ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big News : पहले पत्नी की गला घोंटकर हत्या की और फिर खुद झूल गया फांसी पर… बड़ी वजह आई सामने
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

Big News : पहले पत्नी की गला घोंटकर हत्या की और फिर खुद झूल गया फांसी पर… बड़ी वजह आई सामने

By Mohan Rao
Published: February 18, 2023
Share
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस
SHARE

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के बेलगहना चौकी क्षेत्र में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या के बाद खुद भी फांसी पर झूल गया। पड़ोसी ने सबसे पहले दोनों की लाशें देखी तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर घटना की जांच के दौरान पुलिस को चौंकाने वाली वजह पता चली। दरअसल पति-पत्नी में बच्चे नहीं होने को लेकर विवाद होता था। फिलहाल पुलिस घटना के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिले के बेलगहना चौकी क्षेत्र के करवा गांव बैगापारा निवासी रतनलाल बैगा (35) और उसकी पत्नी सुकवरिया बाई (31) की लाश उनके घर पर मिली। शुक्रवार शाम को पड़ोसियों ने देखा कि सुकवरिया बाई की लाश कमरे में पड़ी थी और बरामदे में उसके पति रतनलाल की लाश फंदे पर लटक रही थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शवों को पीएम के लिए भेजा।

शुरुआती जांच में यह बात सामने आई कि पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। बताया जा रहा है कि शादी के 12 साल बाद भी दोनों के बच्चे नहीं थे जिसके कारण उनके बीच विवाद होता था। दोनों शराब के भी आदी थे। शुक्रवार को भी दोनों के बीच शराब के नशे में विवाद हुआ था। रोज की बात होने से घर वालों ने भी ध्यान नहीं दिया। इसके बाद शाम तक इनके घर का दरवाजा नहीं खुला। सबसे पहले पड़ोसी ने देखा रतनलाल की लाश फंदे पर झूल रही है और उसकी पत्नी की लाश कमरे में पड़ी है। पुलिस ने बताया कि रतनलाल ने पहले अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या की और उसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। अब तक की जांच में यही बात सामने आई है।

सुराजी गांव योजना: सीएम बघेल ने कहा- प्रतिष्ठित कम्पनियों की तुलना में हम अपने किसानों को उपलब्ध करा रहे हैं छह से दस गुना सस्ती जैविक खाद
छत्तीसगढ़ में 8 लाख के पार हुआ कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा…. पिछले 24 घंटों में सामने आए 15 हजार से अधिक नए मामले…. 253 मरीजों की इलाज के दौरान मौत… कोरबा में मिले सर्वाधिक मरीज
छत्तीसगढ़ में एटीएस चीफ से ठगी : ट्यूटर कंपनी ने ट्यूशन पढ़ाने ली एक मुश्त राशि, एक माह बाद हुआ फरार
मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत मुहैया कराई जाएंगी चिकित्सा सुविधाएं…. भिलाई निगम क्षेत्र में 10 अक्टूबर से लगेंगे शिविर
शेयर बाजार: सर्वकालिक उच्च स्तर पर खुला बाजार, सेंसेक्स पहली बार 59400 के पार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मीडिया सिटी के शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री मीडिया सिटी के शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: राजनीतिक दलों की ए-टीम, बी-टीम

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?