ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: राहुल की बड़ी यात्रा, भाजपा की छोटी-छोटी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: राहुल की बड़ी यात्रा, भाजपा की छोटी-छोटी

By Om Prakash Verma
Published: September 5, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मजाक उड़ाने वाली भाजपा अब स्वयं छोटी-छोटी यात्राएं निकाल रही हैं. मध्यप्रदेश के मंडला से भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ करने जा रही है. केन्द्रीय गृहमंत्री इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे. कोशिश है कि ये यात्राएं सभी विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरे. इसके लिए पांच रथ तैयार किये गये हैं. छत्तीसगढ़ में भी भाजपा दो यात्राएं निकालने जा रही है. इनका नाम परिवर्तन यात्रा रखा गया है. नामों का यह अंतर इसलिए कि मध्यप्रदेश में भाजपा की ही सरकार है जबकि छत्तीसगढ़ में सत्ता कांग्रेस के पास है. यहां वह परिवर्तन की आकांक्षी है. जन आशीर्वाद यात्रा को मंडला से निकालने की भी एक खास वजह है. मंडला गोंड रानी दुर्गावती की शौर्य भूमि है. इस एक कदम से भाजपा आदिवासी एवं पिछड़ा वर्ग पर ढीली होती अपनी पकड़ को वापस हासिल करना चाहती है. वैसे भाजपा का मौजूदा स्वरूप भी एक यात्रा की ही देन है. 1990 में तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी ने राम रथ यात्रा निकाली. इसके बाद उसके सांसदों की संख्या 85 से बढ़कर 120 हो गई. इससे भी पहले 1930 में महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम से दांडी तक एक पदयात्रा निकाली जिसे दांडी यात्रा के रूप में इतिहास में दर्ज किया गया है. यह यात्रा 385 किलोमीटर की थी. इस लिहाज से राहुल गांधी की पदयात्रा अब तक की सबसे लंबी पदयात्रा है. वैसे भाजपा ने कांग्रेस की नकल यह कोई पहली बार नहीं की है. कांग्रेस पर व्यक्तिवाद और परिवारवाद का आरोप लगाकर सत्ता में आई भाजपा स्वयं व्यक्तिवाद में बुरी तरह फंसी हुई है. मोदी के अलावा कोई प्रधानमंत्री का चेहरा नहीं, संजय मिश्रा के अलावा कोई ईडी का चेहरा नहीं. जाहिर है कि भाजपा संस्था की बजाय व्यक्ति पर फोकस्ड है. परिवारवाद भी आएगा, सरकार की अभी एक पीढ़ी गुजरी कहां है. जहां-जहां भाजपा लंबे समय तक सत्ता में रही है, वहां परिवारवाद के एक नहीं, कई उदाहरण मिल जाएंगे. यही भारतीय राजनीति की खूबसूरती है. यहां केवल शहरों का नाम बदल देने से भी लोग खुश हो जाते हैं. यह मानवीय स्वभाव है कि जिसे लोग पसंद करते हैं उसके सौ नखरे सह लेते हैं. उसकी हर हरकत अदा लगती है. पर यही दामाद जी जब फूफाजी बन जाते हैं तो असहनीय हो जाते हैं. बहरहाल, यहां बात यात्राओं की चल रही थी. मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ दोनों ही राज्यों में विधानसभा के चुनाव आगे पीछे होने हैं. अभी चुनावों की घोषणा नहीं हुई है. इसलिए अभी किया जाने वाला कोई भी खर्च चुनाव खर्च में नहीं जुड़ेगा. अजीब हिसाब किताब है, काम सारे चुनावी हो रहे हैं, माहौल बनाया जा रहा है पर चुनाव आयोग का डंडा केवल प्रत्याशियों के चुनाव खर्च पर चलने के लिए मजबूर है. वह भी तब जब चुनाव की घोषणा हो जाए. ऐसे में “वन नेशन-वन इलेक्शन” की जरूरत ही क्या है?

Video : महिला पुलिस कर्मियों की गुंडागर्दी, बुजुर्ग को लाठी से बेरहमी से पीटा… सोशल मीडिया में वीडियो वायरल
राख के ढेर में तब्दील सूर्या नगर, पहुंची फॉरेंसिक टीम, मजिस्ट्रेट जांच की घोषणा
आतंकी साजिश नाकाम: जम्मू-कश्मीर में पुलिस ने मार गिराया ड्रोन, पांच किलो आईईडी बरामद… सोपोर में दो आतंकी ढेर
त्यौहार के पहले सभी वर्गो के पास पैसा आने से बाजार में बढ़ेगी रौनक: मुख्यमंत्री
अबूझमाड़ के बच्चों ने क्रैक की कृषि प्रवेश परीक्षा, ज्ञानगुड़ी कोचिंग सेंटर ने फिर रचा इतिहास
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Durg breaking : बेटे-बहू ने कर दी बुजुर्ग महिला की हत्या, एक दिन पहले मिला था शव… आरोपी गिरफ्तार
Next Article इसरो ने की चंद्रयान पर क्विज की शुरुआत, जीतने वाले को मिलेगा एक लाख रुपये का इनाम इसरो ने की चंद्रयान पर क्विज की शुरुआत, जीतने वाले को मिलेगा एक लाख रुपये का इनाम

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?