ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: नेताजी का पोता क्यों कलप रहा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: नेताजी का पोता क्यों कलप रहा

By Om Prakash Verma
Published: April 10, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
जिस वंशवाद को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी राजनीति से खत्म करना चाहती है, उसी वंशवाद का सबूत दे गए नमो सेना इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमनाथ बोस. उन्होंने नाम न लेते हुए कांग्रेस के गांधी परिवार से “गांधी” होने का सबूत मांगा. उनसे वंश पत्रिका की भी मांग की. इसी को कहते हैं असली वंशवाद. इंदिरा, राजीव, राहुल, प्रियंका के वंश को छोड़ भी दें तो भारतीय राजनीति में उनका अपना भी व्यक्तिगत योगदान है. सोमनाथ बोस क्या साबित करना चाहते हैं? इसमें कोई दो राय नहीं कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस को चाहने वाले आज भी इस देश में करोड़ों की संख्या में लोग हैं. उनकी एक मांग पर बंगाल की महिलाओं ने अपने जेवर तक उनपर निछावर कर दिये थे. हजारों की संख्या में युवा उस ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ हथियार उठा कर खड़े हो गए थे, जिनके बारे में कहा जाता था कि उनके राज्य में कभी सूर्यास्त नहीं होता. जान को हथेली पर रखकर नेताजी ने देश विदेश की छद्म रूपों में यात्रा की ताकि भारत की आजादी के आंदोलन को अंतरराष्ट्रीय समर्थन मिल सके. आज उनका नाम भुनाने के लिए उनका पोता सामने आकर खड़ा हो जाता है. वह भी नमो सेना इंडिया के नाम पर. सोमनाथ वही सवाल उठा रहे हैं जो भाजपा उठाती रही है. उन्हें बताना चाहिए कि वे वंश पत्रिका क्यों मांग रहे हैं. स्वयं नेताजी की सेना में हिन्दू, मुस्लिम, सिख और ईसाई शामिल थे. उन्होंने एक विजातीय महिला से विवाह किया था. वैसे भी आज की तारीख में वंश पत्रिका रखता कौन है. कुछ ब्राह्मण और ठाकुर परिवारों में वंश पत्रिका शायद मिल भी जाए पर अधिकांश लोगों के यहां बंश पत्रिका जैसी कोई चीज अस्तित्व में ही नहीं है. आज भी हवन और श्राद्ध आदि कार्यक्रमों में पंडित जब पांच पीढ़ियों का नाम पूछते हैं तो लोग बगले झांकने लग जाते हैं. इंदिरा का विवाह 1942 में एक पारसी युवक फिरोज से हुआ था. बड़ी संख्या में लोग इस विवाह को रोकने के लिए महात्मा गांधी और नेहरू को पत्र लिख रहे थे. तब पं. नेहरू ने कहा था कि हालांकि माता पिता को अपनी संतानों को सलाह देनी चाहिए पर विवाह जैसे मामलों में अंतिम इच्छा वर वधु की ही होनी चाहिए. पर इस विवाह के बाद कोई भी अपना धर्म नहीं बदलेगा. उन्होंने कहा कि जरथुस्त्र धर्म की बहुत सारी बातें वैदिक कर्मकांड से मिलती-जुलती है, क्योंकि दोनों धर्म का उद्गम एक ही जगह से है. गांधीजी ने स्वयं इस विवाह के लिए मंत्रों का संयोजन किया जिसमें हिन्दू और जरर्थ्रुस्त्र दोनों धर्म के मंत्र थे. बाद में महात्मा गांधी ने दोनों को अपना उपनाम गांधी दे दिया था. दरअसल, ऐसे ही थे नेहरू. उन्होंने आजादी से भी पहले स्पेशल मैरिज एक्ट की नींव रख दी थी. उन्होंने उन अधिकारों की बात आठ दशक पहले की थी जिसकी जरूरत आज महसूस की जा रही है.

CG accident : ऊंचाई से खेत में गिरी कार, शिक्षक की दबने से हुई मौत… छुट्टियों में आए थे अपने घर
रूसी सैनिक ने यूक्रेन से मांगी माफी, बोला- मैं जानता हूं कि आप मुझे माफ नहीं कर पाएंगे…
ब्रांडेड कंपनी का लोगो लगाकर बनाया जा रहा था नकली सामान, लाखों का माल सीज….
भूपेश बघेल से विभिन्न औद्योगिक और व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात, लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की रैंकिंग में दुसरा स्थान प्राप्त होने पर दी शुभकामनाएं…
बिलासपुर में मुर्गे पर हमला, थाने पहुंची महिला, कहा- पड़ोसी करना चाहता है हत्या, दर्ज करें एफआईआर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मजदूरी करने घर से निकलते, फिर प्रिंटर से निकालते 500-500 के जाली नोट, 345 नकली नोटों के साथ दो गिरफ्तार मजदूरी करने घर से निकलते, फिर प्रिंटर से निकालते 500-500 के जाली नोट, 345 नकली नोटों के साथ दो गिरफ्तार
Next Article चित्रगुप्त मंदिर समिति की वार्षिक आमसभा में अमित चुने गए अध्यक्ष चित्रगुप्त मंदिर समिति की वार्षिक आमसभा में अमित चुने गए अध्यक्ष
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?