ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: रॉकेट साइंस से पहले यह पढ़ाना जरूरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: रॉकेट साइंस से पहले यह पढ़ाना जरूरी

By Om Prakash Verma
Published: March 26, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
खूब पढ़े लिखे लोग भी कैसी-कैसी हरकतें करते हैं, यह जानकर हैरानी होती है. महिला दिवस पर स्त्री रोग एवं प्रसूति विशेषज्ञ डॉ मानसी गुलाटी ने एक किस्सा सुनाया. एक दंपति पड़ोसी जिले से केवल प्रसव के लिए उनके पास आया. तीसरी संतान पेट में थी. पहले जहां-जहां प्रसव कराया, हर बार बेटी हुई. इसलिए इस बार दंपति यहां पहुंचा था. अफसोस कि इस बार भी बेटी ही हुई. बेटी के जन्म के लिए यह दंपति नर्सिंग होम को जिम्मेदार मान रहा था. बेटी जनने का ठीकरा बहू पर फोड़ने वाली सासों की कमी तो वैसे भी कभी अपने यहां रही नहीं. बेटियां जनने पर बहू को ससुराल से निकाले जाने, बेटियों की कोख में हत्या कर देने की घटनाएं भी अकसर सुनाई दे जाती हैं. हाल ही में एक ऐसी ही घटना सामने आई है. सामूहिक विवाह समारोह में फेरे लेने के बाद अंबिकापुर की एक बेटी दुर्ग आई थी. एक साल बाद उसने एक बेटी को जन्म दिया और फिर रहस्यमयी परिस्थितियों में उसकी जलने से मौत हो गई. पिता का आरोप है कि उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था. साथ ही बेटी ने जब एक कन्या को जन्म दिया तो वह पति और सास की आंखों की किरकिरी बन गई. दरअसल, देश में लोगों ने विज्ञान तो बहुत पढ़ा और पढ़ाया पर सोच को वैज्ञानिक नहीं कर पाए. करते भी कैसे? कोई चार दशक पहले सीबीएसई की पाठ्यपुस्तकों में यौन विज्ञान को शामिल किया गया था. इसमें किशोरवय में होने वाले शारीरिक परिवर्तनों के साथ ही गर्भ से जुड़ी सारगर्भित जानकारियां थीं. देश में इस पाठ पर जमकर बहस हुई और अंततः इसकी पढ़ाई पर रोक लग गई. आज भी जीव विज्ञान से इतर विषय वाले विद्यार्थियों को बेटा और बेटी तय करने वाले क्रोमोसोम्स के बारे में सतही जानकारी तक नहीं है. श्रुत परम्परा से ही इसका ज्ञान आगे बढ़ रहा है. श्रुत परम्परा कहती है कि विशेष मुहूर्त पर गर्भधारण करने से शर्तिया बेटा होता है. बाबाओं के पास बेटा पैदा करने के गंडे-ताबीज भी मिलते हैं. इसके बाद भी यदि कोख में बेटी आ गई तो इसका पूरा ठीकरा गर्भवती पर फोड़ दिया जाता है. माताएं बेटों की दूसरी शादी की बातें करने लगती हैं. गर्भधारण का एक पूरा विज्ञान है. आज गर्भस्थ शिशु को देखा और परखा जा सकता है. पर लोगों ने इसका भी बेजा इस्तेमाल शुरू कर दिया. हारकर सरकार को सोनोग्राफी सेन्टरों के लिए कड़े नियम कानून बनाने पड़े. काश रॉकेट साइंस के साथ ही थोड़ी जानकारी अपने और अपने शरीर के बारे में रखने को भी जरूरी समझा गया होता तो ये दिन न देखने पड़ते. देश की प्राचीन मूर्तियां और मंदिर गवाह हैं कि यौन संबंधों को सहज सामाजिक स्वीकार्यता था. बस्तर की घोटुल संस्कृति भी इसकी तसदीक करती है. वक्त आ गया है कि इस जरूरी विषय की शिक्षा अनिवार्य हो.

IPL betting : गोवा के फ्लैट में रायपुर पुलिस ने रेड कर 8 सटोरियो का पकड़ा, 10 करोड़ के लेनदेन का खुलासा
Big News:_अखिलेश तीसरी बार चुने गए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहा-आपके भरोसे पर उतरूंगा खरा
ग्राम झझपुरी कला और सारधा में आयोजित संकल्प यात्रा शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
यहां सरकार ने तय किए सब्जियों के दाम …. आलू-भिंडी 20 रुपये, टमाटर 8 रुपये और करेला 30 रुपये किलो…. जाने कौन स राज्य है यह
नरवा उपचार की कोशिशें अब रंग ला रही, रबी फसल के लिए किसानों को मिल रहा पानी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article इसरो की बड़ी उपलब्धि, वनवेब इंडिया-2 मिशन के तहत 36 उपग्रहों को सफलतापूर्वक लॉन्च किया इसरो की बड़ी उपलब्धि, वनवेब इंडिया-2 मिशन के तहत 36 उपग्रहों को सफलतापूर्वक लॉन्च किया
Next Article Scam: 3,300 करोड़ का घोटाला, सीआईडी ने किया आईएएस अधिकारी के पति को गिरफ्तार Scam: 3,300 करोड़ का घोटाला, सीआईडी ने किया आईएएस अधिकारी के पति को गिरफ्तार

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?