ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: अब सुप्रीम कोर्ट निशाने पर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiRaipur

Gustakhi Maaf: अब सुप्रीम कोर्ट निशाने पर

By Om Prakash Verma
Published: April 20, 2025
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
देश का सर्वोच्च न्यायालय निशाने पर है. एक बार फिर वही चाल चली गई है जिसमें पार्टी कुछ नहीं कहती बल्कि उसके नेता अंटशंट बकते हैं और पार्टी उससे किनारा कर लेती है। देश भर में सोशल मीडिया पर बहस चल पड़ती है और जनता का साफ-साफ ध्रुवीकरण हो जाता है। पहले यह प्रयोग हिन्दू मुसलमान को लेकर किया गया। पार्टियां अपना दामन इससे अलग रखती रहीं। पार्टी के बड़े नेता इसपर कोई भी टिप्पणी करने से बचते रहे पर छिपकलियों को छुट्टा छोड़ दिया। उन्होंने बिना लगाम के जो कुछ भी कहा वह देश भर में आग की तरह फैल गया। इस तरह से सांप भी मर गया और लाठी भी नहीं टूटी। अब एक नेता ने सुप्रीम कोर्ट को भी इसी अखाड़े में घसीट लिया है। जनाब का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश देश में गृहयुद्ध के लिए जिम्मेदार हैं। यह सारा फसाद शुरू हुआ सुप्रीम कोर्ट द्वारा राष्ट्रपति को विधेयकों पर फैसला लेने के लिए समय सीमा तय करने को लेकर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के बाद अब भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने इस पर ऐतराज जताया है। उनकी समझ में चूंकि भारत के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति राष्ट्रपति करते हैं इसलिए सीजेआई राष्ट्रपति को निर्देश नहीं दे सकते। वो कहते हैं कि कोई उसे कैसे निर्देश दे सकता है जिसने उसे नियुक्त किया है। वो ये भी कहते हैं कि देश में गृहयुद्ध के लिए चीफ जस्टिस जिम्मेदार हैं। धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार है। उनका आरोप है कि कोर्ट अपनी सीमाओं से बाहर जा रहा है। सनातन की बात करने वालों को यह तक नहीं पता कि न्यायाधीश सर्वोच्च होता है। वो कहते हैं कि अगर हर किसी को सारे मामलों के लिए सर्वोच्च अदालत जाना पड़े तो संसद और विधानसभा बंद कर देनी चाहिए। और उनका यही कथन उनके सवाल का जवाब भी है। यदि वो चाहते हैं कि संसद द्वारा पारित कानूनों में सुप्रीम कोर्ट हस्तक्षेप न करे तो उन्हें यह भी मान लेना चाहिए कि विधानसभाओं द्वारा पारित विधेयकों को राज्यपाल को नहीं रोकना चाहिए। कुछ राज्यों के गवर्नर और खासकर दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर तो इसीलिए बदनाम हैं कि उन्होंने विपक्षी दल की सरकार को काम ही नहीं करने दिया। दरअसल, विधानसभा द्वारा पारित विधेयकों पर राज्यपाल को कुछ नियमों का पालन करना होता है। या तो उसपर वे मुहर लगाएं या फिर दोबारा विवेचन के लिए विधानसभा को लौटा दें। यदि विधेयक दोबारा पारित होकर आता है तो राज्यपाल उसे नहीं रोक सकते। ऐसी स्थिति में या तो विधेयक पर हस्ताक्षर करना पड़ता है या फिर राष्ट्रपति को भेजना होता है। हर विधेयक राष्ट्रपति को नहीं भेजी जा सकती। विपक्ष शासित प्रदेशों के राज्यपाल एक पैंतरा अपनाते हैं। वे न तो विधेयक को लौटाते हैं और न उसपर मुहर लगाते हैं। इस तरह से विधानसभा अर्थात राज्य सरकार की मेहनत पर पानी फिर जाता है।

मुख्यमंत्री को वोरा ने सौंपी वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के कामकाज की रिपोर्ट
किसानों के खाते से पैसा निकालने वाला डाकपाल गिरफ्तार, गबन की शिकायत मिलते ही खातेदारों में मचा हड़कंप
CG accident : टैंकर से भिड़ी हाइवा, केबिन में फंस गया चालक… हाइवे पेट्रोलिंग ने पहुंचकर बचाई जान
क्या आपको है मधुमेह की शिकायत, तो यह खबर आपके लिए है, जाने इसके प्रमुख कारण और रोकथाम के उपाय
कोरोना संक्रमण से रोकथाम के लिए महिला समूह कर रही सराहनीय कार्य… वैक्सीनेशन के प्रति कर रही लोगों को जागरूक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति का असर, नारायणपुर में पांच नक्सलियों ने पुलिस के सामने किया सरेंडर
Next Article शादी से खुश नहीं थी युवती, तीन दिन बाद ससुराल पहुंचते ही लगा ली फांसी, सुसाइड नोट में लिखी यह बात

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?