ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: राजनीतिक दलों की ए-टीम, बी-टीम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: राजनीतिक दलों की ए-टीम, बी-टीम

By Om Prakash Verma
Published: February 18, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की तीन दर्जन से अधिक आनुषांगिक इकाइयां हैं। भारतीय जनता पार्टी उसकी राजनीतिक इकाई मात्र है। संघ प्रचारक इसके संगठन की जिम्मेदारियां संभालते रहे हैं। छत्तीसगढ़ के उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने सर्व आदिवासी समाज को भाजपा की बी-टीम कहा। संघ की आनुषांगिक इकाइयों को भाजपा की बी-टीम कहना गलत है। ये भाजपा के सहोदर हैं। सर्व आदिवासी समाज ने भानुप्रतापपुर उपचुनाव में अपना प्रत्याशी उतारकर कांग्रेस का वोट काटने की कोशिश की थी। इससे उसकी राजनीतिक महत्वाकांक्षा का खुलासा हो गया था। उसे आंशिक सफलता भी मिली थी पर कांग्रेसी वोटों का यह बंटवारा अंत-पंत किसी काम नहीं आया था। वैसे भी राजनीति एक खेल है, इसके उस्ताद भी होते हैं। जो इस खेल को चतुराई से खेलता है, वही अपना स्थान बना पाता है। शकुनी असफल रहे थे, चाणक्य सफल हुए। लोकतंत्र में जनता को लगता है कि वह अपने प्रतिनिधि चुनकर विधानसभा और लोकसभा में भेजती है। यह उसका भ्रम मात्र है। दरअसल, पार्टियां अपने आदमी खड़ा कर उन्हें जिता कर ले जाने की कोशिश करती हैं। इनकी जीत कि लिए जो रणनीति बनाई जाती है, वही राजनीति है। कभी प्रत्याशी अपनी लोकप्रियता के कारण जीतता है तो कभी वह पार्टी की लोकप्रियता की वजह से जीतता है। जब जीत सुनिश्चित करनी हो तो तिकड़में लगाई जाती हैं। जीतने वाले प्रत्याशियों के वोट काटने के समीकरण बैठाए जाते हैं। उनके खिलाफ दुष्प्रचार होता है। मिलते जुलते नाम वाले प्रत्याशी उतारे जाते हैं। असंतुष्ठों को बरगलाकर पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ खड़ा कर दिया जाता है। इसका पूरा खर्चा विरोधी दल उठाता है। आज बहुत कम नेता ऐसे मिलेंगे जो खुद को जनता का प्रतिनिधि मानते हैं। जिससे भी पूछो, एक ही जुबान कहता मिलेगा- ‘हम पार्टी के निष्ठावान हैं, पार्टी जैसा कहेगी, जैसा चाहेगी, वैसा ही करेंगे।Ó इसके बाद भी यदि किसी को लगता है कि विधायक या सांसद उसका प्रतिनिधि है तो उसके भोलेपन को सलाम। वैसे राजनीति का अपना गणित भी होता है। प्रत्येक चुनाव में करोडों की संख्या में नए मतदाता शामिल होते हैं। 2014 के बाद जब 2019 में लोकसभा के चुनाव हुए तो इसमें 8।43 करोड़ नए मतदाताओं ने हिस्सा लिया था। इनमें से लगभग सभी की उम्र 18 से 23 वर्ष के बीच थी। इन पर सोशल मीडिया का अच्छा खासा प्रभाव था। सोशल मीडिया का ट्रेंड उन दिनों प्रोफेशली सेट किया जाता था। यह इतना लोकप्रिय हुआ कि सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स की बाढ़ आ गई। अब यह किसी के नियंत्रण में नहीं है। अब किसी पार्टी के युवा नेता को मुफ्त में बदनाम नहीं किया जा सकता। उसके बचाव में युवाओं का एक हुजूम खड़ा हो चुका है। इसी तरह सर्टिफाइड देशभक्तों की कलई खोलने वाले भी सोशल मीडिया पर खोजी पत्रकारिता कर रहे हैं। अब त्रिस्तरीय जंग है जिसमें वोट मांगने वाले, वोट देने वाले और वोटों को प्रभावित करने वाले लोग अलग-अलग हैं।

बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए खेल और व्यस्त दिनचर्या से जोड़े : भूपेश बघेल
71 साल के हुए नरेंद्र मोदी: राष्ट्रपति और अमित शाह ने दी बधाई, राहुल गांधी बोले- हैप्पी बर्थडे मोदी जी
चुनाव के दौरान रायपुर के इन विधानसभा क्षेत्रों में दिखेगा अलग ही नजारा, राज्य चुनाव आयोग की है यह तैयारी
रील बनाने कड़कड़ाती ठंड में बाइक पर सिगड़ी जलाकर आग तापते वीडियो वायरल, पुलिस आई हरकत में
Breaking News : दुर्ग में दिन दहाड़े चेन स्नेचिंग, सब्जी लेकर घर जा रही थी महिला… बदमाशों ने मारा झपट्टा… देखें Video
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big News : पहले पत्नी की गला घोंटकर हत्या की और फिर खुद झूल गया फांसी पर… बड़ी वजह आई सामने
Next Article सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के लिए रायपुर में स्टार्स का जमावड़ा, बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड़ तक के कलाकार पहुंचे

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?