ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: लोकसभा काउंटडाउन के साथ ही माइंड गेम शुरू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: लोकसभा काउंटडाउन के साथ ही माइंड गेम शुरू

By Om Prakash Verma
Published: March 31, 2024
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का सबसे बड़ा चुनाव अब बस चन्द कदम के फासले पर है। सत्तारूढ़ भाजपा जहां सीना ठोंक कर 400 पार का नारा लगा रही है वहीं कांग्रेस इस चुनाव को गेमचेंजर बनाने का दावा कर रही है। देश भर में राम मंदिर का माहौल है। योजनाओं की बात करें तो दिल्ली में आप सरकार ने महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपए देने का वायदा किया है। हिमाचल में कांग्रेस ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि के रूप में 1500 रुपए देने की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार महिलाओं को 1000 रुपए प्रतिमाह दे रही है जिसकी एक किस्त दी जा चुकी है। पेट्रोल और गैस अब भी उतना ही महंगा है। खाने पीने की चीजों के दामों का तो सभी को पता है। ऐसे में चुनाव जीतने के लिए माइंड गेम शुरू हो चुका है। वैसे इस माइंड गेम की शुरुआत बहुत पहले हो गई थी। कहीं से एक ज्योतिषीय गणना आई कि नरेन्द्र मोदी 2027 तक प्रधानमंत्री बने रहेंगे। लोगों ने इस पर विश्वास भी कर लिया। अब इसमें मामूली संशोधन हुआ है। एक अन्य ज्योतिषी ने कहा है कि भारत में फिलहाल सत्ता परिवर्तन का कोई योग नहीं है। अर्थात मोदी 2029 तक प्रधानमंत्री बने रहेंगे। उधर, ज्योतिषियों ने कांग्रेस के बारे में भी यह भविष्यवाणी की है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में उसकी सीटें बढऩे वाली हैं। इसके लिए कांग्रेस की स्थापना तिथि 2 जनवरी 1978 की ली गई है जब इंदिरा गांधी ने कांग्रेस के एक धड़े का नेतृत्व स्वीकार किया था। बहरहाल, ज्योतिषीय गणना इस बात को लेकर फिलहाल निश्चिंत है कि सरकार भाजपा की ही बनेगी। ज्योतिषियों की इस धारणा को खूब प्रचार भी मिल रहा है पर भाजपा इतने में ही संतुष्ट नहीं होने वाली। इस चुनाव में उसके पक्ष में सबसे जबरदस्त माहौल है। इसका उपयोग वह जवाहर लाल नेहरू और कांग्रेस के रिकार्ड को तोडऩे के लिए करना चाहती है। जवाहर लाल नेहरू 16 साल 286 दिनों तक देश के प्रधानमंत्री रहे थे। इंदिरा की हत्या के बाद 1984 में कांग्रेस ने रिकार्ड 414 सीटें जीती थीं। भाजपा इस रिकार्ड को भी ध्वस्त करना चाहती है। यह आंकड़ा अकेले भाजपा के लिए प्राप्त करना मुश्किल है पर एनडीए ऐसा कर सकती है। वैसे आधे देश के लिए एनडीए और भाजपा एक दूसरे के पर्यायवाची शब्द हैं। इसलिए ज्योतिषियों का पूरा फोकस भी भाजपा पर ही है। भाजपा की स्थापना कुंडली के मुताबिक 17 फरवरी 2024 से 18 जुलाई 2025 तक भाजपा के चंद्रमा में बुध की विंशोत्तरी दशा चलेगी। इस दौरान पार्टी में बड़े विवादों और कुछ अनहोनी घटनाओं के बाद चुनावों में विजयी होने का योग बन रहा है। पर एनडीए गठबंधन का 400 सीटों का लक्ष्य ज्योतिषीय दृष्टिकोण से पूर्ण होता नहीं दिख रहा है। ये ज्योतिषीय गणनाएं लोगों के दिमाग के साथ खेल रही हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 7 जनवरी को दंतेवाड़ा के दौरे पर, शहीद जवानों को देंगे श्रद्धांजलि
shreekanchanpath 180 # 14 April 2024
नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के संबंध में हुआ वेबीनार सम्पन्न
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री से इंस्पायर हुए थे विधायक देवेंन्द्र…. अब खुद भी बकासन करके दिखाया
नन्हीं श्रेया के साथ आधा दर्जन से ज्यादा बच्चे कर रहे बड़ी तपस्या, जय आनंद मधुकर भवन में जप-तप, ध्यान त्याग में जुटा श्रमण संघ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article खेलते-खेलते भटक गई तीन मासूम बच्चियां, पुलिस की सक्रियता से लौटे घर, परिजनों के खिले चेहरे
Next Article वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन बस्तर प्रवास पर, लोकसभा क्षेत्र के सभी जिलों में होने वाली बैठकों में करेंगे शिरकत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?