ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: छत्तीसगढ़ में बन रही साइबर कमांडो की फौज
Share
Notification Show More
Latest News
’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’
September 30, 2026
रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग
September 30, 2026
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय
September 30, 2026
वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
September 30, 2026
सेवा संकल्प यात्रा केवल यात्रा नहीं, सेवा, राष्ट्रभाव और युवा शक्ति को जोड़ने वाला अभियान : मुख्यमंत्री साय
September 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: छत्तीसगढ़ में बन रही साइबर कमांडो की फौज

By Om Prakash Verma Published June 17, 2025
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
प्रदेश में बढ़ते साइबर अपराध को रोकने के लिए साइबर कमांडो की फौज तैयार की जा रही है. हालांकि इनके पास कोई खास अधिकार नहीं होंगे पर पुलिस के लिए इनकी मदद से साइबर अपराधियों पर नकेल कसना जरूर आसान हो जाएगा. कमांडोज़ को देश के चोटी के संस्थानों में छह माह का प्रशिक्षण लेना होगा. पहले चरण में पुलिस के सात अधिकारियों और जवानों की ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है. अब दूसरा बैच भेजा जाएगा. प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी आईआईटी मद्रास, कानपुर, कोट्टायम एवं नवा रायपुर, राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय गांधीनगर, रक्षा उन्नत प्रौद्योगिकी संस्थान पुणे, राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय गांधीनगर और दिल्ली को सौंपी गई है. साइबर कमांडो सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों, नफरत फैलाने वालों की पहचान करने के साथ देशद्रोहियों को पहचानने का काम भी करेंगे. 200 साइबर वॉलंटियर्स उनकी मदद करेंगे. वॉलंटियर्स में सेना से रिटायर्ड अधिकारियों के अलावा आम लोग और साइबर एक्सपर्ट भी शामिल होंगे. साइबर कमांडो डिजिटल सबूत जुटाने के अलावा जागरूकता अभियान चलाएंगे. साइबर क्रिमिनल्स की पहचान कर उनपर नजर रखेंगे. हैकिंग और मैलवेयर की जांच और विश्लेषण करेंगे. साइबर बुलींग, मॉर्फिंग, फर्जी आईडी जैसी समस्याओं से पीड़ितों की मदद करेंगे. यह जरूरी भी था. यह दुनिया की बदलती तस्वीर के अनुकूल भी है. प्रदेश में पिछले कुछ सालों में साइबर फ्राड्स के केसों की बाढ़ आ गई है. मामले लगातार बढ़ रहे हैं और पुलिस अधिकांश शिकायतों पर ध्यान नहीं दे पा रही. कमांडो इस दिशा में पुलिस की मदद करेंगे. पर अब आते हैं मुख्य उद्देश्य पर. सरकार ने कहा है कि सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वालों, गलत सूचनाएं देने वालों और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को चलाने वालों पर नजर रखी जाएगी. बड़ा सवाल यह है कि यह कौन तय करेगी कि जो सूचनाएं दी जा रही हैं वो नफरत फैलाने या भड़काने वाली हैं या नहीं. गलत सूचनाओं का पर्दाफाश तो पहले ही अलग-अलग वेबसाइट कर रहे हैं पर कौन सी हरकत राष्ट्रविरोधी है और कौन सी नहीं, उसे कौन तय करेगा? कमांडों के पास तकनीकी दक्षता तो होगी किन्तु उसे भी अपने आकाओं की इच्छा पर शहीद होने के लिए तैयार रहना चाहिए. दरअसल, नफरत फैलाने वाली भाषा को लेकर हम पर्याप्त संवेदनशील नहीं है. कुछ लोगों में पता नहीं कौन उपकरण लगा हुआ है कि उन्हें लगता है कि लड़ाई संख्या बल से जीती जाती है. कोई हिन्दू मुसलमान को लड़ा रहा है, कोई मुसलमान को डरा रहा है, कोई सिखों को हिन्दुओं से सावधान रहने के लिए कह रहा है. इसका नमूना भी हम देख चुके हैं. जब ऑपरेशन सिंदूर के दौरान एक मुस्लिम सेना अधिकारी द्वारा प्रेस ब्रीफिंग किये जाने पर कुछ लोगों ने आपत्ति कर दी. क्या ऐसे लोगों से राष्ट्र को कोई संकट नहीं है? हमें समझना होगा कि हमला हमेशा प्रत्यक्ष नहीं होता. दुश्मन हमेशा सामने से नहीं आता. अगर गृहस्थी चलानी है तो सबको साथ लेना होगा.

You Might Also Like

’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’

रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग

पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय

वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

सेवा संकल्प यात्रा केवल यात्रा नहीं, सेवा, राष्ट्रभाव और युवा शक्ति को जोड़ने वाला अभियान : मुख्यमंत्री साय

Om Prakash Verma June 17, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article टेस्ट क्रिकेट में ICC बदल रहा नियम, अब चार दिन के होंगे टेस्ट मैच, लेकिन भारत सहित ये तीन टीमें रहेंगी अपवाद टेस्ट क्रिकेट में ICC बदल रहा नियम, अब चार दिन के होंगे टेस्ट मैच, लेकिन भारत सहित ये तीन टीमें रहेंगी अपवाद
Next Article shreekanchanpath 244 # 17 June 2025

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?