आपके बच्चे दूसरे धर्मों में दीक्षित हो रहे हैं या विवाह कर रहे हैं तो इससे केवल यही साबित होता है कि उनकी सोच आपसे बेहतर है. वो आजमा कर देखना चाहते हैं. आज भी सस्ते में उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए लोग ईसाई संस्थानों में जाते हैं. दरअसल, समाज की जरूरतों का अपने कभी ध्यान रखा ही नहीं. जहां-जहां खालीपन मिला, दूसरे धर्म और पंथ के लोगों ने वह जगह घेर ली. इससे समाज मजबूत ही हुआ है. देश ने तरक्की ही की है. यह घटिया स्वार्थी खेल जितनी जल्दी बन्द होगा, देश और समाज के लिए उतना ही अच्छा रहेगा.

दो दिवसीय अहमदाबाद प्रवास पर पहुंचे गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू…. तैयार करेंगे निकाय चुनाव की रणनीति
पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट… लोहे के रॉड से ताबड़तोड हमला कर की हत्या…
Transfer Breaking : भिलाई निगम आयुक्त सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिग अफसरों की अदला बदली… रोहित व्यास होंगे भिलाई निगम के नए कमीश्नर
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित
गृहमंत्री ताम्रगध्वज साहू ने किया गुरुकुल फाउंडेश का शुभारंभ… कहा- गुरुकुल ही थ हमारी पौराणिक शिक्षा पद्धति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CMAI के साथ हुआ एमओयू, देश का नया टेक्सटाइल हब बनेगा छत्तीसगढ़ CMAI के साथ हुआ एमओयू, देश का नया टेक्सटाइल हब बनेगा छत्तीसगढ़
Next Article सूरत-पुरी एक्सप्रेस से गिरकर ओडिशा के युवक की मौत, एक अन्य सड़क हादसे में घायल ने तोड़ा दम सूरत-पुरी एक्सप्रेस से गिरकर ओडिशा के युवक की मौत, एक अन्य सड़क हादसे में घायल ने तोड़ा दम

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?