ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अमेरिकी हथियारों से लदा विमान इस्राइल पहुंचा, इस युद्ध को हम खत्म करेंगे-पीएम नेतन्याहू
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

अमेरिकी हथियारों से लदा विमान इस्राइल पहुंचा, इस युद्ध को हम खत्म करेंगे-पीएम नेतन्याहू

By Om Prakash Verma Published October 11, 2023
Share
अमेरिकी हथियारों से लदा विमान इस्राइल पहुंचा, इस युद्ध को हम खत्म करेंगे-पीएम नेतन्याहू
अमेरिकी हथियारों से लदा विमान इस्राइल पहुंचा, इस युद्ध को हम खत्म करेंगे-पीएम नेतन्याहू
SHARE

येरूशलम (एजेंसी)। अमेरिकी हथियारों से लदा पहला विमान मंगलवार की शाम दक्षिणी इस्राइल में उतरा। इस्राइल के रक्षा बल (आईडीएफ) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘यूएस हथियारों से लदा हुआ पहला विमान दक्षिणी इस्राइल के नेवाटिम एयरबेस में शाम को पहुंचा।’ हालांकि, आईडीएफ ने हथियारों के प्रकार या सैन्य उपकरणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। जैसे ही इस्राइल ने हमास के विरोध में युद्ध छेड़ा है, अमेरिका ने हथियार पहुंचाना शुरू कर दिया है।

नेतन्याहू ने की बाइडन से बात
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से तीसरी बार फोन पर बात की। इस बातचीत के बाद नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, ‘मैंने बाइडन को बताया कि हमास आईएसआईएस से भी बदतर है और उनके साथ उसी तरह से व्यवहार किया जाना चाहिए।’

इस दौरान बाइडन ने बताया कि अमेरिका, इस्राइल के साथ खड़ा है और इस्राइल का पूरा समर्थन करता है। इस पर इस्राइली प्रधानमंत्री ने बाइडन का धन्यवाद किया। नेतन्याहू ने बताया कि बातचीत के बाद से ही हमास की बर्बरता और भी ज्यादा बढ़ गई है। उन्होंने दर्जनों बच्चों का अपहरण कर लिया और उन्हें जला दिया। सैनिकों के सिर काट दिए। हमने इस्राइल के पूरे इतिहास में ऐसी बर्बरता इससे पहले नहीं देखा था।

आईडीएफ ने बताया कि हमास के खिलाफ इस हमले को पूरे चार दिन हो गए। पीएम नेतन्याहू ने हमास को धमकी देते हुए कहा, ‘इस्राइल ने यह युद्ध शुरू नहीं किया है, लेकिन इस्राइल इसे खत्म करेगा।’ हमास ने सात अक्तूबर को इस्राइल पर हवाई हमला किया था, जिसमें अबतक 1200 इस्राइलियों की मौत हो चुकी है। वहीं 2800 से ज्यादा घायल है।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

Om Prakash Verma October 11, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: भूपेश बनाम मोदी के बीच कहां फिट होते हैं रमन
Next Article Assembly Election_ कांग्रेस दोबारा बना सकती है छत्तीसगढ़ में सरकार, फिर भी उत्साहित हैं भाजपाई Assembly Election_ कांग्रेस दोबारा बना सकती है छत्तीसगढ़ में सरकार, फिर भी उत्साहित हैं भाजपाई

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]

Advertisement

Advertisement

Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?