ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: महिलाओं ने मुफ्त में देखी “केरला स्टोरी”
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: महिलाओं ने मुफ्त में देखी “केरला स्टोरी”

By Om Prakash Verma
Published: May 22, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
इन महिलाओं ने पहले कभी मल्टीप्लेक्स में फिल्म नहीं देखी थी. इन्हें यह मौका दिया “केरला स्टोरी” ने। इस फिल्म से प्रभावित एक पूर्व मंत्री ने महिलाओं को फ्री में फिल्म दिखाने का संकल्प ले लिया। मंत्रीजी ने मल्टीप्लेक्स के तीन स्क्रीन के आठ शो बुक किये। आखिर है क्या इस फिल्म में? इस फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह भोली-भाली लड़कियां प्रेम में फंस जाती हैं, उनका धर्मांतरण कर दिया जाता है। इतना ही नहीं, इन लड़कियों का बेजा इस्तेमाल आतंकवाद में भी किया जाता है। अभी कुछ ही दिन पहले इस फिल्म के निर्माता ने ऐसी 26 धर्मांतरित लड़कियों को मुम्बई के एक पत्रकार सम्मेलन में प्रस्तुत किया जिन्होंने तमाम धमकियों को नजरअंदाज कर अपनी कहानी दुनिया के साथ साझा करने का साहस किया। किसी फिल्म के सहारे इतना बड़ा सामाजिक आंदोलन खड़ा करना, निश्चित तौर पर एक सराहनीय प्रयास है। पत्रकार सम्मेलन में फिल्म के निर्देशक सुदीप्तो सेन ने कहा कि यह कोई हिन्दू मुसलमान का मामला नहीं है। यह मामला है उन कच्ची उम्र की लड़कियों का, जो आसानी से प्रेमजाल में फंस जाती हैं। घर बस गया तो ठीक वरना इनका भावी जीवन नर्क जैसा हो जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि सनशाइन पिक्चर्स, केरला स्टोरी की टीम और वे स्वयं मिलकर एक आश्रम खोलने जा रहे हैं जिसमें ऐसी लड़कियों का पुनर्वास किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने 51 लाख रुपए की पहली किस्त की भी घोषणा की। इस आश्रम का नाम होगा “प्रोटेक्ट द डॉटर्स” (बेटियों की रक्षा करें)। इस फिल्म ने वह कर दिखाया है जो तमाम सामाजिक संगठन, मीडिया और राजनेता नहीं कर पाए। “केरला स्टोरी” सिर्फ ध्यान आकर्षित करती है। वास्तविक समस्या इससे भी कहीं ज्यादा गंभीर है। आश्रम और पुनर्वास इसका हल नहीं है। यह तो रोग होने के बाद का उपचार मात्र है। प्रहार तो रोग की जड़ों पर होना चाहिए। पर इसके लिए समस्या की जड़ तक जाना होगा। आज युवाओं के सामने सबसे बड़ी समस्या है लगातार महंगी होती उच्च शिक्षा, अनिश्चित भविष्य, वैवाहिक आयोजनों पर होने वाला लाखों का खर्च और पारिवारिक जिम्मेदारियों का बोझ। सामाजिक बंधन इस समस्या को और जटिल बना देते हैं। एक तरफ “ग्लोबल विलेज” पैर पसार रहा है, प्रेम संबंध, रिलेशनशिप, ब्रेकअप, लिव-इन का चलन बढ़ रहा है। इसे काफी हद तक स्वीकार्यता भी मिल रही है। पर जब बात वैवाहिक संबंधों की आती तो तमाम मुश्किलें सामने आकर खड़ी हो जाती हैं। अमुक जाति, वर्ण या गोत्र में विवाह नहीं हो सकता, जैसी तमाम पेचीदगियां हैं। इसके बाद लड़के पीछे हट जाते हैं। दूसरी तरफ ऐसे समुदाय हैं जिनके यहां ऐसा कोई बंधन नहीं है। उलटे वहां हिन्दू लड़कियों से विवाह के प्रस्ताव पर खुशियां मनाई जाती हैं। रही दैहिक-मानसिक शोषण-उत्पीडऩ की बात तो देह मंडियों तक पहुंची अधिकांश लड़कियों की भी यही कहानी है। इसमें सभी जाति, धर्म और समुदाय की लड़कियां शामिल हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम का एलान, पहले मैच में रहाणे करेंगे कप्तानी, दूसरे मैच से लौटेंगे विराट
शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से चुनाव लडऩे की अटकलें
Breaking News : बछडे का कटा सिर मिलने पर देर रात दुर्ग में बवाल, हिन्दू संगठनों ने जमकर किया हंगामा
दशरंगपुर के पास 40 मजदूरों को अवैध परिवहन करते पकड़ा, प्रशासन ने कराया भोजन
छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर मुठभेड़ में 6 नक्सली ढेर, दो दिन में सुरक्षाबलों की दूसरी बड़ी सफलता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हाइवे पर मनचलों की मनमानी, लड़की से छेड़छाड़ कर लूट की घटना को दिया अंजाम, पुलिस ने सात को किया गिरफ्तार हाइवे पर मनचलों की मनमानी, लड़की से छेड़छाड़ कर लूट की घटना को दिया अंजाम, पुलिस ने सात को किया गिरफ्तार
Next Article अवैध रूप से संचालित मदरसों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू, चार हजार से ज्यादा मदरसों में हो रही विदेशी फंडिंग अवैध रूप से संचालित मदरसों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू, चार हजार से ज्यादा मदरसों में हो रही विदेशी फंडिंग
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?