ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : छत्तीसगढ़ में राजा जैसा हत्याकांड, मुर्गा-भात में जहर मिलाकर पत्नी ने पति को खिलाया… चौंकाने वाली है वजह
Share
Notification Show More
Latest News
Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
September 27, 2026
भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया
September 27, 2026
भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा
September 27, 2026
नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय
September 27, 2026
थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी
September 27, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BalrampurBreaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

Breaking News : छत्तीसगढ़ में राजा जैसा हत्याकांड, मुर्गा-भात में जहर मिलाकर पत्नी ने पति को खिलाया… चौंकाने वाली है वजह

By Mohan Rao Published June 20, 2025
Share
आरोपिया पत्नी गिरफ्तार
SHARE

बलरामपुर-रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ में भी मेरठ के राजा रघुवंशी जैसा एक हत्याकांड सामने आया है। यहां के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में एक नव विवाहिता ने अपने पति को जहर देकर मार दिया। पति के लिए मुर्गा-भात बनाया और उसमें जगर मिलाकर खिला दिया। खास बात यह है कि जहर भी उसने पति से ही खरीदवाया था। पति एक बार भी समझ नहीं पाया कि उसकी पत्नी इतना बड़ा षड़यंत्र रच रही है। वहीं इस मामले में पुलिस ने आरोपिया पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार हत्या की यह वारदात बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रंका थाना क्षेत्र के बाहोकुदर गांव की है। पुलिस के अनुसार, 11 मई 2025 को 22 वर्षीय बुधनाथ सिंह की शादी रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव की रहने वाली सुनीता सिंह से हुई थी। शादी के दूसरे दिन नवविवाहिता अपने मायके लौट आई। परिवार वालों को उसने बताया कि उसे उसका पति पसंद नहीं है और वह उसके साथ रहना नहीं चाहती। इसके बात पंचायत व परिजनों की समझाइश के बाद 5 जून को सुनीता ससुराल वापस पहुंची।

बाजार में पति से खरीदवाया कीटनाशक
सुनिता ससुराल तो पहुंच गई लेकिन उसने मन ही मन ठान लिया कि पति को मार देगी। इसकी पूरी प्लानिंग की और 14 जून को पति-पत्नी बाजार गए थे। इस दौरान सुनीता ने फसल में कीड़े मारने के बहाने पति से कीटनाशक खरीदवाया। इसके बाद उसने दो बार खाने में जहर मिलाकर पति को मारने की कोशिश की, लेकिन बुधनाथ ने दोनों बार खाना खाने से मना कर दिया इसके कारण दो बार बच गया।

तीसरी बार मुर्गा-भात ने ले ली जान
दो बार बचने के बाद बुधनाथ तीसरी बार बच नहीं पाया। 15 जून की रात उसकी पत्नी सुनीता ने मुर्गा-भात बनाया और उसमें कीटनाशक मिला दिया। रात को बुधराम ने पूरा खाना खा लिया इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके कुछ ही देर बाद बुधनाथ की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेजा। पीएम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।

सास पर लगाया आरोप, लेकिन पकड़ाया झूठ
जांच दौरान पुलिस को पत्नी पर ही जहर देने का शक था। पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो सुनीता ने नई कहानी सुनाई और सास पर ही जहर देने का आरोप लगा दिया।  उसका कहना था कि सास उसे मारना चाहती थी, लेकिन गलती से जहर मिला खाना बेटे को दे दिया। हालांकि सुनीता का झूठ ज्यादा देर तक नहीं टिक पाया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि उसने बुधराम पसंद नहीं था और अपने परिवार वालों को भी यह बात बताई थी इसके बाद उसकी शादी कर दी गई। उसने बताया कि 14 जून को रामानुजगंज में बाजार करने के लिए गए थे। उसी के कहने पर पति के द्वारा बाजार से कीटनाशक दवा खरीदी थी इसी को मुर्गा-भात में मिला दिया और खिला दिया।

You Might Also Like

Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया

भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा

नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय

थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी

Mohan Rao June 20, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारत में 5जी और इंफ्रास्ट्रक्चर में तेजी के बीच एल्युमीनियम वायर रॉड्स की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए वेदांता एल्युमीनियम तैयार भारत में 5जी और इंफ्रास्ट्रक्चर में तेजी के बीच एल्युमीनियम वायर रॉड्स की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए वेदांता एल्युमीनियम तैयार
Next Article Big news : केन्द्रीय गृहमंत्री शाह के दौरे से पहले एक और मुठभेड़, दो नक्सली ढेर, महिला नक्सली का शव व हथियार बरामद

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?