ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: असामाजिक हो चला है सोशल मीडिया
Share
Notification Show More
Latest News
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कबीरधाम के वनांचल ग्रामों में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं… की घोषणाएं
October 18, 2026
जियो हॉटस्टार पर होगा छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का लाइव टेलीकास्ट, पूरी दुनिया देखेगी प्रदेश के खिलाड़ियों का हुनर
October 18, 2026
सोशल मीडिया पर हिन्दू देवी-देवताओं व ऋषियों पर आपत्तिजनक पोस्ट, आरोपी गिरफ्तार
October 18, 2026
अवकाश के कारण सोमवार के स्थान पर बुधवार, 21 अक्टूबर को होगा वनोपज एवं औषधीय उत्पादों का कारोबार
श्यामतराई वनोपज मंडी में 19 अक्टूबर को नहीं होगा क्रय-विक्रय
October 18, 2026
भिलाई-दुर्ग में 20 ई-बस चलाने की तैयारियां तेज, प्रमुख सचिव ने किया डिपो का निरीक्षण
October 18, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: असामाजिक हो चला है सोशल मीडिया

By Om Prakash Verma Published May 22, 2024
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
सोशल मीडिया के केवल नाम में ही ‘सोशल’ है वरना सामाजिकता से इसका दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है। इसकी हालत उस पागल से भी बदतर है जो चौक-चौराहे पर खड़ा होकर चीखता-चिल्लाता और गालियां दे रहा होता है। पागल को अधिकांश लोग सीरियसली नहीं लेते। पर सोशल मीडिया के साथ ऐसा नहीं है। कुछ लोगों के लिए सोशल मीडिया ही सबकुछ है। अखबार तो लोग आधा-एक घंटा ही पढ़ते होंगे पर सोशल मीडिया दिन भर उसका मनोरंजन करता है। यहां कोई चीख-चीख कर सच बता रहा होता है तो कोई पानी पी-पी कर किसी को कोस रहा होता है। इतिहास की तो नई क्लास ही खुल गई है। कोई इनसे नहीं पूछता कि उनकी जानकारी का स्रोत क्या है? क्या उसने कर्णपिशाचिनी सिद्ध किया हुआ है जो उसके कान में आकर सच बता जाती है। अज्ञात को छोड़ भी दें तो ज्ञात और लिखित इतिहास की भी ये ऐसी-ऐसी व्याख्या करते हैं कि इनके दिमाग की बोली लगाने को मन करने लगता है। आम तौर पर इनके निशाने पर राजनेता होते हैं। किसी को ये महिमामंडित कर रहे होते हैं तो किसी की मिट्टी पलीद कर रहे होते हैं। इनका भाषा ज्ञान तो कमाल का है। न जाने कहां से ऐसे-ऐसे शब्द खोज लाते हैं जो कानों में पिघले शीशे की तरह पड़ते हैं और दिल को चीर जाते हैं। एक ऐसा ही वाकया हुआ था तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में। एक आईटी प्रोफेशनल अपने बच्चे को स्तनपान करा रही थी। वह अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर थी। तभी बच्चा उसके हाथ से छूट जाता है और नीचे गिर जाता है। गनीमत है कि बच्चा शेड पर अटक जाता है और लोग किसी तरह उसे बचा लेते हैं। पर इसके बाद सोशल मीडिया के महाज्ञानी पंडित लग जाते हैं मां को कोसने। वह उस मां को इतना कोसते हैं कि वह डिप्रेशन में चली जाती है। सोशल मीडिया के ज्ञानियों को क्या पता कि एक मां का दिल क्या होता है? उसकी भावनाएं कैसी होती हैं? बच्चे के गिरने के बाद से उसके दिल पर क्या गुजर रही होगी। यदि बच्चे को कुछ हो जाता तो क्या वह जिन्दगी भर खुद को माफ कर पाती? यह एक हादसा था। एक ऐसा हादसा जो किसी के भी साथ हो सकता था। ऐसे हादसे पहले भी हुए हैं और फिर हो सकते हैं। पर इसका मतलब यह तो नहीं कि आप मां को इतना प्रताडि़त कर दो कि वह आत्महत्या कर ले। 28 अप्रैल की इस घटना के बाद सोशल मीडिया ने महिला को इतना जलील किया कि 19 मई को उसने कोयम्बतूर स्थित अपने मायके में खुदकुशी कर ली। कायदे से तो ट्रोलर्स को आत्महत्या के लिए उकसाने का दोषी मानना चाहिए। टीवी चैनल के डेढ़ होशियार संवेदनाशून्य कथित पत्रकारों को भी कटघरे में खड़ा किया जाना चाहिए। सभ्य समाज में ऐसी मानसिकता को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

You Might Also Like

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कबीरधाम के वनांचल ग्रामों में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं… की घोषणाएं

जियो हॉटस्टार पर होगा छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का लाइव टेलीकास्ट, पूरी दुनिया देखेगी प्रदेश के खिलाड़ियों का हुनर

सोशल मीडिया पर हिन्दू देवी-देवताओं व ऋषियों पर आपत्तिजनक पोस्ट, आरोपी गिरफ्तार

श्यामतराई वनोपज मंडी में 19 अक्टूबर को नहीं होगा क्रय-विक्रय

भिलाई-दुर्ग में 20 ई-बस चलाने की तैयारियां तेज, प्रमुख सचिव ने किया डिपो का निरीक्षण

Om Prakash Verma May 22, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Weather Update: बारिश के साथ तूफान ने मचाई तबाही, कई जगहों पर गिरे पेड़; बिजली के खंभे टूटे Weather Update: बारिश के साथ तूफान ने मचाई तबाही, कई जगहों पर गिरे पेड़; बिजली के खंभे टूटे
Next Article Road Accident: मॉर्निंग वॉक पर निकले पति-पत्नी सहित बाइक सवार की मौत, जांच में जुटी पुलिस Road Accident: मॉर्निंग वॉक पर निकले पति-पत्नी सहित बाइक सवार की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?