ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf :चार-चार बच्चे पैदा करें सनातनी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf :चार-चार बच्चे पैदा करें सनातनी

By Om Prakash Verma
Published: June 2, 2024
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने कहा है कि जब तक देश में इसके खिलाफ कोई कानून नहीं आ जाता, सनातनियों को 4-4 बच्चे पैदा करना चाहिए। दो बच्चे घर के लिए और दो राष्ट्र के लिए। यह सब सुनने में तो बड़ा अच्छा लगता है। दो बच्चे आगे चलकर माता-पिता का ख्याल रखेंगे। एक उन्हें कांधे पर बैठाकर तीर्थ यात्रा कराएगा। दूसरा घर का खर्चा चलाएगा। बाकी के दो राष्ट्र पर शहीद हो जाएंगे। इसलिए ज्यादा सोचने-विचारने की जरूरत नहीं है। वैसे भी महंगाई और रोजगार का जैसा आलम है, चार बच्चों को उनकी पसंद का भोजन और कपड़ा मिल जाए, यही बहुत होगा। सरकारी स्कूल में मध्यान्ह भोजन कर लेगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के आने के बाद ग्रेजुएशन की पूरी पढ़ाई करने की भी जरूरत नहीं रही। दो सेमेस्टर पास कर लिया तो सर्टिफिकेट मिल जाएगा, चार सेमेस्टर पढ़ लिया तो डिप्लोमा और छह सेमेस्टर पढ़ लिया तो डिग्री। जेब जहां तक पढऩे की इजाजत देगी, वहां तक का सर्टिफिकेट मिल जाएगा। उन्होंने लड़कियों से भी कहा कि वे प्रेम विवाह न करें। पढ़ाई और नौकरी के दौरान 100 प्रकार के लड़के मिलेंगे। पर ये जीवन भर साथ नहीं देंगे। पिताजी जो लड़का ढूंढ कर ला देंगे, उनके साथ जिन्दगी गुजारी जा सकती है। कुछ साल पहले तक केवल हिन्दू, मुसलमान, सिख और ईसाई की बातें होती थीं। अब सनातनी और आ गए हैं। सनातनी चाहते क्या हैं, कहना मुश्किल है। क्या वो उस युग में लौट जाना चाहते हैं जहां से हम बड़ी मुश्किल से बाहर निकले हैं? हम उस युग की बात कर रहे हैं जब वर्ण व्यवस्था की विसंगतियां अपने चरम पर थीं। जब भीमराव अम्बेडकर को कक्षा से बाहर बैठकर पढ़ाई करनी पड़ती थी। लड़कियों को इसलिए ज्यादा नहीं पढ़ाया जाता था कि फिर वो ससुराल में एडजस्ट नहीं कर पाएगी। कम उम्र में शादी करवा दी जाती थी ताकि उसे ससुराल के लोग अपने अनुसार ठोंक-पीट कर ठीक कर सकें। वह दौर गुजर चुका। तब शादियां शायद इसलिए टिकी रह जाती थीं कि लड़की पूरी तरह से ससुराल और पति पर निर्भर होती थी। इसलिए न चाहते हुए भी उसे सबकुछ सहकर वहीं पड़े रहना होता था। अब स्थिति बदल चुकी है। लड़कियां लड़कों के बराबर ही नहीं खड़ीं बल्कि कई क्षेत्रों में उनसे आगे निकल चुकी हैं। अब वह भी आत्मनिर्भर है, स्वावलंबी है और आत्मसम्मान के साथ जीवन यापन करना चाहती है। अब एडजस्ट करना उसके लिए जरूरी नहीं रहा। एक खराब शादी से निकलकर वह भी नए सिरे से घर बसा सकती है, चाहे तो अकेले जिन्दगी काट सकती है। इसका लव मैरिज से कोई सीधा संबंध नहीं है। डिवोर्स अरेंज्ड मैरिज में भी होते हैं। बेशक कुछ लोगों को कोर्ट मैरिज से दिक्कतें हो सकती हैं। इससे उनका धंधा खराब होता है। डर है कहीं भोले-भाले लोग ऐसे कथावाचकों के झांसे में न आ जाएं। उनका तो जीना मुश्किल हो जाएगा।

नारियल के इस्तेमाल से सेहत को मिलते हैं ये पांच फायदे…
किरायेदारों का खुद का मकान का सपना हो रहा पूरा, खूबसूरत गैलरी-वैंटिलेशन की अच्छी सुविधा के साथ शानदार लोकेशन भी
Naxali Attack: पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 11 जवान घायल, 4 गम्भीर
सर्वोदयी नेता स्वर्गीय पंथराम वर्मा को श्रद्धांजलि देने मटंग पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
कांग्रेस के पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड़ का कोरोना से निधन, बेटी उद्धव सरकार में है शिक्षा मंत्री
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Train Accident : बड़ा हादसा, दो मालगाड़ी और एक यात्री ट्रेन टकराई, लोको पायलट समेत कई घायल Train Accident : बड़ा हादसा, दो मालगाड़ी और एक यात्री ट्रेन टकराई, लोको पायलट समेत कई घायल
Next Article बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का हंगामा, कोच की ऐसी खराब होने से यात्रियों ने रोक दी ट्रेन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?