ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: भारत का सोना भारत लौटा पर टाइमिंग जबर्दस्त
Share
Notification Show More
Latest News
धमतरी में जीएसटी चोरी बड़ा खुलासा : महाराष्ट्र से भरकर लाई गई थी साइकिलें… विभाग ने लगाया जुर्माना
October 7, 2026
अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी कार्ययोजना, प्रमुख सचिव का निर्देश
October 7, 2026
न्यूजीलैंड दौरे के लिए टी20 टीम का एलान : अगरकर के जाते ही चुने गए भुवनेश्वर, जानिए कैसी है टीम
October 7, 2026
सिंगापुर में छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास के लिए किया एमओयू, एग्रो प्रोसेसिंग में 350 करोड़ का नया निवेश
October 7, 2026
नकली सोने की पत्तियां असली बताकर ज्वेलर्स को लगाया 19 लाख का चूना, 6 आरोपी गिरफ्तार
October 6, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: भारत का सोना भारत लौटा पर टाइमिंग जबर्दस्त

By Om Prakash Verma Published June 1, 2024
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
जब भी भाजपा और कांग्रेस के मौजूदा नेतृत्व की तुलना की जाती है तो यह बेमेल दिखता है। भाजपा जहां पूरी तरह से एक प्रफेशनल पॉलीटिकल पार्टी की तरह काम करती है वहीं कांग्रेस का ढांचा अब भी दशकों पुराना है। भाजपा का एक कोर ग्रुप है जिसे सैल्यूट करने को मन करता है। बड़ी सफाई से वह प्लानिंग करता है। उसकी टाइमिंग भी जबर्दस्त होती है। पुराने मैचों की तरह हर गेंद पर एक-एक रन दौडऩे की बजाए वह सीधे चौके-छक्के मारने पर यकीन करता है। आज देश में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कन्याकुमारी स्थित विवेकानन्द स्मारक शिला पर मौन व्रत में हैं। दो-तीन दिन से यही माहौल चल रहा था कि अब ब्रिटेन से 100 टन सोना भारत आने की खबर चल पड़ी। ऐसा रातों-रात नहीं हुआ है। इसके लिए काफी लिखा पढ़ी करनी पड़ी होगी। सोना लाए जाने की खबर कब ब्रेक करनी है, सोना कब भारत पहुंचना है, इसकी पूरी योजना बनानी पड़ी होगी। एक-एक डीटेल पर बारीक नजर रखी गई होगी। इतने शानदार एक्जीक्यूशन के लिए सैल्यूट तो बनता है। अब बात करते हैं तथ्यों की। ब्रिटेन से भारत लाया जा रहा यह सोना भारत का ही है। भारत का कुल स्वर्ण भंडार 822.1 टन का है। इसमें से 408.3 टन सोना मुम्बई और नागपुर में सुरक्षित है। 413.8 टन सोना विदेशों में सुरक्षित है। आपदा या राजनीतिक अस्थिरता के समय यदि आर्थिक स्थिति डगमगाती है तब विदेशों में जमा सोना देश को इस स्थिति से उबार लेता है। पर जो संदेश आम लोगों में गया वह यह था कि भारत ने ब्रिटेन से 100 टन सोना वापस ले लिया। इससे अर्थव्यवस्था को लेकर चल रही अटकलों पर स्वत: विराम लग गया। इसके साथ ही जीएसटी को लेकर सरकार पर हो रहे हमलों की धार भी भोथरी हो गई। भारतीय रिजर्व बैंक को भी सोना वापस लाने के लिए आईजीएसटी में कोई छूट नहीं मिली। देश का मूड और माहौल बदलने के लिए इतना ही काफी था। कांग्रेस ऐसा क्यों नहीं कर पाती, इसकी दो वजहें हैं। एक तो यह कि इस पार्टी में प्रफेशनलिज्म शून्य है। ये विशेषज्ञों की नियुक्ति तो करती है पर उन्हें काम नहीं करने देती। थोड़े ही दिन में वो भी हाजिरी पकाने वाला स्टाफ बन जाता है। छत्तीसगढ़ की ही बात करें तो यहां पिछली सरकार ने एक से बढ़कर एक योजना बनाई पर उनका क्रियान्वयन नहीं करवा पाई। नेताओं, कार्यकर्ताओं से लेकर जनप्रतिनिधि तक सब बैठकबाजी करते रहे। जब पोल खुली तो करने को ज्यादा कुछ नहीं बचा था। एक झटके में सरकार चली गई। दरअसल, योजनाओं के क्रियान्वयन पर किसी की नजर ही नहीं थी। अब थोड़े फेरबदल के साथ उन्हीं योजनाओं को नई सरकार चला रही है। योजनाओं का कोई कॉपीराइट तो होता नहीं। क्रियान्वयन सफल हुआ तो जनता लाभान्वित होगी। और क्या चाहिए?

You Might Also Like

धमतरी में जीएसटी चोरी बड़ा खुलासा : महाराष्ट्र से भरकर लाई गई थी साइकिलें… विभाग ने लगाया जुर्माना

अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी कार्ययोजना, प्रमुख सचिव का निर्देश

न्यूजीलैंड दौरे के लिए टी20 टीम का एलान : अगरकर के जाते ही चुने गए भुवनेश्वर, जानिए कैसी है टीम

सिंगापुर में छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास के लिए किया एमओयू, एग्रो प्रोसेसिंग में 350 करोड़ का नया निवेश

नकली सोने की पत्तियां असली बताकर ज्वेलर्स को लगाया 19 लाख का चूना, 6 आरोपी गिरफ्तार

Om Prakash Verma June 1, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article केजरीवाल को नहीं मिली अंतरिम जमानत, कल करना होगा सरेंडर… 5 जून को आएगा फैसला
Next Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 228 # 01 June 2024
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?