ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: डायपर पहनकर नौकरी करती महिलाएं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: डायपर पहनकर नौकरी करती महिलाएं

By Om Prakash Verma
Published: June 29, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
क्या दुनिया में कोई नौकरी ऐसी हो सकती है जहां महिलाओं को प्रतिदिन अपनी ड्यूटी पर एडल्ट डायपर पहनकर जाना पड़े? जी हां! आपने सही पढ़ा। भारतीय रेलवे में काम करने वाली अधिकांश महिला लोकोपायलट डायपर पहनकर काम पर जाती हैं। इसकी वजह भी साफ है। भारतीय रेलवे अब तक अपनी 12000 से भी ज्यादा रेल इंजनों में से केवल 120 में ही टॉयलेट प्रदान कर पाई है। शेष ट्रेनों में न तो टायलेट हैं और न ही पानी। सुविधा विहीन ट्रेनों के पायलट और केबिन क्रू 9 घंटे या उससे भी ज्यादा समय तक बिना टायलेट सुविधा के ही अपनी ड्यूटी करते हैं। पुरुष लोको पायलट भी इसी समस्या से जूझते हैं। जिन ट्रेनों के इंजन में टायलेट नहीं होता, वे स्टेशनों पर ट्रेन के रूकते ही दौड़ कर निकटस्थ बोगी के टायलेट में जाते हैं और भाग कर वापस आते हैं। सुविधा हुई तो स्टेशन के टॉयलेट का भी इस्तेमाल कर लेते हैं। टायलेट में पहले से ही कोई गया हुआ हो तो वैसे ही लौट आना पड़ता है, क्योंकि ट्रेन को रोकना या चलाना उनकी मर्जी पर निर्भर नहीं होता। सुपरफास्ट ट्रेनें घंटों बिना रुके चलती हैं। स्टेशनों पर हाल्ट भी केवल 2 मिनट का होता है। हालांकि विशेष परिस्थितियों में टायलेट ब्रेक लिया जा सकता है पर महिलाएं इससे भी बचने की कोशिश करती हैं। भारत के कुल 65000 लोको पायलटों में से 1350 महिलाएं हैं। टायलेट की परेशानी से बचने के लिए इनमें से अधिकांश न केवल पानी कम पीती हैं बल्कि डायपर पहनकर काम पर जाती हैं। गर्म परिवेश में काम करने और पानी कम पीने के कारण इन्हें यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (यूटीआई), किडनी स्टोन समेत अन्य स्वास्थ्यगत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पीरियड्स के दौरान भी उन्हें पैड बदलने में काफी परेशानी होती है। यही वजह है कि भारतीय रेलवे में लोको पायलट भरती होने वाली महिलाएं भी डेस्क जॉब करना पसंद करती हैं। परेशानियां लोको पायलटों के जीवन का हिस्सा हैं। लगातार 9 या उससे भी अधिक घंटों तक लगातार एकाग्रता के साथ काम करने के कारण लोको पायलट्स को मानसिक एवं शारीरिक दबाव से भी गुजरना पड़ता है। एक छोटी सी चूक पर उसे अपनी नौकरी से ही हाथ धोना पड़ सकता है। 2016 में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने रेलवे से सभी रेल इंजनों में टायलेट, पेयजल और वातानुकूलन का प्रबंध करने को कहा था पर अब तक वंदेभारत समेत केवल 200 इंजनों में ही यह सुविधा दी जा सकी है। दरअसल, जब भी ट्रेनों की बात होती है तो विषय ट्रेन की स्पीड, यात्रियों की सुविधा और आराम पर केन्द्रित हो जाती है। उन लोगों की तरफ किसी का ध्यान नहीं जाता जो इतनी सारी जिंदगियों को लेकर पटरियों पर दौड़ रहे होते हैं। इनकी जरा सी चूक हजारों रेल यात्रियों के जान-माल को खतरे में डाल सकती है। इस दिशा में युद्ध स्तर पर काम होना चाहिए।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ आगमन: स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
भारत के लिए बड़ी उपलब्धि, दुनिया की शीर्ष सहकारी संस्था बनी IFFCO
shreekanchanpath 216 # 20 May 2024
सड़क पर कोई भी लगा सकता है एक्सीडेंट का झूठा इल्जाम, ऐसे में रखें इन बातों का ध्यान
Rajim kumbh kalp: रेत से भगवान भोलेनाथ का शिवलिंग बनाकर माता सीता ने की थी पूजा अर्चना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article टीएस सिंहदेव बने डिप्टी सीएम, प्रदेश गठन के बाद पहली बार यह फॉमूला हुआ लागू टीएस सिंहदेव बने डिप्टी सीएम, प्रदेश गठन के बाद पहली बार यह फॉमूला हुआ लागू
Next Article तस्करी: साढ़े 11 किलो के जिंदा पेंगोलिन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार तस्करी: साढ़े 11 किलो के जिंदा पेंगोलिन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?