ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: बहस होगी तो सच्चाई सामने आकर रहेगी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: बहस होगी तो सच्चाई सामने आकर रहेगी

By Om Prakash Verma
Published: June 5, 2024
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
18वीं लोकसभा के लिए चुनाव सम्पन्न हो गए। 10 साल से केन्द्र की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी अब भी देश की सबसे बड़ी पार्टी है। भले ही सीटें कम हुई हों पर मोदी तीसरी बार सरकार बनाने वाले हैं। नतीजे आने के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि 1962 के बाद पहली बार कोई सरकार तीसरी बार रिपीट हो रही है। उनका सीधा इशारा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की ओर था जो लगातार 16 सालों तक देश के प्रधानमंत्री थे। भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में यह एक अभूतपूर्व घटना है। 1962 और 2024 के परिदृश्य में आमूलचूल परिवर्तन आ चुका है। इसलिए मोदी के नेतृत्व में मिली यह जीत नेहरू की जीत से कई गुना बड़ी है। पर इस चुनाव ने भाजपा को कई सबक भी दिये हैं। विशेषकर भाजपा की ट्रोल सेना और उसके आईटी सेल के लिए यह सबक बहुत बड़ा है। 2014 से लेकर 2019 तक के चुनाव में इंटरनेट और सोशल मीडिया ने अपनी पूरी ताकत कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नेस्तनाबूद करने में खर्च कर दी। इतिहास के पन्नों से निकालकर अलग-अलग घटनाओं को जोड़कर इस तरह पेश किया गया कि कांग्रेस देश की सबसे ज्यादा भ्रष्ट, निकम्मी और नाकारा पार्टी नजर आने लगी। उस नेहरू तक के खिलाफ जनमत तैयार किया जाने लगा जिसका पूरा कार्यकाल उपलब्धियों से भरा पड़ा है। विज्ञान का नियम है कि प्रत्येक क्रिया की प्रतिक्रिया होती है जो परिमाण में बराबर और दिशा में विपरीत होती है। जब ट्रोल सेना का मुकाबला करने में कांग्रेस और यूपीए नाकाम रहे तो कलमकारों ने यह जिम्मेदारी अपने ऊपर ले ली। जिस देश में बुद्धिजीवी होना पाप माना जाने लगा था, वहां कलम उठाना भी एक जोखिम था। पर कवियों ने, साहित्यकारों और स्वतंत्र पत्रकारों ने इस चुनौती को स्वीकार किया। ट्रोलर्स के प्रत्येक हमले का जवाब दिया जाने लगा। इसके साथ ही पढ़े लिखे लोग इतिहास खंगालने लग गए। दूध का दूध और पानी का पानी होने लगा। ऐसा नहीं है कि भाजपा के रणनीतिकारों को इसका आभास नहीं था। वो खूब जानते थे कि उनका तिलिस्म टूटने लगा है। इसलिए वह आक्रामक तो हुई पर नतीजे नहीं मिले। वैसे भी आक्रामक होना केवल विपक्ष को शोभा देता है। सत्ता के लिए यह मौका अपनी उपलब्धियां गिनाने का होता है। यही कारण है कि जब चुनाव के नतीजे आए तो हिन्दी पट्टी में भाजपा को जबरदस्त नुकसान हो गया। भरपाई के लिए पश्चिम बंगाल और केरल में की गई मेहनत भी बेकार गई। जिस दीदी को मुसलमान साबित करने की कोशिशें होती रहीं, वह पिछली बार के 22 के मुकाबले इस बार 29 सीटें जीत कर ले गई। दक्षिण में भी मायूसी ही मिली। लद्दाख ने भी साथ नहीं दिया। भाजपा चाहे तो इस गलती को सुधार सकती है पर क्या उसके अंधभक्त उसे ऐसा करने देंगे?

मेन मार्केट व सड़कों पर गड्ढे देख भडके विधायक वोरा… कहा- पीडब्लूडी और निगम के अफसर दफ्तर से बाहर निकलकर दुरुस्त करें व्यवस्था
‘न्याय व स्वावलंबन का छत्तीसगढ़ मॉडल’ थीम पर केन्द्रित है छत्तीसगढ़ शासन का वर्ष 2022 का कैलेंडर
संकट: अमेरिका ने यूक्रेन के टूटे हुए क्षेत्रों में व्यापार और निवेश पर लगाई रोक, कहा- अब किनारे खड़े रहने का वक्त नहीं
CG Big News : मछली मारने गए ग्रामीण पर बाघ ने हमला कर उतारा मौत के घाट, दहशत में लोग
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राज्य स्तरीय आयोजन में 21 हजार लोगों का लक्ष्य… छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ने ली बैठक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विश्व पर्यावरण दिवसः वेदांता एल्यूमिनियम ने पारिस्थितिक संरक्षण के लिए आईओआरए के साथ भागीदारी की विश्व पर्यावरण दिवसः वेदांता एल्यूमिनियम ने पारिस्थितिक संरक्षण के लिए आईओआरए के साथ भागीदारी की
Next Article भिलाई टाउनशिप में कल से नहीं मिलेगा पेट्रोल, 11 पंप संचालकों ने दुर्ग पुलिस को बताया क्यों नहीं देंगे ईंधन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?