ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: जल्द ही नून बासी पर लौटना होगा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: जल्द ही नून बासी पर लौटना होगा

By Om Prakash Verma
Published: July 9, 2024
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
रसोई का खर्च लगातार बढ़ रहा है. मुफ्त के हजार रुपए की अब जनता को भारी कीमत चुकानी पड़ रही है. लगातार बढ़ती जा रही महंगाई के खिलाफ कहीं से कोई आवाज नहीं उठ रही. पिछले मुख्यमंत्री लालटेन उठाए घूम रहे हैं. बिजली के दामों को लेकर उनका यह विरोध प्रदेश व्यापी आंदोलन की जमीन तैयार कर रहा है. पर लगता नहीं है कि इसका कोई खास असर होने वाला है. नेता सिर्फ विरोध प्रदर्शन करके रह जाएंगे. इसकी वजह यह है कि जनता चुप है. पिछले कुछ ही महीनों में चावल, दाल, गेहूं, तेल, मसाले, सब्जियां सब की सब 25 से 30 फीसदी महंगी हो गई हैं. इसके साथ ही बिजली का बिल, इंटरनेट और मोबाइल का बिल भी इस महीने से बढ़ गया है. चिकित्सा और शिक्षा जो पहले से ही महंगी है, वह और महंगी हो गई है. पर जनता कराहना तो दूर, उफ्फ तक नहीं कर रही. इसके दो ही मतलब निकाले जा सकते हैं. पहला तो यह कि जनता के पास काफी पैसा है. वह न केवल महंगा राशन खरीद रही है, बल्कि शहरी आबादी तो होटलों में एक वक्त के भोजन पर हजार-पंद्रह सौ रुपए खर्च कर रही है. दूसरा यह कि जनता में अब विरोध करने की या तो ताकत नहीं बची या फिर ऐसा नेता नहीं बचा जो इस मोर्चे पर उनकी अगुवाई कर सके. परिवारों ने युवाओं के छोटे-मोटे जेब खर्च बंद कर दिये हैं. इसलिए वो समूह बनाकर अपराध की ओर बढ़ रहे हैं. चोरी-चकारी के मामलों में बेतहाशा इजाफा हुआ है. मवेशी तस्करी और मादक पदार्थ तस्करी के मामले बढ़े हैं. लेन-देन को लेकर मारपीट की घटनाएं तो पहले भी होती रही हैं पर हाल में बस्तर से एक चौंकाने वाली खबर आई है. वहां हफ्ता वसूली कर रहे कुछ युवकों ने इसका विरोध कर रहे युवक को चाकुओं से गोद दिया. देश के नेता बार-बार कहते हैं कि भारत एक युवा देश है जिसमें आगे बढ़ने और तरक्की करने की असीम संभावनाएं हैं. हालांकि इसमें गलत भी कुछ नहीं है पर इसके लिए माहौल बनाने की जिम्मेदारी निश्चित तौर पर सरकार की है. कह देना आसान है कि नौकरी नहीं मिलती तो छोटा-मोटा काम शुरू कर लो. तो क्या संगठित अपराध को भी छोटे-मोटे काम में शुमार किया जा सकता है. इसी साल 16 मई को आई आब्जर्वर फाउंडेशन की रिपोर्ट इस दिशा में खतरे की घंटी बजाती प्रतीत होती है. रिपोर्ट ने स्थापित तथ्यों को ही नए रूप में प्रस्तुत किया है. रिपोर्ट कहती है कि किसी भी गांव, शहर, राज्य या देश की तरक्की तभी हो सकती है जब वहां शांति हो. क्षेत्र अशांत रहा तो न तो वहां निवेश होगा और न ही रोजगार पैदा करने वाले उद्यमी वहां कारखाना लगाना चाहेंगे. रोजगार के ढंग के अवसर सिमटते चले जाएंगे तो बेढंगे तरीके से ही सही पर लोग अपना काम तो चलाएंगे ही.

बिना पकाए कभी ना करें इन सब्जियों का सेवन, सेहत को होगा बड़ा नुकसान
टी-20 विश्वकप: न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव तय, भुवनेश्वर-हार्दिक होंगे बाहर
देश में पहले एक या दो गवर्नर महिला होती थीं अब 8 राज्यों की गवर्नर महिला है, यह आंकड़े बताते हैं महिलाएं इन बरसों में कितनी सशक्त हुईं
72 साल बाद फिर हुआ करिश्मा… डेब्यू मैच में ही छाए नटराजन-सुंदर…. बनाया अद्भुत रिकॉर्ड
मतदान की उलझनों में फँस गए प्रत्याशी, कहां, कौन, किसका बिगाड़ रहा खेल, कहीं ज्यादा तो कहीं कम मतदान ने बढ़ाई टेंशन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विजन 2047 में छात्रों की भी होगी भागीदारी विजन 2047 में छात्रों की भी होगी भागीदारी
Next Article कमार महिलाएं गढ़ रही है विकास की गाथा कमार महिलाएं गढ़ रही है विकास की गाथा

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?