ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: चुप हो जा वरना ‘ईडी’ आ जाएगा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: चुप हो जा वरना ‘ईडी’ आ जाएगा

By Om Prakash Verma
Published: September 10, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
राजनीतिक दलों में पार्टी का झंडा-डंडा उठाने वाले सिर्फ और सिर्फ कार्यकर्ता होते हैं। कार्यकर्ता कभी नेता नहीं होता। नेतृत्व के गुण स्वाभाविक होते हैं जिन्हें लोग लेकर पैदा होते हैं। कुछ लोगों को जबरदस्ती नेतृत्व सौंप दिया जाता है पर विपरीत परिस्थितियों में वो ‘हुआ-हुआ’ करने लगते हैं और भेडिय़े की खाल अपने आप उतर जाती है। भाजपा ने चुनाव की घोषणा से भी काफी पहले अपने कुछ प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। उम्मीद थी कि इससे उन्हें तैयारियों के लिए अच्छा खासा वक्त मिल जाएगा। कर्नाटक में कांग्रेस ने यही फार्मूला अपनाया था। पर इसका एक पहलू और भी है। वक्त काफी होने के कारण इससे प्रत्याशियों से असंतुष्ट लोगों को भी अपनी बात रखने का मौका मिल जाता है। दुर्ग में कांग्रेस तो गरियाबंद में भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ आक्रोश सामने आ रहा है। गरियाबंद में तो स्थिति विकट हो रखी है। यहां एक पूर्व कांग्रेसी को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री रहे अजीत जोगी का करीबी रहा यह कार्यकर्ता बाद में जोगी कांग्रेस में शामिल हो गया। पिछले चुनाव में इसने अच्छे खासे वोट भी हासिल किए। जोगी कांग्रेस का प्रभाव कम होते ही दो साल पहले उसने भाजपा प्रवेश कर लिया। अब भाजपा ने उसे ही प्रत्याशी बना दिया है। भाजपाइयों का नाराज होना तो बनता है। इसलिए जब प्रदेश अध्यक्ष राजिम पहुंचे तो वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने एक तरह से उनका बहिष्कार ही कर दिया। पर कार्यकर्ताओं को किसी मुगालते में नहीं रहना चाहिए। यह ग्रैंड ओल्ड पार्टी नहीं है जहां लोगों को मनाने के लिए इमेशनल ब्लैकमेलिंग का सहारा लिया जाता है। यहां तो अनुशासन का डंडा चलता है। बेटा, अभी अध्यक्षजी कह रहे हैं तो मान जाओ। नहीं मानोगे तो मोटा भाई बात करेंगे। फिर भी नहीं माने तो ईडी-आईटी का डंडा चलाकर प्रेजेन्ट और फ्यूचर दोनों बर्बाद कर देंगे। गुस्सा दिखा रहे हो ठीक है पर पार्टी की मजबूरी को भी तो समझो। पार्टी इस बार किसी भी कीमत पर अपना पिछला प्रदर्शन सुधारना चाहती है। उसे पता है कि कोई करिश्मा ही उसे छत्तीसगढ़ में दोबारा सत्तासीन कर सकती है पर वह उम्मीद तो नहीं छोड़ सकती। कम से कम टक्कर तो दे ही सकती है। 90 सीटों वाली विधानसभा में एक सम्मानजनक स्थिति तो बना ही सकती है। ऐसे में वह जीतने वाले प्रत्याशी ढूंढ रही है। भाजपाई, कांग्रेसी कुछ नहीं होता। ऐसा सोचने वाले हमेशा पिछली सीटों पर बैठे रह जाते हैं। यह राजनीति है, अवसर को पहचानकर चोट करने वाले ही विजयी होते हैं। वैसे भी योग्य लोगों को ही विधानसभा-लोकसभा में होना चाहिए। भाजपा ऐसे लोगों को चुन-चुन कर अपने साथ कर रही है, इसके लिए उसे धन्यवाद देना चाहिए। जब देश की बात आती है तो वह पार्टी लाइन से ऊपर उठ जाती है। लोगों को अपने दल में शामिल करती है और भाजपा का ठप्पा लगा देती है।

जेल एनकाउंटर: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, सीबीआई या एनआईए से जांच कराने की मांग
विश्व शांति अखंड ब्रह्मयज्ञ में शामिल हुए सीएम साय, बोले- वसुधैव कुटुंबकम् के पथ पर अग्रसर छत्तीसगढ़
CG Assembly Elections 2023 : पहले चरण के लिए 253 नामांकन वैध, 23 अक्टूबर तक नाम वापसी
जशपुर में आमसभा में हिन्दू विरोधी भाषण, पुलिस ने दर्ज किया केस, चार आरोपी गिरफ्तार
पीएम मोदी की राह चले निरहुआ, संघर्ष से कामयाबी की कहानी उतरेगी बड़े परदे पर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तूफानी रफ्तार से आ रहा प्री-मानसून, जल्द बदलेगा मौसम छत्तीसगढ़ में विक्षोभ सक्रिय, झमाझम बारिश के आसार, कुछ इलाकों में बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी
Next Article ACB कोर्ट का मुहर्रिर बताकर दुर्ग कोर्ट के वकील से ठगी, शातिर ने खाते से पार किए लाखों रुपए

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?