ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: भूपेश बनाम मोदी के बीच कहां फिट होते हैं रमन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: भूपेश बनाम मोदी के बीच कहां फिट होते हैं रमन

By Om Prakash Verma
Published: October 11, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
छत्तीसगढ़ में इस बार चुनाव भूपेश बनाम मोदी का आभास करा रही है। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बार-बार छत्तीसगढ़ आने से ऐसे संकेत मिलने लगे थे कि इस बार चुनाव की पूरी कमान भाजपा के ट्रबल शूटर अमित शाह के हाथ में है। पार्टी ने इसके बाद अपने राष्ट्रीय उपाध्यक्षों को भी छत्तीसगढ़ भेज दिया। इससे भी ऐसा लगने लगा था कि पूर्व मुख्यमंत्री को हाशिए पर डालने की कोशिश की जा रही है। पर टिकट वितरण का गणित बताता है कि यह सब एक छलावा मात्र था। छत्तीसगढ़ में भाजपा डॉ रमन सिंह को इग्नोर करने का खतरा नहीं उठा सकती यह टिकट वितरण से ही साफ हो गया है। डॉ रमन सिंह को उनकी सीट राजनांदगांव से पुन: प्रत्याशी बनाने के साथ ही उनके तीन कार्यकाल के कैबिनेट के 16 पूर्व मंत्रियों को भी चुनाव मैदान में उतारा गया है। इनमें आठ पूर्व मंत्री ऐसे हैं, जो पिछला विधानसभा चुनाव हार गए थे। इसके साथ ही केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह, सांसद गोमती साय, सांसद व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, सांसद विजय बघेल और पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय को भी चुनावी मैदान में उतार दिया गया है। दरअसल, 2018 का चुनाव भाजपा भले ही बुरी तरह हारी हो, पर इससे डॉ रमन सिंह के कद को कम करके नहीं आंका जाना चाहिए। वे छत्तीसगढ़ के प्रथम निर्वाचित मुख्यमंत्री थे। उन्होंने लगातार तीन कार्यकाल तक छत्तीसगढ़ की बागडोर संभाली। केन्द्रीय राज्यमंत्री रहते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष की जिम्मेदारी स्वीकार की थी। तब प्रदेश में पूर्व आईएएस अधिकारी अजीत जोगी की सरकार थी। जोगी प्रशासकीय निपुणता और सख्ती के साथ सरकार चला रहे थे। 2003 के पहले चुनाव में रमन के नेतृत्व में भाजपा ने 50 सीटें जीतकर सरकार बनाई। रमन सिंह प्रदेश के प्रथम निर्वाचित मुख्यमंत्री बन गए। तब भी वे सांसद थे। 7 दिसम्बर 2003 में शपथ लेने के बाद उन्होंने जनवरी 2004 में डोंगरगांव सीट से उपचुनाव लड़ा और विधायक बने। इसके बाद 2008, 2013 और 2018 में वे राजनांदगांव से लगातार चुनाव जीतते रहे हैं। कांग्रेस के हर फार्मूले को उन्होंने ध्वस्त किया। डोंगरगांव चुनाव में जहां उनका मुकाबला महिला प्रत्याशी गीता देवी सिंह से था वहीं राजनांदगांव से उन्हें उदय मुदलियार ने चुनौती दी। मुदलियार के झीरम में शहीद होने के बाद उनकी पत्नी अलका को रमन के खिलाफ उतारा गया। सहानुभूति लहर के बावजूद रमन ने यह चुनाव लगभग 36 हजार वोटों से जीत लिया। प्रत्येक चुनाव में रमन पहले से भी ज्यादा अंतर से जीतते रहे। यहां तक कि 2018 में हुए चुनाव में उन्होंने भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुई करुणा शुक्ला को भी लगभग 17 हजार मतों के अन्तर से हरा दिया। रमन इनमें से प्रत्येक चुनाव को सीधा मुकाबला बनाए रखने में सफल हुए। आज भी प्रदेश में वो भाजपा का सबसे बड़ा चेहरा हैं।

15 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार, नायब तहसीलदार की नौकरी लगाने का दिया था झांसा… कई महीनो से था फरार
तूफान के असर से तटीय राज्यों में भारी बारिश की आशंका, कई जिलों में चेतावनी जारी
अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने पूरा किया एस्सार की ऑपरेशनल महान-सिपत ट्रांसमिशन संपत्तियों का अधिग्रहण
सांसद सरोज पाण्डेय कर रही केन्द्र सरकार के दिशा निर्देशों का खुलेआम उल्लंघन: इस भाजपा नेता ने कार्रवाई को लेकर सौंपा कलेक्टर को ज्ञापन
Gustakhi Maaf: अजब प्रेम की गजब दास्तां
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की अंतिम सूची, बेमेतरा से दीपेश पर लगाया दांव, देखें पूरी लिस्ट भाजपा के लिए सुरक्षित सीटों का चक्रव्यूह तोडऩा होगा आसान? बुरे प्रदर्शन से गई थी सत्ता की चाबी
Next Article अमेरिकी हथियारों से लदा विमान इस्राइल पहुंचा, इस युद्ध को हम खत्म करेंगे-पीएम नेतन्याहू अमेरिकी हथियारों से लदा विमान इस्राइल पहुंचा, इस युद्ध को हम खत्म करेंगे-पीएम नेतन्याहू
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?