ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अंग्रेजों ने पाकिस्तान को चटाई धुल, किया क्लीन स्वीप, 3-0 जीती सीरीज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSportsWorld

अंग्रेजों ने पाकिस्तान को चटाई धुल, किया क्लीन स्वीप, 3-0 जीती सीरीज

By Om Prakash Verma
Published: December 20, 2022
Share
इंग्लैड ने रचा इतिहास: पहली बार पाकिस्तान को किया क्लीन स्वीप, तीसरी टेस्ट 8 विकेट से जीता
इंग्लैड ने रचा इतिहास: पहली बार पाकिस्तान को किया क्लीन स्वीप, तीसरी टेस्ट 8 विकेट से जीता
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क/कराची (एजेंसी)। इंग्लैंड ने पाकिस्तान को कराची में खेले गए तीसरे टेस्ट में आठ विकेट से हरा दिया। इस मैच को जीतने के साथ ही इंग्लिश टीम ने पाकिस्तान का तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया है। रावलपिंडी में खेला गया पहला टेस्ट इंग्लैंड ने 74 रन से और दूसरा टेस्ट 26 रन से जीता था। इंग्लैंड ने टेस्ट इतिहास में पहली बार पाकिस्तान को क्लीन स्वीप किया है। वहीं, पाकिस्तान की टीम भी अपने घर में पहली बार टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप हुई है।

तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 304 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड ने 354 रन बनाए और 50 रन की बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में पाकिस्तान ने 216 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने 167 रन का लक्ष्य रखा था। इंग्लैंड ने दो विकेट पर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। सबसे ज्यादा अहम यह है कि पाकिस्तान को कराची में तीसरे टेस्ट में हार मिली है। यह पाकिस्तान का पसंदीदा ग्राउंड है और यहां किसी भी टीम का एक वेन्यू पर हाईएस्ट विन-लॉस रेशियो है। पाकिस्तान ने इस मैदान पर 23 मैच जीते हैं।

दोनों के बीच यह 89वां टेस्ट मैच था। इसमें से इंग्लैंड ने 29 और पाकिस्तान ने 21 मैच जीते हैं। 39 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। वहीं, पाकिस्तान में दोनों के बीच खेला गया यह 27वां टेस्ट था। इसमें से इंग्लैंड ने पांच और पाकिस्तान ने चार मैच जीते हैं। 18 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। इंग्लैंड की इस जीत को ‘बैजबॉल’ इफेक्ट का नतीजा भी माना जा रहा है। दरअसल, बैज इंग्लैंड के टेस्ट कोच ब्रैंडन मैकुलम का निकनेम है। उनके कोच और बेन स्टोक्स के कप्तान बनते ही इंग्लैंड की टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है।

स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम 11 टेस्ट खेल चुकी है। इसमें से नौ मैचों में इंग्लिश टीम को जीत मिली और सिर्फ दो टेस्ट में उन्हें हार मिली है। वहीं, बाबर की कप्तानी में पाकिस्तान ने 16 टेस्ट खेले हैं। इसमें से पाकिस्तानी टीम को आठ में जीत मिली और छह में हार मिली है। दो टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ तीनों टेस्ट हारने के साथ ही पाकिस्तान की टीम वल्र्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस से बाहर हो गई है।

भाजपा शीर्ष नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह को इशारों में सन्यास दे दिया है-कांग्रेस
मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से लग रहे स्वास्थ्य शिविर में 2886 लोगों ने कराया अपना स्वास्थ्य परीक्षण… टोकन सिस्टम से हो रहा है इलाज
अचानक जिला अस्पताल पहुंची कलेक्टर ऋचा, चिकित्सकों से ली सुविधाओं की जानकारी, मरीजों से भी की बात
बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर के अस्थि कलश को तोड़कर मैदान में बिखेर दी अस्थियां, एसपी तक पहुंची शिकायत
क्रिकेटर ऋषभ पंत हादसे में घायल, झपकी आने से डिवाइडर से टकराई कार, अस्पताल में भर्ती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big News: रायपुर एयरपोर्ट जाएगा निजी हाथों में, देश के 25 हवाई अड्डों को लीज पर देगी सरकार, जानिए क्यों लिया गया फैसला Big News: रायपुर एयरपोर्ट जाएगा निजी हाथों में, देश के 25 हवाई अड्डों को लीज पर देगी सरकार, जानिए क्यों लिया गया फैसला
Next Article Breaking News : कुम्हारी फ्लाईओवर हादसे में अनाथ हुई बच्ची को गोद लेगी सरकार… सीएम बघेल की घोषणा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?