ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: कोई डिवोर्स मांगे तो दे देना चाहिए?
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर समेत 24 राज्यों के 50 शहर बनेंगे स्वच्छता के मॉडल शहर
September 29, 2026
दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : कमीशन के लालच में बेंक खातों का दुरुपयोग, 14 आरोपी गिरफ्तार
September 29, 2026
मुख्यमंत्री साय ने यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव में युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से किया संवाद
September 29, 2026
छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल : 125 अफसरों का तबादला
September 29, 2026
शहरी स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं के कार्यों में आएगी तेजी, केंद्र सरकार देगी विशेष तकनीकी सहयोग और मार्गदर्शन
स्वच्छता की राष्ट्रीय पहल ‘प्रगति-50’ में रायपुर और बिलासपुर शामिल
September 29, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: कोई डिवोर्स मांगे तो दे देना चाहिए?

By Om Prakash Verma Published March 24, 2025
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
सौरभ ने मुस्कान से प्रेम विवाह किया था. वह मर्चेन्ट नेवी में था इसलिए घर से लंबे-लंबे समय तक दूर रहा करता था. इस बीच मुस्कान की साहिल से दोस्ती हो गई. दोनों ही पार्टी बाज निकले. नशा और पार्टीबाजी के चलते दोनों बेपरवाह भी हो गए. मुस्कान ने सौरभ से कहा कि वह उसे डिवोर्स दे दे. पर सौरभ तैयार नहीं हुआ. फिर मुस्कान ने एक बेहतरीन जाल की रचना की. अंधविश्वासी कर्मकाण्डी साहिल को उसने उसी के हथियारों से घायल किया और सौरभ की हत्या के लिए तैयार कर लिया. दोनों ने मिलकर सौरभ की हत्या कर दी. लाश गायब करने के लिए उन्होंने उसे प्लास्टिक के ड्रम में डाल दिया और सीमेंट का घोल डालकर उसे पैक कर दिया. इसके बाद दोनों हनीमून ट्रिप पर निकल गए. वहां मुस्कान ने मंदिर में साहिल से शादी भी कर ली. पैसे खत्म होने पर दोनों लौट आए. अब लोगों का कहना है कि काश! सौरभ ने मुस्कान को डिवोर्स दे दिया होता तो आज वह जीवित होता. पर यह इतना आसान भी नहीं है. यदि पति डिवोर्स देता है तो उसे पत्नी के भरण पोषण की जिम्मेदारी भी लेनी होती है. अगर बिना जिम्मेदारी के पत्नी से पीछा छुड़ाना हो तो पहले पत्नी का किसी और से अफेयर सिद्ध करना होता है. पत्नी की क्रूरता सिद्ध करना तो वैसे भी बहुत मुश्किल है. समाज के साथ-साथ सारे नियम कानून पत्नी को बेचारी मानते हैं और पति को हर बात के लिए जिम्मेदार मान लिया जाता है. सौरभ को मुस्कान से एक बेटी भी है. डिवोर्स के बाद बेटी का अधिकार स्वाभाविक रूप से उसकी मां को मिल जाता. शायद इसीलिए सौरभ डिवोर्स को टालता रहा. वैसे इस तरह के मामलों को विस्तार से समझने के लिए मैरिज काउंसलर्स हैं, परिवार न्यायालय हैं पर अधिकांश मामलों में पीड़ित पुरुष को न्याय नहीं मिल पाता. वैसे भी जिसका घर टूट रहा हो, उसे जीवन की परवाह ही कब होती है. अच्छा ही है कि तिल-तिल कर मरने से अच्छा उसे नींद में कत्ल हो जाने का वरदान मिल गया. दरअसल, आधुनिक सोच और समाज व्यवस्था स्त्री और पुरुष को एक दूसरे का पूरक मानती ही नहीं है. वह दोनों की बीच प्रतिद्वंद्विता चाहती है. उसे इस बात का अहसास तक नहीं है कि पिछले तीन-चार दशकों में उसने परिवार नाम की इकाई को ही तोड़ कर रख दिया है. आबादी के इस आधे हिस्से पर कब्जा जमाने के लिए राजनीतिक दांव-पेंच अब एक ऐसे मुकाम पर है जहां सीधे-सीधे रिश्वत की पेशकश की जा रही है. समाज में पुरुषों की स्थिति ड्रोन (पुरुष मधुमक्खी) जैसी हो गई है. शहद और पराग इकट्ठा करने तथा छत्ते की सुरक्षा की जिम्मेदारी भले ही नर मधुमक्खी की हो, शहद के छत्ते पर अधिकार रानी मधुमक्खी का ही होता है. रिश्तों की अहमियत और सहजता को समझे बिना सनातन की बातें बेमानी हैं.

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर समेत 24 राज्यों के 50 शहर बनेंगे स्वच्छता के मॉडल शहर

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : कमीशन के लालच में बेंक खातों का दुरुपयोग, 14 आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री साय ने यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव में युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से किया संवाद

छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल : 125 अफसरों का तबादला

स्वच्छता की राष्ट्रीय पहल ‘प्रगति-50’ में रायपुर और बिलासपुर शामिल

Om Prakash Verma March 24, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सांसदों की सैलरी बढ़ी, पूर्व सांसदों का पेंशन में भी बढ़ोत्तरी, केन्द्र सरकार ने जारी की अधिसूचना
Next Article नक्सलियों के गढ़ में सुरक्षा बलों की पकड़ हो रही मजबूत, बेडमाकोटी में नया कैंप स्थापित नक्सलियों के गढ़ में सुरक्षा बलों की पकड़ हो रही मजबूत, बेडमाकोटी में नया कैंप स्थापित

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?