ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मेन मार्केट व सड़कों पर गड्ढे देख भडके विधायक वोरा… कहा- पीडब्लूडी और निगम के अफसर दफ्तर से बाहर निकलकर दुरुस्त करें व्यवस्था
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

मेन मार्केट व सड़कों पर गड्ढे देख भडके विधायक वोरा… कहा- पीडब्लूडी और निगम के अफसर दफ्तर से बाहर निकलकर दुरुस्त करें व्यवस्था

By @dmin
Published: September 15, 2021
Share
Seeing the potholes on the main market and roads, MLA Vora got furious
Seeing the potholes on the main market and roads, MLA Vora got furious
SHARE

दुर्ग। इंदिरा मार्केट की अव्यवस्थाओं और समस्याओं पर नाराजगी जताते हुए विधायक अरुण वोरा ने निगम अफसरों को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिये हैं। वोरा ने मार्केट का निरीक्षण करते हुए कहा कि हजारों लोगों की आवाजाही वाले इंदिरा मार्केट की व्यवस्था दुरुस्त करने का काम सर्वोच्च प्राथमिकता से किया जाना चाहिये। शहर का मुख्य बाजार होने के कारण यहां सुबह से रात तक खऱीदारी करने वालों की भीड़ रहती है। यहां की सफाई व्यवस्था, आवागमन सुविधा और पार्किंग के इंतजाम बेहतर बनाने की दिशा में योजनाबध्द तरीके से काम किया जाए।

वोरा ने मार्केट का निरीक्षण करते हुए कहा कि सड़क पर कई जगह गड्ढे होने के कारण आवागमन में परेशानी हो रही है। यहां जीरा गिट्?टी डालने का काम किया जाए ताकि लोग आसानी से आवाजाही कर सकें। मार्केट के सभी टायलेट में सफाई की व्यवस्था बेहतर होना चाहिये। मार्केट में पार्किंग की समस्या कई साल है। वाहन पार्किंग के लिये तत्काल जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।

वोरा ने कहा कि यूनिशेड का निर्माण कार्य भी तत्काल पूरा किया जाए, ताकि सब्जी व्यवसाइयों को परेशानी न हो। काम में विलंब होने के कारण व्यवसायी परेशान हैं। वोरा ने निगम कमिश्नर हरेश मंडावी से कहा है कि वे स्वयं मार्केट एरिया का भ्रमण करें और सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करें। उन्होंने दोनों कुओं में कचरा भरा होने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कुओं को संरक्षित करने का काम होना चाहिये लेकिन यहां कचरा भरा होने के कारण भूजल प्रदूषित हो सकता है और भयंकर सड़ांध से व्यवसाइयों और नागरिकों को स्वास्थ्य से संबंधित समस्या हो सकती है।

निरीक्षण के दौरान मार्केट में महिला ई रिक्शा चलाकर जीवन यापन करने वाली कुमारी साहू ने वोरा को अपनी समस्या बताते हुए कहा कि किराये का ई रिक्शा चलाने के कारण पर्याप्त आमदनी नहीं हो पाती है। ई रिक्शा के लिये कुमारी साहू ने विधायक से लोन दिलाने का निवेदन किया। वोरा ने कुमारी साहू की हौसला अफजाई करते हुए अपनी कार की बजाय ई रिक्शा में बैठकर वापस अपने निवास पहुंचे। वोरा ने कुमारी साहू को तीजा के उपहार के रूप में 5 सौ रुपए भी दिये और लोन दिलाने का आश्वासन भी दिया।

वोरा ने शहर की मुख्य सड़कों सहित वार्ड की सड़कों पर गड्ढों की भरमार होने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि बारिश के दौरान सड़कों की मरम्मत का काम लगातार जारी रखा जाए। गड्?ढे भरने के बाद बारिश के कारण अगर मुरुम या जीरा गिट्टी बहने की समस्या है तो गड्?ढे की फिलिंग के लिये पुख्ता इंतजाम किये जाएं। गड्ढे के कारण लोग गिर रहे हैं और दुर्घटना के कारण चोटग्रस्त हो रहे हैं। नगर निगम और पीडब्लूडी के अफसर अपने-अपने क्षेत्र की सड़कों की रिपेयरिंग का काम नियमित रूप से करें। वोरा ने सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि बारिश के बाद सड़कों के संधारण का कार्य तत्काल शुरू किया जाना चाहिये। संधारण योग्य या डामरीकरण के प्रस्ताव तैयार कर शासन से मंजूरी आदि की प्रक्रिया समय रहते पूरी कर लें। ताकि बारिश के बाद सड़कों की मरम्मत के कार्य में अनावश्यक विलंब न होने पाए।

कोरोना वैक्सीनेशन में भारत का नया कीर्तिमान, 18 महीने में लगीं 200 करोड़ खुराक
फिर हादसे का शिकार हुई वंदेभारत एक्सप्रेस, गुजरात में चौथी बार टकराई मवेशी से… सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त
Breaking : स्टेट बैंक के सामने बाइक की डिक्की से ढ़ाई लाख पार, कैमरे में कैद हुए चोर… देखें Live Video
Assembly Election_ कांग्रेस दोबारा बना सकती है छत्तीसगढ़ में सरकार, फिर भी उत्साहित हैं भाजपाई
CG Breaking : दोस्तों के साथ नहाने गया युवक एनीकट में बहा, तलाश में जुटे गोताखोर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मैं देश को आश्वस्त कराता हूं कि बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत: पीएम संसद टीवी लॉन्च: पीएम मोदी बोले- भारत में लोकतंत्र सिर्फ संवैधानिक ढांचा नहीं, बल्कि जीवन धारा
Next Article बिहार में रातोंरात दो स्कूली छात्र बन गए करोड़पति…. किसी के खाते में 900 करोड़ तो किसी में 60 करोड़ से ज्यादा आई राशि… पढ़े आखिर क्या है पूरा मामला

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?