ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: आपसी झगड़े में विश्वविद्यालय की फजीहत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: आपसी झगड़े में विश्वविद्यालय की फजीहत

By Om Prakash Verma
Published: April 21, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
छत्तीसगढ़ का कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय इन दिनों चंद मतलबियों का अखाड़ा बना हुआ है। इसके चलते विश्वविद्यालय की खूब फजीहत हो रही है पर किसी को कोई फर्क पड़ता दिखाई नहीं देता। पहले तो यहां के कुलपति निशाने पर रहे। पूछा गया कि सिर्फ स्नातक की डिग्री लेकर कोई व्यक्ति कैसे किसी विश्वविद्यालय का कुलपति बन सकता है। समय के साथ इस बेतुके सवाल पर खाक पड़ गई। जब स्नातक महिला देश की राष्ट्रपति बन सकती है तो स्नातक पुरुष विश्वविद्यालय का कुलपति क्यों नहीं हो सकता। वैसे भी कुलपति एक पोशाकी पद है। विश्वविद्यालय का सबसे बड़ा अधिकारी कुलसचिव होता है जिसकी नियुक्ति की बाकायदा एक प्रक्रिया होती है। कुलपतियों के ऊपर कुलाधिपति होता है। राज्यपाल पदेन कुलाधिपति होते हैं। राज्यपालों के लिए भी शिक्षा का कोई मापदण्ड नहीं है। राष्ट्रपति पदेन कुलाध्यक्ष होता है। उसे विश्वविद्यालयों के निरीक्षण और पूछताछ का अधिकार होता है। राष्ट्रपति के लिए भी कोई शैक्षणिक योग्यता तय नहीं है। ज्ञानी जैल सिंह की औपचारिक शिक्षा मामूली थी। बहरहाल, कुलपति की शिक्षा का मामला ठंडा पड़ चुका है। कुलपति की योग्यता का मामला उठाने वाला असोसिएट प्रोफेसर अब खुद निशाने पर है। आरोप हैं कि उसने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर यह पद हासिल किया। इस मामले में राजधानी क्षेत्र के सेजबहार थाने में 420 का मुकदमा दायर किया गया है। यह मामला आरोपी के सहकर्मी एक दूसरे असोसिएट प्रफेसर ने दर्ज कराया है। उसपर भी एक छात्रा से छेड़छाड़ करने का मामला चल रहा है। फिलहाल वो जमानत पर है। दरअसल, किसी भी संस्था की साख वहां काम करने वाले लोगों की व्यक्तिगत छवि से भी जुड़ी होती है। सह-प्राध्यापक एक जिम्मेदार पदवी है। अपने तमाम अनुभवों के बाद भी यदि वे विश्वविद्यालय की साख को बट्टा लगाने की कोशिश करते हैं तो उनकी योग्यता स्वयमेव संदिग्ध हो जाती है। आदमी कितना भी बड़ा क्यों न हो जाए, वह अपनी संस्था से बड़ा नहीं हो सकता। जब उसे लगे कि वह संस्था से बड़ा हो गया है तो उसे संस्था छोड़ देनी चाहिए। यदि वह स्वयं ऐसा नहीं करता तो उसे निकाल बाहर करना चाहिए। पर लगता है हमने महाभारत को सिर्फ पढ़ा, उससे कोई सीख नहीं ली। चंद लोगों की उत्कट महत्वाकांक्षा के चलते हस्तिनापुर नेस्तनाबूद हो गया। पूरा कुरुवंश बदनाम हो गया। इतिहास में ऐसे सैकड़ों उदाहरण मिल जाएंगे जब राजा बनने की उत्कट महत्वाकांक्षा के चलते लोगों ने सिंहासन से गद्दारी की और अंत-पंत राज्य पर विदेशी हुक्मरानों का कब्जा हो गया। यह दौर भण्डा फोडऩे का है। एक जानकारी मिलती है और लोग दौड़कर पहले पुलिस और फिर मीडिया के पास पहुंच जाते हैं। कुछ साबित होने से पहले ही आरोप समाचार बन जाता है। एक दौर था जब अंत:वस्त्रों को दूसरे कपड़ों के नीचे रखकर धूप दिखाई जाती थी। अब तो जब तक कच्छे का ब्राण्ड जींस के ऊपर से न झांके, बात ही नहीं बनती।

बेकाबू कोरोना: तीन लाख से अधिक मामले, 525 लोगों की मौत, सक्रिय मरीजों ने बढ़ाई चिंता
मुख्यमंत्री के प्रदेश व्यापी भ्रमण को लेकर मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश…
भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 44489 नए मामले, 524 मरीजों की मौत
Railway Breaking : ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्री का बैग सहित लैपटॉप पार, सीसी टीवी फुटेज से धराया चोर
सच्चाई से दूर भाग रहे पवार साहब… उद्धव सरकार पर करारा वार कर देशमुख के इस्तीफे पर अड़ी भाजपा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Viral Video : दुर्ग की जनता ने बनाया बिना हेलमेट बुलेट चला रहे पुलिस कर्मी का Video… सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Next Article धान संग्रहण केंद्र के गोदाम में लगी आग, हुआ तीन करोड़ का नुकसान धान संग्रहण केंद्र के गोदाम में लगी आग, हुआ तीन करोड़ का नुकसान

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?