ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: अपराधी गिरोहों के अजब-गजब नाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: अपराधी गिरोहों के अजब-गजब नाम

By Om Prakash Verma
Published: December 10, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
पुलिस और कानून की अजब-गजब शब्दावली तो लोगों का मनोरंजन करती ही है, अपराधी गिरोहों का नामकरण करने में भी पुलिस का कोई सानी नहीं है। इस नामकरण में किसी ज्योतिष या कुंडली का उपयोग नहीं किया जाता बल्कि गिरोह के चाल-चलन को आधार बनाकर उनका नाम रखा जाता है। किसी जमाने में कनपटी मार गिरोह खूब बदनाम हुआ था। गिरोह का मुखिया अपने टारगेट की कनपटी पर हथौड़ी से हमला करता था। 1977-78 में उसने एक साल में 70 लोगों की हत्या कर दी थी। ऐसे ही चड्डी-बनियान में अपराध को अंजाम देने वाले अपराधियों का नाम ही चड्डी-बनियान गिरोह पड़ गया। वैसा ही एक गिरोह चादर गिरोह के नाम से जाना जाता है। इसके सदस्य ठंड की दौरान दूसरे राज्यों के शहरों तक पहुंचते हैं। रात को चादर ओढ़कर बंद शटरों के आगे सो जाते हैं। फिर चादर की आड़ में ही ताला काटकर शटर उठाते हैं और उसके नीचे से लेटे-लेटे ही लुढ़कर अंदर हो जाते हैं। चोरी करने के बाद पुन: शटर गिरा देते हैं और शहर छोड़ देते हैं। मध्यप्रदेश के धार जिले में एक जनजातीय गिरोह है। नाम है पत्थर गैंग। ये अपने टारगेट पर पत्थर से हमला करते हैं और जब वह अचेत हो जाता है तो उसे लूट लेते हैं। गिरोह के कई सदस्य साथ-साथ घटना को अंजाम देते हैं और लूट का माल लेकर तितर-बितर हो जाते हैं। कुछ अपराधी गिरोह ऐसे भी हैं जो अपने शहरों या देश का नाम रौशन कर रहे हैं। इनमें बांग्लादेशी गैंग, झारखंड का साहबगंज गैंग, हरियाणा का मेवात गिरोह, ओडिशा का बलांगीर गिरोह, गंजाम गैंग, आदि शामिल हैं। इन गिरोहों में अकसर परिवार शामिल होते हैं। ये किसी शहर में जाने के बाद एक कमरा किराए पर लेते हैं और आसपास की रेकी करते हैं। मौका देखकर अपराध को अंजाम देते हैं और फिर गायब हो जाते हैं। पुलिस की तमाम एडवाइजरी के बावजूद लोग अपने किरायेदारों की सूचना नहीं देते जिससे घटना के बाद सभी हाथ मलते रह जाते हैं। वैसे देश की कुछ जनजातियों को भी अपराधी होने का तमगा मिला हुआ है। अंग्रेजों ने 1871 में कानून बनाकर इन खानाबदोश जनजातियों को अपराधी घोषित कर दिया था। अफसोस, कि आज भी ये जनजातियां इसी श्रेणी में आती हैं। मध्यप्रदेश के कुछ गांव भी अपराधियों की नर्सरी के नाम से जाने जाते हैं। राजगढ़ जिले के कडिय़ा गांव में छोटी उम्र से ही बच्चों को अपराध की ट्रेनिंग दी जाती है। छोटे-छोटे बच्चों को खिड़कियों के रास्ते घर में घुसा दिया जाता है जो भीतर जाकर चटखनी खोल देते हैं। बच्चों को जेबकतरा, ब्लेडमार बनाया जाता है। ऐसे अपराधियों को समूह में बांटने के लिए पुलिस ने उनका नामकरण किया हुआ है। इससे उनके चाल, चरित्र और समूह का पता लग जाता है। फिलहाल ठंड का मौसम है इसलिए पुलिस ने लोगों को ऐसे गिरोहों के प्रति चौकन्ना रहने को कहा है।

डिप्टी सीएम अरुण साव स्वदेशी सुरक्षा अभियान में हुए शामिल, बोले- विदेशी उत्पादों को नकारें, स्वदेशी अपनाएं
साइकिल से सफर हो गया था मुश्किल, अब बस से पहुंच जाएंगे मंजिल
सीएम बघेल ने 159 करोड रुपए के विकास कार्यों की दी सौगात
65 फीसदी कर्मचारियों की उम्र 35 वर्ष से कमः वेदांता के युवा कार्यबल भारत की सबसे बड़ी एल्युमीनियम उत्पादक को बना रहे सक्षम
छत्तीसगढ़ में नए मरीज 3 हजार से कम… सक्रिय मामले 55 हजार के नीचे…. प्रदेश के और चार जिलों में खुला लॉकडाउन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पेशाब के लिए इतना लगाया जोर कि थैली से बाहर निकल आई आंत पेशाब के लिए इतना लगाया जोर कि थैली से बाहर निकल आई आंत
Next Article विधायक रिकेश ने ली स्वास्थ्य व विद्युत विभाग के अफसरों की बैठक, कहा- स्वास्थ्य सेवाओं में लगे सभी संस्था करें नियमों का पालन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?